18 फरवरी: कैसा रहेगा माघी पूर्णिमा से एक दिन पहले, पढ़िए सोमवार राशिफल

Update:2019-02-18 10:36 IST

जयपुर:भद्रा रात्रि 1.12 बजे से। सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल। शिशिर ऋतु।18 फरवरी, सोमवार,माघ शुक्ल चतुर्दशी रात्रि 1.12 बजे तक,पूर्णिमा, पुष्य नक्षत्र 2.02 बजे तक, शोभन योग, गर करण, चंद्रमा कर्क राशि में (दिन-रात) ।शुभ मुहूर्त : सुबह 9.00 से 10.30 तथा दोपहर 3.00 से 6.00 बजे तक।

मेष आत्म निर्भरता को अपना मूल मंत्र बनाएं। बात चाहे घर की हो या दोस्तों की, अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो वो निर्णय अगर आप खुद ही लें तो अच्छा रहेगा। इसलिए फिलहाल आप अपनी निर्णय क्षमता पर ध्यान दें और अपने दिल की बात जरूर सुनें। आप जितना खुद को समझते हैं आप उससे कहीं ज्यादा योग्यता रखते हैं।

वृष कुछ बातों को लेकर आपके और आपके परिवार के लोगों के बीच कोई अनबन चल रही है तो आज आपको उनको खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। बिना किसी गलतफहमी के ये मुद्दा आसानी से सुलझ सकता है आपको केवल संप्रेषण पर ध्यान देना होगा। देखते ही देखते सारी कड़वाहट खत्म हो सकती है।

मिथुन घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है क्योंकि आप जानते हैं कि आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ का मजा ले रहे हैं। विदेश से भी आपके कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं उनके स्वागत के लिए तैयार रहें। काम का बोझ शायद आपको उनके साथ का मजा ना लेने दें लेकिन आप दोनों में संतुलन बनाने की कोशिश करें।

कर्क आपको सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपको अपनी सफलता के लिए दूसरों से सराहना मिले तो परेशान ना हों। ये सफलता आपको किसी भी रूप में मिल सकती है जैसे कि अपने उच्च अधिकारी द्वारा सराहना, तरक्की या फिर कोई इनाम आदि। इसी तरह आगे भी जिन्दगी में सफलता हासिल करते रहें।

सिंह अपनों से अनापेक्षित मुलाकात के प्रबल संकेत हैं। ये आपको अचानक मिलने वाली खुशी ही होगी। आपके पुराने दोस्त आपके दिल के बहुत करीब हैं। अपने दोस्तों को बताएं कि उनका आपकी जिन्दगी में वापस आना आपको कितना अच्छा लगा। ध्यान रहे कि ये साथ फिर कभी ना छूटे।

किसी एक का काम नहीं पुलवामा आतंकी हमला, सुरक्षा में हुई चूक: पूर्व रॉ चीफ

कन्या आप किसी जगह अच्छी तरह से बस गए हैं तो एक बार फिर सोच लें। शायद आज आपको अपना घर बदलने की जरूरत पड़े। आप शायद खुद ही घर बदलना चाहेंगे लेकिन अगर आपको बिना इच्छा के भी घर बदलना पड़े तो भी निराश ना हों। ये बदलाव आपके लिए शुभ ही रहेगा।

तुला आपको बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा। आप अक्सर लापरवाह या उत्तेजित हो जाते हैं लेकिन आज आपको समझदारी से काम करना होगा। आपका दृढ़ निश्चय एवं चतुराई आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।

वृश्चिक आप गुस्से और चिंता की चपेट में आ रहे हैं। आज अपनी जिंदगी के बहुत से क्षेत्रों में उन्नति की धीमी रफ्तार के कारण कुछ हताश भी हैं। लेकिन आप इस परिस्थिति से भी ना घबराएं क्योंकि इससे आपको पता चल जाएगा कि आप कितने पानी में हैं। इससे आप अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नई योजनाएं भी बना सकते हैं।

धनु आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपकी उत्पादन क्षमता अच्छी रही है जिसके लिए आपको बहुत प्रशंसा भी मिली है। इस सकारात्मक ऊर्जा और उत्पादन क्षमता का प्रयोग आपको किसी अटकी हुई समस्या को सुलझाने में करना चाहिए। आज आप अवश्य ही इस समस्या को हल कर लेंगे।

मकर आपका ध्यान सिर्फ मौज- मस्ती की ओर ही रहेगा। आज आप सब कुछ भुला कर खूब नाचें या फिर कोई पार्टी करें और उसमें सब को बुलाएं। आज आप जो कुछ भी करें पूरे मन से करें। आप और आपके दोस्त इस दिन को तो हमेशा याद रखेंगे।

कुंभ आज का दिन यात्रा करने के लिए बहुत अच्छा है फिर चाहे आप अपने दोस्तों के साथ जाएं, परिवार के साथ जाएं या फिर सहकर्मियों के साथ जाएं। अपनी इस यात्रा पर आप खूब मजे करेंगे। आपकी ये यात्रा मजेदार बातों से ही नहीं रोचक दृश्यों से भी भरी रहेगी।

मीन आपकी जिंदगी में थोड़ी हलचल सी मची रहेगी। ऐसा लगता है जैसे आपके आस-पास की परिस्थितियां बिगड़ रही हैं। वो आपके कार्य स्थल पर कुछ अनचाहे बदलाव भी हो सकते हैं। परेशान ना हो सब कुछ ठीक हो जाएगा आप बस अपने गुस्से को काबू में रखें । धीरे-धीरे सब शांत होता जाएगा।

Tags:    

Similar News