Love Line In Hands: प्रेम रेखा से खुलेगा राज, जानिए कितने होंगे अफेयर, करेंगे लव मैरिज या अरेंज Marriage

Love Line In Hands: हाथ में व्यक्ति का मुक्कदर होता है, इसकी रेखाओं से हम अपना भविष्य जानते हैं, जो हमारे कर्म पर भी बहुत हद तक निर्भर करता है। हाथ की रेखाओं में ही प्यार भी छिपा होता है मतलब प्यार या शादी । आप लव मैरिज करेंगे, कितने अफेयर होंगे सब हाथों में होता है। जानते है... लव लाइन से...

Update: 2022-07-07 03:22 GMT

सांकेतिक तस्वीर, सौ.से सोशल मीडिया

Love Line In Hands:

हाथ में प्यार की रेखा

वक्त चाहे जो भी हो प्यार के पंक्षी हर समय मिलते हैं। कभी प्यार में सफल होने के किस्से मशहूर होते है तो कभी असफल प्यार मिसाल बन जाता है। हर कोई सच्चा प्यार की तलाश में रहता है। यह सब हमारे भाग्य पर भी निर्भर करता है कि हमें प्यार मिलेगा या नहीं। इसके लिए हम अपने हाथ की रेखाओं से जानते हैं, जो बताती है कि व्यक्ति को सच्चा प्यार मिलेगा या नहीं। हस्तरेखा शास्त्र के जरिये हाथ की उन रेखाओं के बारे में जानेंगे, जो वैवाहिक जीवन के सफल होने का संकेत देती हैं।

हाथ में प्यार की रेखा

हस्तरेखा के अनुसार किसी भी व्यक्ति के हाथ में प्रेम रेखा या विवाह रेखा से विवाह और प्रेम प्रसंग को जान सकते हैं। ये विवाह रेखा सबसे छोटी उंगली (लिटिल फिंगर) के नीचे वाले भाग पर आड़ी स्थिति में होती है। छोटी उंगली के नीचे वाले भाग को बुध पर्वत कहा जाता है। विवाह रेखा एक या एक से अधिक भी हो सकती है।

लव मैरिज होगी या नहीं ?

विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़कर छोटी ऊंगली तक जाए तो यह अरेंज मैरिज होने की ओर इशारा करता है। अगर किसी की हथेली पर विवाह रेखा के पास त्रिशुल का निशान बना हो तो यह प्रेम विवाह यानि लव मैरिज होने का संकेत करता है। इसके साथ ही इस निशान को बेहद शुभ माना जाता है।

सांकेतिक तस्वीर, सौ.से सोशल मीडिया

Love लाइन से जानें लव लाइफ

  • यदि किसी जातक के गुरु पर्वत पर क्रॉस हो तो प्रेम विवाह उनका प्रेम और विवाह दोनों होता है। ऐसे निशान वाले लोगों का वैवाहिक जीवन सफल होता है और ताउम्र चलता है ।
  • अगर किसी जातक के हाथ में गुरु पर्वत पर स्वास्तिक का निशान हो तो व्यक्ति प्रेम और विवाह को लेकर ईमानदार होता है। ये लोग प्यार में कभी दिखावा नहीं करते। बल्कि साथी के लिए सच्चा प्यार रखते हैं।
  • अगर हाथ में गुरु पर्वत उभरा हो और हृदय रेखा भी गुरु पर्वत तक पहुंचे, तो ऐसे लोग प्रेम विवाह करते हैं। साथ ही, इन्हें विवाह में सफलता भी मिलती है। इतना ही नहीं, ये लोग अरेंज मैरेज में भी रिश्ता पूरे दिल से निभाते हैं।
  • अगर व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा के नीचे कई रेखाएं शाखाओं में विभाजित हो रही हों, तो ऐसे लोगों का भी प्रेम विवाह होता है। और कई रिश्तें भी बनते हैं।
  • यदि हृदय रेखा से निकलकर कोई रेखा सूर्य रेखा तक जाती है, तो भी व्यक्ति का प्रेम विवाह होता है। ऐसे लोगों का कई परिस्थितियों में एक से ज्यादा विवाह भी हो सकता है।
  • अगर किसी पुरुष के  के बाएं हाथ में दो विवाह रेखा होती है और दाएं हाथ में एक विवाह रेखा हो। ऐसे लोगों को अच्छी पत्नी प्राप्त होती है। इनका वैवाहिक जीवन काफी खुशहाल रहता है।

सांकेतिक तस्वीर, सौ.से सोशल मीडिया

प्रेम रेखा पर अशुभ निशान

जिस व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा में से दो रेखा निकलती हैं तो ये अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। इससे शादी टूटने का भय रहता है। अगर किसी महिला के हाथ में विवाह रेखा के पास द्वीप बना रहता है तो विवाह में किसी तरह का धोखा मिलने की संभावना रहती है। विवाह रेखा का झुका हुआ होना भी शुभ लक्षण नहीं है।

 किसी व्यक्ति की विवाह रेखा पर क्रॉस और तिल का निशान बना हुआ हो तो ये शुभ नहीं  होता है। ऐसे जातकों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती रहती हैं। हां लेकिन अगर विवाह रेखा लंबी हो और वो सूर्य पर्वत तक जाए तो ये रेखा संपन्न और समृद्धि  का प्रतीक है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News