1सितंबर: रविवार को इन राशियों को करना होगा ज्यादा खर्च, जानिए राशिफल व पंचांग

माह  भाद्रपद, तिथि  द्वितीया ,पक्ष  शुक्ल,वार रविवार,नक्षत्र  उत्तरा फाल्गुनी ,सूर्योदय 05:58, सूर्यास्त 18:43,राहुकाल – 17:07 से 18:43। रविवार के दिन भगवान सूर्य को जल दें। और गणेश भगवान के आगमन की तैयारी में लगने के लिए शुभ दिन है।

Update: 2019-08-31 17:16 GMT
रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है।  पत्नी का सुख प्राप्त होगा।

जयपुर: माह भाद्रपद, तिथि द्वितीया ,पक्ष शुक्ल,वार रविवार,नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी ,सूर्योदय 05:58, सूर्यास्त 18:43,राहुकाल – 17:07 से 18:43। रविवार के दिन भगवान सूर्य को जल दें। और गणेश भगवान के आगमन की तैयारी में लगने के लिए शुभ दिन है।

मेष रविवार को भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकर्षित होगा। नौकरी में नये साधन बनेंगे। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति होगी।। जीवन साथी के स्वास्थ्य के ऊपर विशेष ध्यान रखें। मां से संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

वृष रविवार को दूसरों की आलोचना करने से पहले खुद का आकलन करें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता आएगी। दोस्तों के साथ शॉपिंग करेंगे।

मिथुन रविवार को ग्रहों की अनुकूलता से काम पूरे होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी की पूर्ति करेंगे। अनावश्यक घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से खर्च बढ़ेगा। घर में खुशहाली रहेगी। बच्चे की शिक्षा को लेकर परेशान रहेंगे। किसी से मुलाकात होगी।

कर्क रविवार को कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन में संकोच होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी में परिवर्तन से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें।

सिंह रविवार को कल्पना की उड़ान भरेंगे। नौकरी में व्यस्तता रहेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग उत्साह में वृद्धि करेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। किसी से बिना मतलब के विवाद में न पड़े। त्योहार के मौसम खरीददारी में दिन बितेगा।

कन्या रविवार को कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। गुस्से में लिये गये निर्णय से आत्मगलानि महसूस करेगे।महत्वपूर्ण घरेलू काम को समय से पूर्ण करने का प्रयास करें।

तुला रविवार को समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन तत्पर रहेगा। रोजगार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी के साथ मधुरता संबंध रखें।

वृश्चिक रविवार को नये काम को तेजी से पूरा करेंगे। इच्छा पूरी होने से मन को खुश होगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता के आसार बढ़ेगे। किसी जरुरतमंद की मदद करेंगे। संतान सुख मिलेगा।

धनु रविवार को मांगलिक में तेजी आएगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट होगा। घर में किसी मेहमान के आगमन से खर्च बढ़ेगा। बिजनेस मे धन लाभ होगा। कलीग्स का साथ मिलेगा तो तरक्की करेंगे।

मकर रविवार को नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक मुलाकात होगी।नौकरी व बिजनेस को लेकर सतर्क रहे।

कुंभ रविवार को पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट होगा। नैतिक-अनैतिक बारे में ना सोचें तो अच्छा है। मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। जीवन साथी के प्यार से पूरा वातावरण खुशनूमा रहेगा।

मीन रविवार को संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अपने स्वभाव में सुधार लाएं। दूसरों की मदद करें। नौकरी में सहयोगी का सहयोग मिलेगा।

 

Tags:    

Similar News