जयपुर: आज मंगलवार का दिन है। 22 जनवरी, मंगलवार, 2 माघ शक 1940, 9 माघ मास प्रविष्टे 2075,माघ कृष्ण प्रतिपदा प्रात: 7 बज कर 5 मिनट तक उपरांत द्वितीया रात्रि 3 बज कर 26 मिनट तक पश्चात तृतीया, आश्लेषा नक्षत्र रात्रि 11 बज कर 32 मिनट तक तदनंतर मघा नक्षत्र, आयुष्मान योग रात्रि 2 बज कर 3 मिनट तक पश्चात् सौभाग्य योग, कौलव करण, चंद्रमा रात्रि 11 बज कर 32 मिनट तक कर्क राशि में उपरांत सिंह राशि में। शुभ मुहूर्त- अभिजीत-12:17 से 01:00,अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-दोपहर 03 से 04:30 बजे तक,अपराह्न 3 बजे से सायं 4 बज कर 30 मिनट तक राहुकाल।
मेष व्यारवसायिक क्षेत्र में विस्ताार होगा। शहर से बाहर जाने का योग बन सकता है। कार्यों की नवीन रुपरेखा बन सकती है। नवीन अनुबंध हो सकते हैं। यह सप्ताह आपके प्रोफेशन या करियर के लिहाज से सहजता लिए है। लंबित कामकाज को निपटाने के लिहाज से भी यह उत्साजनक सप्ताह साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पर्याप्त समय दे पाने से रुका हुआ काम समय पर पूरा हो सकता है।
वृषभ जमा पूंजी में वृद्धि के योग। कामकाम के अवसरों का लाभ लें। अचल संपत्ति में निवेश लाभदायक रहेगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य में प्रेम की मधुरता बनी रहेगी और प्रेमी युगलों को भी सानिध्य के अवसर मिलेंगे। धनागमन के योग हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित रहेंगे। मौसमी रोगों से पीड़ित हो सकते हैं।
मिथुन व्यर्थ खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। कार्यों में कर्मठता एवं गतिशीलता रहेगी। स्थातयी संपत्ति जैसे मकान, दुकान खरीदने के आसार हैं। विशेष पद की प्राप्ति संभव। आय के साधनों को विकसित करने की मुहिम रंग लाएंगी। सप्ताह के मध्य भाग में कार्यस्थल पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। अपने सहकर्मियों का विश्वास जीतना जरूरी है ताकि आप बड़े लक्ष्य हासिल कर सकें। पूंजी निवेश में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। जीवनसाथी के मध्य छोटे-छोटे मतभेदों की आशंका हैं, सूझबूझ लाभकारी रहेगी।
कर्क व्यापारिक रुकावटें दूर होंगी। कार्यों में आए भटकाव और विघ्ने दूर होंगे। काम में जोश और जुनून से आगे बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। यह सप्ताह मिलाजुला असर देने वाला है, लेकिन परिश्रम से इसे लाभकारी बनाया जा सकता है। आपकी सेहत सामान्य रहेगी और आर्थिक स्थिति में कोई बदलाव नहीं आने वाला है। इसका अर्थ यह है कि आप चाहें तो कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता और क्षमता को दर्शाकर तरक्की और आय के लिए नई राह बना सकते हैं।
सिंह नए मित्रों की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यानपार में आशानुरूप सफलता और लाभ मिलेगा। यश, कीर्ति और वर्चस्वग बढ़ेगा। अटका पैसा मिल सकता है। गृहस्थ जीवन सुख-समृद्धि की ओर बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। यदि कोई सेहत संबंधी पीड़ाएं हैं तो वे सभी समाप्त होंगी। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। राजकीय व सामाजिक क्षेत्रों में कार्यनिष्ठा का सम्मान मिलेगा। वित्तीय उन्नति के रास्ते खुलेंगे।
कन्या आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत रहेगी। प्रयासों से सभी बाधाएं दूर होंगी। साझेदारी के सुखद परिणाम आएंगे। रुपये पैसों की परेशानी होगी। संयम बना रहेगा। मिले-जुले असर का सप्ताह है और प्रोफेशन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कामकाज के सिलसिले में अपनाई जाने वाली कार्यशैली पर दृढ़ता बनाए रखनी होगी ताकि सौंपे गए कार्य के प्रति आपकी एकाग्रता बनी रहे। संचार के अत्याधुनिक संसाधनों की मदद और पुराने तौर-तरीके में बदलाव कर प्रोफेशन में कुछ नया कर सकते हैं।
तुला आपको न केवल प्रोफेशन के मोर्चे पर बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, बल्कि साप्ताहांत तक तरक्की की अनबुझी प्यास बनी रहेगी। सेहतमंद बने रहने के लिए आहार और रहन-सहन पर ध्यान देना होगा। आर्थिक मोर्चे पर सफलता प्राप्त करने के लिए सुधार के प्रयास में तेजी लानी होगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी रह सकती है। घर से दूर प्रवास तनाव बढ़ा सकता है। मन में उदासी छाई रहेगी। पुराना कर्ज और मर्ज परेशान कर सकता है।
वृश्चिक परिवार में आपकी प्रशंसा होगी। धार्मिक कार्यों में दिन गुजरेगा। दोस्तोंर के सहयोग से आर्थिक लाभ मिल सकता है। नए वाहन का सुख मिल सकता है। तंदुरुस्त तन और प्रफुल्लित मन में कार्य, कारोबार और अपने पेशे के प्रति भरे हुए जोश का अनुभव करेंगे। प्रोफेशन में कुछ नया करने की कार्य-योजना पर अपने सहयोगियों या करीबी मित्रों से विचार-विमर्श करेंगे। इस सिलसिले में एक-दो यात्राएं भी हो सकती हैं।
धनु व्यर्थ की भागदौड़ सेहत खराब कर सकती है। पुराना निवेश नुकसान दे सकता है। भूमि भवन संबंधी कार्यों में रुकावट आ सकती है। मन अशांत रहेगा। आपकी नई पहचान बनने वाली है। पारिवारिक और सामाजिक मोर्चे पर सम्मान मिलने वाला है। नौकरी में हों या किसी व्यवसाय में नया अवसर मिलने वाला है। कारोबार में नया प्रस्ताव मिल सकता है, नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी।
मकर अचल संपत्ति बढ़ सकती है। सामाजिक कार्यों की प्रशंसा। व्या पारिक यात्रा लाभदायक रह सकती है। कहीं से कोई महत्वोपूर्ण सूचना मिल सकती है। आप खुद को प्रोफेशन के स्तर पर रोमांचित या कहें उत्साहित पाएंगे। आपने जिसकी कल्पना तक नहीं की होगी, वैसी सफलता से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई दोस्ती और नए उमंग से कार्यक्षेत्र में मन लगा रहेगा।
कुंभ आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यांपार व्यंवसाय में लाभ के आसार। परिश्रम के बल पर विशेष उपलब्धि मिल सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। मिलेजुले असर वाले सप्ताह में खर्च बढ़े हुए रहेंगे। प्रोफेशन में विपरीत लिंग के व्यक्ति से मदद मिल सकती है। नौकरी में आपकी पहचान पर थोड़ी धूल पड़ सकती है। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से इसका हल निकल आएगा।
मीन व्यारपारिक देनदारी समाप्तर होगी। मान सम्मा न और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। काम में मन लगेगा। सावधानी से गुजरने वाले इस सप्ताह में आपको दूसरों से ज्यादा स्वयं पर ध्यान देना होगा। परिश्रम से ही अपनी बाधाओं को दूर कर सकते हैं। करीबी मित्रों की सलाह के बावजूद आपको प्रॉपर्टी से नुकसान हो सकता है। इस संबंध में सोच-समझकर सौदा करें। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है।