इन राशियोंं के निजी संबंधों के लिए कैसा रहने वाला है दिन,जानिए पंचांग राशिफल

वार शुक्रवार, माह ज्येष्ठ,तिथि चतुर्थी – 07:39:10 तक, पंचमी – 29:17:50 तक पक्ष शुक्ल,नक्षत्र पुष्य – 18:56:35 तक,सूर्योदय 05:22:50 ,सूर्यास्त 19:17:04 , शुभ मुहूर्त,अभिजित मुहूर्त 11:52 से 12:47 तक अमृत काल 12:58 से 14:27 तक;

Update:2019-06-07 06:44 IST

जयपुर: वार शुक्रवार, माह ज्येष्ठ,तिथि चतुर्थी – 07:39:10 तक, पंचमी – 29:17:50 तक पक्ष शुक्ल,नक्षत्र पुष्य – 18:56:35 तक,सूर्योदय 05:22:50 ,सूर्यास्त 19:17:04 , शुभ मुहूर्त,अभिजित मुहूर्त 11:52 से 12:47 तक अमृत काल 12:58 से 14:27 तक

मेष आज कई कार्यों में आपको सम्मान मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय खूब आनंदपूर्वक बिताएंगे। आज बड़े-बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई पारिवारिक निर्णय ना लें।

वृष आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है। व्यवसाय करनेवालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी पर भी आंखें बंद कर भरोसा ना करें।

मिथुन आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे। आज किसी बड़े निवेश विशेष कर जमीन जायदाद पर जल्दबाजी में फैसला ना लें।

कर्क आज आपके उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको आगे के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। आज किसी व्यक्ति की जमानत ना लें।

सिंह तन एवं मन से आप प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा।आज शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर बिना सोच विचार के कोई कदम ना उठाएं।

कन्या आज का दिन विद्यार्थियों के लिए खूब अच्छा होने वाला है। अभ्यास में सफलता मिलेगी। आज किसी भी प्रकार की मानसिक चिंताओं से दूरी बना कर रखें।

तुला आज प्रेमीजन एक दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे। आप के स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी। दूसरों के निजी मामलों में आज दखल ना दें, नुकसान संभव है।

वृश्चिक आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा, परंतु दोपहर के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा। आज किसी उल्टे-सीधे कामों का हिस्सा ना बनें।

धनु आज व्यापार वृद्धि के योग हैं। ब्याज, कमिशन में से मिलने वाले पैसे आप के भंडार में वृद्धि करेंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति असावधानी ना बरतें।

मकर आज प्रेमियों के लिए बेहतर दिन है। विजातीय आकर्षण रहेगा। आज मित्रों से किसी प्रकार का विवाद ना करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कुंभ आज धार्मिक स्थल की यात्रा होगी और भाग्योदय के प्रसंग भी बनेंगे। आज बड़ा निवेश करने से बचें, साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंता ना करें।

मीन आज के दिन आपको धार्मिक यात्रा या दैवीय-दर्शन का लाभ मिल सकता है। विविध क्षेत्रों में लाभ की संभावना है। आज भागीदारी के कार्य में उग्रता से बचें।

Tags:    

Similar News