लेफ्टी का माइंड चलता है राइट, इनकी लाइफ में कम होती है फाइट

Update: 2018-12-01 01:16 GMT

जयपुर: जब कोई भी बच्चा शैशवास्था से बड़ा होने लगता है तो उसे हम खाने-पीने,चलने-रहने, पढ़ने-लिखने का तौर सिखाते हैं। साधारणतया लोग दाएं हाथ से खाने-पीने,लिखने का और बाएं हाथ से अन्य काम बच्चों को करना सिखाते हैं। लेकिन उनमें से कुछ बच्चे चाहकर भी राइट हैंड से लिखना-पढ़ना नहीं कर पाते। ऐसे बच्चे ये काम लेफ्ट से करते हैं। तो उन्हें लेफ्टी कहते है।

इन्हीं चुनिंदा लोगों के लिए वर्ल्ड लेफ्ट हैंडर्स डे मनाया जाता है। यानी वे लोग जो सारा काम बाएं हाथ से करते हैं और बाएं हाथ से लिखते हैं । 13 अगस्‍त 1991 को ये दिन मनाने की शुरूआत हुई। इस दिन को घोषित करने का मकसद उन लोगों में मौजूद हीन भावना को खत्‍म करना था। जिन्‍हें लेफ्टी या लेफ्ट हैंडर होने की वजह से मजाक का सामना करना पड़ता था।

वैसे आबादी का 10 प्रतिशत लेफ्टीज होते हैं। जिसे 'लेफ्ट हैंडर','लेफ्टीज' या 'खब्बू' भी कहा जाता हैं। आज के समय में एक नहीं, बल्कि कई लोग है जो लेफ्टी है। जिन्होंने दुनिया में पहचान बनाई है। अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर इसके ताजा उदाहरण है।

1दिसंबर:वृष राशि रोमांस की शुरुआत के संकेत, जानिए आपकी राशि में क्या छिपा?

अधिकतर लोग अपने दाएं सीधे हाथ से काम करते हैं। खान-पीने से लेकर किसी भी काम में लोग अपना राइट हैंड ही मुख्य तौर पर इस्तेमाल में लाते हैं। पर कई बार हमारे सामने कुछ ऐसे लोग भी दिख जाते हैं जो हर काम को बाएं हाथ से करना पसंद करते हैं। ये लोग लेफ्टी कहलाते हैं। लेफ्टी लोग दूसरों के अचम्भा सा होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में लेफ्टी लोगों की खूबियां बताई गई हैं। इसिलए हम आपको सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार बाएं हाथ से काम करने वालों की खूबियां बताएंगे....लेफ्टी लोगों के बारे में ये भी कहा जाता है कि बाएं हाथ से कोई काम करना अशुभ होता है। बाएं हाथ से काम करते देख लोग टोकने लगते हैं कि यह अपशगुन है। अगर कोई बाएं हाथ का उपयोग करता है तो उसे गलत समझा जाता है।

पर जो लोग लेफ्टी होते हैं उनके लिए उनका बायां हाथ ही दांया हाथ होता है। वह बाएं हाथ से काम से काम करने में सहज होते हैं।हालांकि लेफ्टी लोगों की संख्या काफी कम होती है। पर फिर भी लेफ्टी लोग कोई साधारण लोग नहीं होते हैं। बल्कि बहुत से शोध में यह पता चला है कि लेफ्टी लोग काफी प्रतिभाशाली होते हैं। लेफ्टी लोग हमेशा उच्च पद पर बैठे या कोई सफल लोग ही निकलते हैं। लेफ्टी लोगों की बहुत सी खूबियां हैं जो हैरान कर देती हैं। जानते हैं आखिर कैसे होते हैं लेफ्टी लोग.....

लेफ्टी लोग बॉक्सिंग, टेनिस जैसे खेलों में ज्यादा अच्छे होते हैं। लेफ्टी लोगों का आईक्यू लेवल भी बहुत अधिक होता है। लेफ्टी पैसा कमाने और खर्च करने में भी हमेशा आगे रहते हैं। न्यूयॉर्क की एक यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार लेफ्टी लोगों का आईक्यू लेवल 140 लेवल अधिक होता है।

लेफ्टी लोग बहुत संवेदनशील होते हैं। लेफ्टी लोग किसी भी चोट आदि से जल्दी ठीक हो जाते हैं।लेफ्टी कई आवाजों को अच्छे से सुन सकते हैं। ये आवाजों के बदलने पर भी उन्हें पहचान सकते हैं। लेफ्टी पैसा कमाने और खर्च करने में भी हमेशा आगे रहते हैं।

लेफ्टी लोग हमेशा महान सेलेब्रिटी टाइप बनने की काबिलियत रखते हैं।लेफ्टी लोगों की खूबियां लेफ्टी स्टूडेंट्स पढ़ाई में बहुत आगे होते हैं। लेफ्ट हैंड के लोगों के हाथों में गजब की तेजी होती है, इसलिए लेफ्टी बॉलर और बैड्समैन बहुत फास्ट होते हैं।

लेफ्टी लोगों की खासियत

*लेफ्ट हैंडर्स के बारें में तो सामान्य तौर पर जानते हैं कि वे बाएं हाथ से लिखते हैं। लेकिन इससे भी अगल होते है लेफ्टीज। टवींस में एक लेफ्ट हैंडर होने की संभावना होती है। जो लेफ्टी होते हैं। उनमें हकलाने की दर सबसे ज्‍यादा होती है।

*लेफ्ट हैंडर्स माइंड से तेज होते हैं। लेफ्टी लोग टेनिस, बेसबॉल, स्विमिंग और फेंसिंग जैसे गेम में माहिर होते हैं। अमेरिका के अपोलो मिशन पर जाने वाले हर 4 अतंरिक्ष यात्रियों में से एक लेफ्ट हैंडर था। लेफ्ट हैंडर्स तेज दिमाग वाले होते हैं। उनमें इमेजिनेशन पॉवर अधिक होती है।

वास्तु दोष को दूर करें, सुख-शांति आएगी आपके द्वार, बदले गंगाजल का स्थान…

*एक रिसर्च में पता चला है कि बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों का दायां हिस्सा ज्यादा काम करता है।इसलिए वे अधिक डरते हैं। लेफ्ट हैंडर लोग, जिनके दिमाग का दाहिना भाग अधिक सक्रिय होता है, इस वजह से वे अधिक क्रिएटिव और डिबेट एक्सपर्ट होते हैं।

* रिसर्च के अनुसार म्यूजिक और मैथ में उनका मन अधिक लगता है और वे अच्छा प्रदर्शन देते हैं। रिसर्च के अनुसार लेफ्टीज लोग खेलों में अच्छा करते है। उन्हें नेमफेम भी मिलता है।

मिलिए लेफ्ट हैडर्स से

जब लेफ्टीज लोगों में इतनी खासियत है तो हर कोई उनके जैसा बनना चाहेगा। आपको कुछ नाम बता रहे है जो लेफ्टीज थे और वर्ल्ड फेमस रहे। महात्‍मा गांधी, सिंकदर महान, हैंस क्रिश्चियन एंडरसन, बिस्‍मार्क, नेपोलियन बोनापार्ट, जॉर्ज बुश सीनियर, जूलियस सीजर, लुइस कैरोल, चार्ली चैप्लिन, विंस्‍टन चर्चिल, बिल क्लिंटन, लियोनार्डो द विंची, अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन, निकोल किडमैन, गैरी सोबर्स, ब्रायन लारा, सौरव गांगुली, वसीम अकरम, जिमी कोनर्स, टाम क्रूज, सिल्‍वेस्‍टर स्‍टेलोन, बीथोवन, एच जी वेल्‍स, बराक ओबामा और सचिन तेंदूलकर और अमिताभ बच्चन है शामिल।

Tags:    

Similar News