Man ko Shant Karne Ke Upay: ये सरल चमत्कारी उपाय आपके मन को करेंगे शांत, आज ही इसे आजमाएं

Man ko Shant Karne Ke Upay:मन को शांत करने के लिए सुबह-शाम को मंदिर जाएं और भगवान का ध्यान लगाएं। अगर आप मंदिर नहीं जा पाते हैं, तो घर में ही भगवान का ध्यान लगाएं।;

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update:2022-01-26 09:22 IST

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Man ko Shant Karne Ke Upay

मन को शांत करने का उपाय: दूसरों के विचार हमारे ऊपर असर नहीं डालते, बल्कि हमारे ही मन की कमजोरी दूसरों के विचारों को पकड़ लेती है। इससे हमारा मन दुखी हो जाता है। फिर इसका दोष हम दूसरों पर डाल देते हैं। संसार में रमे मन का संसार से विमुख होना आसान नहीं, लेकिन नामुमकिन भी नहीं। आज के समय में अगर देखा जाए तो व्यक्ति को जीवन उलझनों में हरदम घिरा दिखता है।

ऐसे में उसका मन भी अशांत ही रहता है। वहीं मानव के निर्माण में मन काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गीता में श्री कृष्ण ने कहा है कि मनुष्य का मन उसके मोक्ष और बंधन का कारक होता है। सफलता हासिल करने के लिए मन का मजबूत होना आवश्यक है। इसके साथ ही भगवान ने यहां तक भी कहा है कि जो मनुष्य अपने मन को नियंत्रण कर लेता है तो उसका भाग्य बदल जाता है।

शास्त्रों में मजबूत मन के लिए कुछ उपाय बताए हैं, उन्हीं के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आज आगे बढ़ने की होड़ में व्यक्ति सब भूल गया हैं जिसकी वजह से कई शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं और मन अशांत रहता हैं। इस अशांत मन की वजह से काम में मन नहीं लग पाता हैं और आप सही निर्णय नहीं ले पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से अशांत मन को स्थिर किया जा सकता हैं और इनसे सुखद अहसास की अनुभूति होगी। तो जानते हैं इन उपायों के बारे में...

मन को शांत कैसे करें(- Man ko shant kaise kare)

गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें । जब आपको महसूस हो कि मन अशांत हो गया है या दिमाग तनाव से ग्रस्त है तो आपको गहरी सांस लेने की कोशिश करनी चाहिए।मन को शांत के लिए मैडिटेशन करें।किसी शांत दृश्य पर अपना ध्यान केंद्रित करें ।रोजाना व्यायाम करें ।

मन की शांति के लिए मंत्र

मन की शांति के लिए रोजाना 108 बार ''ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात'' का जाप करें। भगवान गणेश के भक्त इस मंत्र का जाप हर बुधवार को कर सकते हैं, लेकिन मन की शांति के लिए आप इस मंत्र का जाप सुबह या शाम में किसी भी समय कर सकते हैं। ध्यान मन को एकाग्र करता है। आँखें बंद करके मन को एकाग्र करें और ॐ मंत्र का जाप करें। ॐ का जाप चित्त को शांत करता है और मन इधर उधर नहीं भटकता।

मन की एकाग्रता के लिए

मन को एकाग्र करने के लिए 'पुनन्तु विश्वभूतानि जातवेदः पुनीहि मा' मंत्र का जाप करें ज्योतिषियों का कहना है कि यदि हम इस मंत्र का उच्चारण करें तो हम अपने मन पर नियंत्रण रख सकते हैं। सुबह के समय पूर्व दिशा की ओर इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। इस मंत्र का जाप लगातार सात दिनों तक करना होगा।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

मन की शांति के लिए सूर्य देव को अर्घ्य दें

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को जल अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। कई लोग सुबह उठकर पूजा पाठ करने से पहले सूर्य देव को जल चढ़ाते हैं। सुबह-सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं, इससे आपको पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी।

मन की शांति के लिए ईश्वर की साधना करें

भगवान का ध्यान रोज लगाने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। मन को शांत करने के लिए सुबह-शाम को मंदिर जाएं और भगवान का ध्यान लगाएं। अगर आप मंदिर नहीं जा पाते हैं, तो घर में ही भगवान का ध्यान लगाएं।

गायत्री मंत्र का जाप करने से शांत रहता है। गायत्री मंत्र 'ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।' का जाप करें। गायत्री मंत्र का जाप जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।



Tags:    

Similar News