24 फरवरी:मीन राशि पारिवारिक समस्या से रहेंगे परेशान, जानिए बाकी राशि का हाल

Update: 2019-02-24 01:43 GMT
जीवनसाथी रोमांस की ताजगी बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील नजर आएंगे। जातक लम्बी यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी आश्वस्त होने की जरुरत है।

जयपुर:आज शनिवार है। आज सूर्य कुंभ तथा चंद्रमा तुला राशि में है,माह- फाल्गुन, पक्ष- कृष्ण, तिथि- षष्ठी, सूर्योदय- 06:56 ,सूर्यास्त- 06:25।

मेष- आज संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। बैंकिंग और मीडिया फील्ड के जातक नई सर्विस में जाने की योजना बनाएंगे। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।आशा-निराशा के भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

वृष- जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मिथुन- मानसिक कठिनाइयां रहेंगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।आज धन के व्यय की संभावना रहेगी। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन अच्छा है। आईटी तथा मार्केटिंग फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

कर्क- मन अशान्त रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।आज का दिन शुभ है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। भगवान शिव की उपासना करें।

सिंह- आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे। परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। धन का आगमन होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम का आनन्द उठाएंगे। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। गाय को गुड़ खिलाएं। गायत्री मंत्र पढ़ें। लाल रंग शुभ है।नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।आज संघर्ष के बाद ही अपने प्रोजेक्ट को पूर्ण कर पाएंगे। प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग मे आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

तुला- लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। भगवान हनुमान के मंदिर में कपूर जलाएं। संतान की सफलता से हर्षित रहेंगे, वस्त्रों का दान करें।आशा-निराशा के भाव रहेंगे। पिता का सानिध्य मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक- सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। । आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ में आज हर्षित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

धनु- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।आज आपकी व्यस्तता रहेगी। नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा मीडिया के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग ही आपका आत्मबल है। हेल्थ से प्रसन्नता रहेगी। गाय को रोटी तथा गुड़ खिलाएं।

मकर- मन अशान्त रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।लोगों को शनि की साढ़े साती का असर पड़ेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। गरीबों में कम्बल का दान करें। काली माता के मंदिर में कपूर जलाएं किसी सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कुंभ- अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन नोंकझोक भी हो सकती है।आज पूरे दिन व्यस्तता रहेगी। राजनीति तथा प्रशासन में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और बैंकिंग में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी।

मीन- सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। आज धन का व्यय होगा। लव लाइफ में आज विवाह का प्रस्ताव फाइनल हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

Tags:    

Similar News