30 जनवरी:ग्रहों की बदलती चाल का राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव पढ़े राशिफल
जयपुर:दिन बुधवार सूर्य मकर राशि,चंद्र वृश्चिक राशि में है। आज गणेश जी का आराधना करें हरी चीजों का दान करें। सूर्योदय-7.16 व सूर्यास्त6.03 ।
मेष राशि कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। अगर किसी पुराने रोग की चपेट में हैं तो इससे छुटकारा मिलेगा। जितने काम बचे हैं, वे समय पर पूर्ण होते चले जाएंगे। कोई लाभकारी यात्रा संभव है, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आकस्मिक आय प्राप्त हो सकती है, लेकिन घर का खर्च भी अचानक बढ़ जाएगा। दांपत्य जीवन में रोमांस की कमी महसूस होगी, लेकिन प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय अच्छा है।
वृषभ राशि आपको आपके कर्म का उपयुक्त फल प्राप्त नहीं होगा, लेकिन फिर भी मेहनत करने से ना चूकें। आपकी योग्यता और समझ शक्ति से अपने कॅरियर को नया आयाम दे पाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके व्यक्तिगत पेशे में नयापन आने की पूर्ण संभावना है, आपकी मेहनत भी रंग दिखाने वाली है। व्यक्तिगत पेशे में कुछ नयापन आ सकता है। आज आपके परिवार को बहुत सी खुशियां मिलने जा रही हैं, उन्हें बटोरने की कोशिश करें। हो सकता है आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर ले जाएं। हो सकता है इस यात्रा के दौरान कुछ सामान्य तकलीफों का सामना करना पड़े लेकिन उससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। प्रियजन आपके बहुत काम आएंगे।
मिथुन राशि समय और ग्रहों की चाल व्यवसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपनी योजना के अनुसार ही कार्य करेंगे और सक्रिय भी रहेंगे। आपके कॅरियर के लिहाज से यह दिन बहुत अच्छा है, आपको नई ऊंचाइयां छूने के लिए मिलेंगी। जरूरी कामकाज की वजह से काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन फिर भी परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और जीवन में संतोष का अनुभव होगा। आमदनी के स्त्रोतों में सुधार महसूस करेंगे।
कर्क राशि कामकाजकी वजह से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या दूसरे सहयोगियों के सहयोग से आप लंबित कार्य को संपन्न करने में सफल होंगे। पारिवारिक माहौल हर्षभरा बना रहेगा। कोई छोटा-मोटा शुभ आयोजन हो सकता है। न लाभ हो सकता है। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। सेहत उत्तम रहेगी और काम समय पर पूरे होंगे। कार्यों में आई रुकावट दूर होगी, छोटी यात्रा यात्रा संभव है।
सिंह राशि आपको मनावांछित सफलता हासिल हो सकती है। करियर या कारोबार में बदलाव मुमकिन है। आपका परोवार आज आपकी वजह से प्रसन्न रहेगा बच्चों की पढ़ाई में अव्वल नतीजे आने से घर में जश्न का माहौल रहेगा। आपके घर में अतिथियों का भी आवागमन रहेगा हो सकता है बिजनेस की वजह से भी बहुत भागदौड़ करनी पड़ जाए। यह समय रोमांस के लिए बिल्कुल अनुकूल नहीं है इसलिए प्रेमी जोड़े थोड़ा संभलकर चलें।
कन्या राशि आज आपकी आमदनी बढ़ने की पूर्ण संभावना है, आमदनी बढ़ने और आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। साथ ही आप कुछ नई कार्य-योजना की शुरुआत कर सकते हैं। समय आपके अनुकूल है, इसलिए इसका भरपूर फायदा उठाएं। नौकरी या व्यवसाय से संबंधित कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने में सक्षम रहेंगे। नई प्रॉपर्टी के लिए पहल कर सकते हैं, लेकिन पुश्तैनी जमीन-जायदाद को लेकर मतभेद बढ़ सकता है।
तुला राशि आपको यह समय अपने लिए शुभ महसूस होगा, जो पूर्व में किए गए प्रयासों का ही नतीजा हैआपको अपनी आमदनी के साधनों पर नजर रखने की आवश्यकता है। आपको प्रॉपर्टी के काम में लाभ प्राप्त होगा। परिवार का हित पूरा करने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। चारों तरफ से खुशियां घिर जाएंगी, यात्रा करना लाभदायक रहेगा।
वृश्चिक राशि आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने की राह में बाधाओं और विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में आ रहे बदलावों को लेकर चिंतित रह सकते हैं, दिया हुआ पैसा कहीं अटक गया है तो वह वापस मिल जाएगा। जरूरी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे और हो सकता है अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी आप ना निभा सकें। प्रेमियों और नवविवाहितों के लिए यह समय अच्छा है।
धनु राशि सामाजिक स्त र पर आपको सम्मा–न मिल सकता है। व्योवसाय में नया अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा वर्ग को पदोन्नकति मिल सकती है। आय बढ़िया रहेगी। कारोबार में नया प्रस्तारव मिल सकता है। भावनात्मतक सहयोग देने से परिवार में नोक झोंक की स्थिति टल सकती है। दांपत्य जीवन में सरसता।
मकर राशि थोड़ी शारीरिक अस्वस्थता की वजह से भले ही मन विचलित हो जाए, लेकिन सप्ताह के अंत तक सबकुछ सामान्य हो जाएगा। गाड़ी पटरी पर आ जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में करियर का ग्राफ बढ़ने वाला है। प्रोफेशन में आश्चर्यजनक बदलाव होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी और सभी सदस्यों के बीच बनी घनिष्ठता का लाभ मिलेगा। रोमांस का भरपूर आनंद उठा पाएंगे। प्रॉपर्टी के सिलसिले अच्छी पहल हो सकती है। लंबी यात्रा के योग बने हुए हैं।
कुंभ राशि अपनी महत्वकांक्षाओं को कार्यरूप देने का समय है। आमदनी और पारिवारिक खुशियों के लिहाज से समय बहुत अच्छा है। यह समय फलदायी है, इसका भरपूर लाभ उठाएं, कुछ घरेलू सामानों की खरीद भी हो सकती है। यात्रा के संदर्भ में थोड़ी हिचकिचाहट बनी रहेगी, लेकिन यह यात्रा सफल होने वाली है। प्रेम के मामले में अपकी पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। प्रेमियों को खुशी मनाने का अवसर मिलेगा। प्रॉपर्टी के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना सही होगा।
मीन राशि सेहत संबंधी तकलीफ और प्रोफेशन के मोर्चे पर तनाव मिल सकता है, लेकिन सप्ताह के मध्य तक परिस्थतियां सामान्य बन जाएंगी। वैसे अस्वस्थता का दूसरे मोर्चे पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। थकान या सुस्ती एक-दो दिनों के लिए ही हैं। करियर, कारोबार या कोई अन्य माध्यम है तो, आपकी आमदनी बढ़ेगी। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा। रिश्तेदारी में किसी मांगलिक आयोजन का समाचार सुनने को मिल सकता है। विवाह संबंधी सूचना मिल सकती है।