मेष, सिंह, कन्या के लिए कैसा रहेगा मंगलवार,जानिए राशिफल

Update: 2019-04-02 05:22 GMT
सुबह की शुरूआत सूर्य हैं।आज कल्‍याणकारी योग गजकेशरी योग बन रहा हैं। इसका कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। कैसा रहेगा गुरुवार 12 राशियों के लिए

जयपुर: मंगलवार, चैत्र मास मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल,सूर्योदय-6.23, सूर्यास्त-6.01।

मेष : उदर या नेत्र विकार की संभावना। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ परेशानी और उलझनें रहेंगी। लंबी यात्रा या देशाटन की संभावना है।ऐश्वर्य के साधन सहज ही प्राप्त हो सकते हैं। नए मित्र बनेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोर्ट-कचहरी व कार्यालयों में अटके काम में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

वृष: क्रोध पर नियंत्रण रखें। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।काफी समय से रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। किसी व्यावसायिक लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। नए काम मिलेंगे। किसी पुरानी व्याधि से परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही न करें। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

कर्क: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।किसी पुराने रोग के उभरने की आशंका प्रबल है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। रिश्तों में मधुरता आएगी।

सिंह: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

कन्या: निवेश आदि में जल्दबाजी न करें। धोखा खा सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य को अधिक लगन से कर सकेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी अधिकारी या रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक: घर-परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। व्ययवृद्धि होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में निरंतरता बनी रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें।व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। चोट व रोग से बचें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। बेवजह विवाद हो सकता है। आवश्यक व महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। राजनैतिक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में निरंतरता बनी रहेगी। नए मित्र बनेंगे। संपर्कों का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मीन : जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक सेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी बड़े कार्य को करने की प्रबल इच्छा जागृत होगी। कारोबार में वृद्धि होगी।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

 

Tags:    

Similar News