Wallet Color: जानें राशि अनुसार पर्स का रंग, दिवाली पर कर लें ये उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Wallet Color: 24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। मां लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। सभी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update:2022-10-12 07:58 IST

Wallet Color: 24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान मां लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। धन की प्राप्ति के लिए सभी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। हालांकि कई बार पैसे होने के बाद भी नहीं टिकते हैं। दरअसल कई बार पर्स का सही रंग लोगों को ज्ञात नहीं होता है, जिस कारण धन टिकता नहीं है। तो आइए जानते हैं राशि अनुसार पर्स का कौन सा रंग लकी साबित होगा:

नारंगी रंग का पर्स (Orange Color Wallet)- दरअसल मेष राशि, सिंह राशि और धनु राशि वालों के लिए नारंगी रंग का पर्स लकी माना गया है। अगर दिवाली पर इन राशि के लोग अपने पर्स को बदलना चाहते हैं तो इस रंग का पर्स पॉकेट में रख सकते हैं क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन राशियों के लिए नारंगी रंग का पर्स शुभ माना गया है। आप चाहें तो धनतेरस पर भी खरीद सकते हैं। 

सफेद या हरे रंग का पर्स (White or Green Color Wallet)

 दरअसल कर्क राशि, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए सफेद या हरे रंग का पर्स शुभ माना गया है। बता दे सफेद रंग का संबंध धन की देवी लक्ष्मी जी से भी है। इस राशि के लोगों को इन रंगों का पर्स रखना लाभकारी बताया गया है।

नीले रंग का पर्स (Blue Color Wallet)- दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि, तुला राशि और कुंभ राशि वालों के लिए नीला या सफेद रंग का पर्स लकी बताया गया है। इन राशि वालों को नीले रंग का पर्स अपने पास रखना चाहिए।

भूरे रंग का पर्स (Brown Color Wallet): दरअसल वृष, कन्या और मकर ये तीनों ही पृथ्वी तत्व की राशि हैं। इसलिए इन तीनों राशि के लोगों को भूरा या मटमैला रंग का पर्स रखना शुभ होता है। इस रंग का पर्स रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसलिए इन राशि वालों को दिवाली पर भूरे रंग की पर्स खरीदनी चाहिए और अपने पैसों को इसी पर्स में रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा उनपर बनी रहती है।



Tags:    

Similar News