जानिये सोमवार को किसकी उपासना संवारेगी आपकी किस्मत, पढ़े राशिफल

Update:2019-01-14 15:44 IST

जयपुर: सूर्य भी धनु राशि में ही हैं तथा रात्रि 08 :56 के बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। राश‍िफल में मेष राशि वालों के लिए खुशियों भरा है। मीन में चंन्द्रमा धार्मिक कार्यों में इस राशि वालों को व्यस्त रखेंगे। नव ग्रहों के अनुष्ठान का आज शुभ मुहूर्त है। आज भगवान शिव तथा माता दुर्गा जी की उपासना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। आज चंद्रमा गुरु की राशि में है ।तिथि- अष्टमी,वार- सोमवार,नक्षत्र- रेवती, 12:53फिर अश्वनी, करण - विष्टि, माह-पौष,पक्ष- शुक्ल,सूर्योदय-07:14,सूर्यास्त-05:57 ,राहुकाल-प्रातः 07:30 से 09 बजे तक

मेष किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। सुदूर यात्रा की योजना बनेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। जॉब में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आपकी मैरेज लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। नारंगी रंग शुभ है। गेहूं का दान करें। श्री हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाएं।

वृष किसी निर्णय तक पहुंचने में विलंब करेंगे। आईटी और मीडिया के जातक प्रोन्नति या जॉब चेंज की दिशा में बढ़ेंगे। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। प्रेम में तनाव हो सकता है। नीला रंग शुभ है।

मिथुन कोई रुक कार्य पूर्ण होगा।किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें। जॉब में विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है।कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।आज लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। सफेद रंग शुभ है।

कर्क आज आप व्यस्त रहेंगे। राजनीतिज्ञ लोगों का आज का दिन सफल रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। फ़िल्म तथा टी वी से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। शुगर के रोगी थोड़ी सावधानी बरतें। हरा रंग शुभ है।गाय को केला खिलाएं। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

सिंहमार्केटिंग मैनजमेंट,आई टी तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम में लव पार्टनर के साथ कहीं सुंदर प्राकृतिक जगह की यात्रा का आनन्द उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। अन्न का दान करें।श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है।

कन्याधन का आगमन हो सकता है। अपने पारिवारिक दायित्व निभाने में व्यस्त रहेंगे।राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। मीडिया और आई टी में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। मार्केटिंग और बैंकिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे।लव पार्टनर द्वारा प्रदत्त उपहार आपके लव लाइफ को प्यार से भर देगा। सफेद रंग शुभ है।श्वांस रोग से ग्रस्त जातकों को कष्ट हो सकता है। श्री गणेश जी का ध्यान करते रहें

तुला कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। आई टी और मीडिया फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बास का मन मोह लेंगे। लव लाइफ़ में दूरियां आपको परेशान कर सकती है। हेल्थ से कष्ट संभव है। हरा रंग समृद्धि कारक है।गरीबों में कम्बल का वितरण करें।

वृश्चिकगुरु का गोचर आपके लिए बहुत ही अच्छा है। जमीन या मकान क्रय करने की योजना बनाएंगे।शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। फ़िल्म से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में सुहाने सफर का एक अलग आनन्द है। आज धन का आगमन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन आनन्दमय रहेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।लाल रंग प्रगतिकारक है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।

धनुधन का व्यय होगा।छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए नए जाब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे।लव लाइफ में प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा। पीला रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। श्री हनुमान जी की उपासना करें।

मकर शनि की साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। सरकारी कार्यों में संघर्ष रहेगा।आई टी और मीडिया के लोगों को आज आफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर नहीं रहेगा। तिल का दान करें। कौए को रोटी खिलाएं।श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।

कुंभ राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आई टी , फ़िल्म और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे।छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। नीला आज का आपका शुभ रंग है। श्री हनुमान जी की उपासना करें।

मीन आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। बैंकिंग और मीडिया के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे।प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। बीपी तथा शुगर के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।गाय को गुड़ खिलाएं।

Tags:    

Similar News