असाध्य रोगों से पाना है छुटकारा तो इन द्रव्यों से करें शिव का अभिषेक

Update: 2017-07-17 07:09 GMT

 

लखनऊ: शिव महापुराण यानि कि भगवान शिव की महिमा का बखान करने वाला ग्रंथ। सावन का महीना शुरू होते ही शिवालयों और मंदिरों में इस ग्रंथ का पाठ प्रारंभ हो जाता है। शिव महापुराण की कथा का शुभारंभ भी हो जाता है। यह वह ग्रंथ है, जिसका नियमित पाठ करने से भगवान शंकर अपने भक्त के तमाम संकटों को दूर करने के लिए चले आते हैं।

आगे...

सहारनपुर के श्री बालाजी धाम के संस्थापक गुरु श्री अतुल जोशी जी महाराज के अनुसार भगवान शंकर बडेÞ दयालु हैं। यदि श्रद्धापूर्वक उन पर एक लोटा जल भी अर्पित कर दिया जाए तो वह प्रसन्न हो जाते हैं,लेकिन इसके बावजूद शिव महापुराण में क ई ऐसे उपाय बताए गए हैं,जिनको करने से आप असाध्य रोगों से छुटकारा पा सकते हैं।

आगे...

ये उपाय इतने सरल हैं कि इन्हें आसानी से किया जा सकता है। हर समस्या के समाधान के लिए शिवपुराण में एक अलग उपाय बताया गया है। शिवपुराण के अनुसार, जानिए भगवान शिव को कौन-सा रस (द्रव्य) चढ़ाने से क्या फल मिलता है-

*बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जल द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।

*तेज दिमाग के लिए शक्कर मिला दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।

*शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।

आगे...

*शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।

*शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है।

*यदि शारीरिक रूप से कमजोर कोई व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर सकती है हो।

*भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।

आगे...

*तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।

*जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है।

*गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।यह सभी अन्न भगवान को अर्पण करने के बाद गरीबों में बांट देना चाहिए।

 

Tags:    

Similar News