22 जनवरी: प्यार, परिवार और व्यापार के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, जानें अपना राशिफल

आज उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। धन मिलेगा।आत्मविश्वास में कमी आएगी। भाई-बहनों से विवाद हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

Update: 2021-01-22 02:05 GMT
आय में वृद्धि भी होगी। कुछ नया करेंगे। आप पिछले कई दिनों से चाहते भी यही हैं।

जयपुर : माह- पौष, तिथि-नवमी, नक्षत्र- भरणी , पक्ष- शुक्ल सूर्योदय-06.42, सूर्यास्त-17.38, राहु 11:17 AM से 12:38 PM । चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा। आज शुक्रवार मां लक्ष्मी की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल…

मेष से कर्क तक...

 

मेष 22 जनवरी शुक्रवार के दिन जातक का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। बिजनेस में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत में संयम रखें। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। रोजगार में वृद्धि होगी।

वृष 22 जनवरी शुक्रवार के दिन जातक मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे, किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश से लाभ होगा। भाग्य का साथ रहेगा। किसी समस्या का अंत होगा। प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की प्राप्ति किसी प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।

मिथुन 22 जनवरी शुक्रवार के दिन जातक दूसरों से अपेक्षा न करें। बुद्धि का प्रयोग करें। धन की आसानी से प्राप्ति होगी। बिजनेस से लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। थकान हो सकती है।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन धैर्य में कमी आ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

कर्क 22 जनवरी शुक्रवार के दिन जातक किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। डूबा हुआ धन मिल सकता है। घर- बाहर प्रसन्नता व उत्साह से कम कर पाएंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। बिजनेस में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

 

यह पढ़ें...हरे मटर के फायदे: सेहत से लेकर सुंदरता तक, होता है इतना असरदार

सिंह से वृश्चिक तक....

 

 

सिंह 22 जनवरी शुक्रवार के दिन जातक के व्यापार का विस्तार हो सकता है। काम का तरीका सुधरेगा पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा व पराक्रम में वृद्धि होगी।आत्मसंयम रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी दोस्त के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी।

कन्या 22 जनवरी शुक्रवार के दिन जातक प्रतिष्ठित व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रह सकती है। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जोखिम के कार्य बिलकुल न करें।आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है।

तुला 22 जनवरी शुक्रवार के दिन जातक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान में संयम बरतें। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। व्यापार अच्‍छा चलेगा।मानसिक शान्ति रहेगी। बिजनेस का विस्तार हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

वृश्चिक 22 जनवरी शुक्रवार के दिन जातक किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने का मन करेगा। धन मिलेगा।व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, ध्यान रखें।आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध से बचें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। खर्च भी बढ़ सकते हैं।

 

 

यह भी पढ़ें...सकट व्रत 2021: इस दिन मांं करें निर्जला उपवास, संतान को मिलेगा लंबी उम्र का वरदान

धनु से मीन तक...

 

धनु 22 जनवरी शुक्रवार के दिन जातक भूमि व भवन के लाभकारी सौदे हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। रोजगार की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी कार्य के प्रति आशंका रहेगी, मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। शिक्षा के कामों में व्यवधान आएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर 22 जनवरी शुक्रवार के दिन जातक परीक्षा व प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। धन मिलेगा।आत्मविश्वास में कमी आएगी। भाई-बहनों से विवाद हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

कुंभ 22 जनवरी शुक्रवार के दिन जातक किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, विशेष सावधानी रखें। काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। क्रोध से बचें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

मीन 22 जनवरी शुक्रवार के दिन जातक किसी बड़ी समस्या से सहज ही निजात मिलेगी। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। धनार्जन होगा। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

Tags:    

Similar News