राशिफल 10 जुलाई: इन 4 राशियों के बुरे वक्त का होगा अंत, खुशियों से भरेगा जीवन...

जयपुर माह सावन पक्ष-कृष्ण, तिथि- पंचमी, दिन शुक्रवार, नक्षत्र-.पू.भा., सूर्योदय- 5.14, सूर्यास्त-18.55। दिन शुक्रवार को जानिए 12 राशियों के राशिफल.

Update: 2020-07-10 01:16 GMT
बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।घर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे।

जयपुर माह सावन पक्ष-कृष्ण, तिथि- पंचमी, दिन शुक्रवार, नक्षत्र-.पू.भा., सूर्योदय- 5.14, सूर्यास्त-18.55। दिन शुक्रवार को जानिए 12 राशियों के राशिफल.

मेष 10 जुलाई दिन शुक्रवार को जातक अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे और प्रभावशाली स्थिति की ओर बढ़ेंगे। पारिवारिक-जीवन आराम मिलने से मन खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। सामाजिक समारोह में आकर्षण का केंद्र होंगे। बिजनेस में लाभ से मन हर्षित रहेगा। प्रेम संबंध में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। प्रेम में तनाव हो सकता है। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष 10 जुलाई दिन शुक्रवार को जातक की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इसे बहुत गंभीरता से लेंगे। आसपास के लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। मकान या काम करने की जगह में बदलाव का भी मन बन सकता है। कुछ दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार और संतान को बहुत अपेक्षाएं रहेंगी। ज्यादातर समय मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में बीतेगा जीवनसाथी से बहुत हद तक मदद मिल सकती है।रोजमर्रा के कामों में कुछ ज्यादा ही संघर्ष करना पड़ सकता है। निवेश करने में सावधान रहें।

मिथुन 10 जुलाई दिन शुक्रवार को जातक को परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से सफलता मिलेगी। बिजनेस लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। धन के मामले में सुधार होगा लेकिन अपने खर्चों पर संयम रखने की भी आवश्यकता है। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें। अगर अविवाहित हैं, तो शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य में रहेंगे। धन की दृष्टि से दिन अच्छा है। भाषा, रिश्तों और सामाजिक जीवन में सावधानी से चले।

कर्क 10 जुलाई दिन शुक्रवार को जातक बिजनेस में दिन लाभकारी रहेगा। लगातार यात्रा और प्रतिबद्धताओं से घिरे रहेंगे, लेकिन, अपने को तनाव न दें। परिवार और बिजनेस में संतुलन स्थपित करने का प्रयास करेंगे। छोटे भाई-बहनों को स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जो आपको परेशान कर सकती है। समय अच्छा है। आगे बढ़ने की कोशिश करें। घर में किसी भी परेशानी से बचे। वाहन ध्यान से चलाएं।धन का लेन-देन ना करें।

यह पढ़ें....नौकरी-प्रमोशन या चाहिए मनचाहा साथी, सावन में करें शिव के इन मंत्रों का जाप

 

 

सिंह 10 जुलाई दिन शुक्रवार को जातक का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पूरा दिन भाग-दौड़ में बीतेगा। कोई जरूरी काम बनते-बनते रूक सकता है। आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि बड़ों की सलाह लेकर ही शुरुआत करें, इससे काम सही से पूरा होगा। महिलाएं किसी वाहन से शॉपिंग के लिये जा रही हैं तो पार्किंग करते समय रसीद अपने पर्स में संभालकर रख लें, वरना आप कहीं रखकर भूल सकती हैं। दाम्पत्य संबंध

कन्या 10 जुलाई दिन शुक्रवार को जातक पहले से बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं, आपके सभी काम पूरे होंगे। आज दूसरों की बातों पर पूर्ण विश्वास न करें अपनी सोच को भी महत्व दीजिए। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको उचित मार्ग दिखाने में सक्षम होगी। नौकरी मे सतर्क रहे कोई आपका नुकसान पहुंचा सकता है।

तुला 10 जुलाई दिन शुक्रवार को जातक बिजनेस में नई योजनाएं बना सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। किसी से उधार पैसा भी लेना पड़ सकता है। ऑफिस के किसी काम से यात्रा के योग हैं। जो आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद हो सकती है।जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग हैं। मेहनत के साथ आगे बढ़ें। मन विचलित रहेगा। आलस की वजह से नुकसान होगा।

वृश्चिक 10 जुलाई दिन शुक्रवार को जातक की स्थिति कुछ हद खराब रह सकती है। सेहत कमजोर रहेगा फलस्वरूप कामों को सही ढ़ंग से करने में स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खान-पान पर संयम रखें और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक कार्यों में सफ़लता मिल सकती है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दोस्त भी साथ देने में आनाकानी करेंगे। जंक फूड ना खाएं। किसी को धन उधार ना दें। धारदार चीजों से दूर रहें।

 

यह पढ़ें....ये जगह भगवान शिव के रौद्र और सौम्य रूप का साक्षी है, सती ने यहां किया था आत्मदाह

 

 

 

 

धनु 10 जुलाई दिन शुक्रवार को जातक के जीवन में खुशियां खुद चलकर आयेंगी। आय बढ़ने के योग हैं। किसी नये बिजनेस में साझेदारी का प्रस्ताव मिलेगा। आने वाले दिनों में काफी फायदा होगा। अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान थे, तो उससे राहत मिलेगी। आईटी फिल्ड से जुड़े हुये हैं, तो महत्वपूर्ण लोगों से संबंध के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ पहले बिताए गए समय को याद करके आनंद की अनुभूति करेंगे।

मकर 10 जुलाई दिन शुक्रवार को जातक को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारणवश बेचैन और अनिश्चित हो सकते है। आर्थिक पक्ष आपके लिए अस्थिर हो सकता है। जातक का दैनिक कार्यक्रम आज व्यस्त रहेगा I नौकरीपेशा जातक पूर्व में किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे व अपने संपर्कों को भी बढ़ा पाएंगे। वाहन ध्यान से चलाएं। कीमती सामान का ध्यान रखें। संबंधों में धोखा खाएंगे।

कुंभ 10 जुलाई दिन शुक्रवार को जातक का दिन खुशियां लेकर आया है। जातक की सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। कल्पना शक्ति का विस्तार होगा। अधिकारियों से कोई रिक्वेस्ट करना चाह रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है। परिवारिक मामलों में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो लोग बिजनेसमैन है, उनकी किसी दूसरी बड़ी कंपनी से डील हो सकती है। धनलाभ का भी योग बन रहा है। बच्चों के साथ कोई मूवी देखने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा।

मीन 10 जुलाई दिन शुक्रवार को जातक की ग्रह स्थिति भ्रमित करने वाली है और आप अनिश्चित, स्वच्छंद और जिद्दी हो सकते हैं। ऑफिस में किसी से आपकी बहस हो सकती है। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहें।सेहत से परेशान रहेंगे। और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संबंधों में अहम हावी रहेगा।

 

Similar News