TIPS: सर्वगुण संपन्न है आप फिर भी हो रहा विवाह में विलंब तो करें ये उपाय
जयपुर:लड़का हो या लड़की विवाह का दोनों की जिंदगी में समान महत्व होता है। और विवाह यदि सही समय पर हो जाए तो इससे अच्छी कोई बात नहीं होती है। लेकिन कई बार कुंडली दोष, उम्र अधिक होने के कारण, या अन्य समस्याओं के कारण समाय से शादी नहीं हो पाती है। ऐसे में जल्दी शादी करने के लिए कुंडली दोष का निवारण के लिए उपाय करना चाहिए। साथ ही आप चाहे तो व्रत भी रख सकते है , क्योंकि कुछ व्रत ऐसे भी होते हैं जिन्हे रखने से शादी जल्दी हो जाती है, और शादी में आ रही परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। आपकी भी शादी में देरी हो रही है तो इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ व्रत हैं जिन्हे करने से विवाह में हो रहा विलम्ब दूर होगा।
सोमवार का व्रत भोलेबाबा और मां पार्वती के लिए किया जाता है, इस व्रत को लड़के और लडकियां दोनों कर सकते हैं। सोलह सोमवार का व्रत करने से लड़का और लड़की दोनों को अपना मनचाहा जीवन साथी मिलता है। साथ ही इस व्रत को रखने से विवाह में आने वाली अड़चनों को दूर करने में मदद मिलती है और जल्दी विवाह होता है। इसीलिए यदि जल्दी शादी करना चाहते हैं तो सोलह सोमवार का व्रत करें, इसके अलावा नियमित शिवलिंग पर जल भी जरूर चढ़ाना चाहिए।
4जनवरी :मीन जातक विरोध का करेंगे सामना,धैर्य से लें काम, जानें बाकी राशि का हाल
बृहस्पति का व्रत देवताओं का गुरु बृहस्पति को माना जाता है, यदि आप इनकी पूजा करते हैं या वीरवार के व्रत को नियम से रखते हैं तो ऐसा करने से विवाह के मार्ग में आ रही सभी अड़चनों को दूर करने में मदद मिलती है। इस व्रत को रखने पर केले के पेड़ की पूजा की जाती है, विष्णु भगवान की पूजा की जाती है, लक्ष्मी माँ की पूजा की जाती है, पीले रंग के कपडे पहने जाते हैं, पीले रंग का आहार खाना होता है, पीले रंग का प्रसाद होता है, पीले फूल, आदि। इस व्रत को आप अपनी इच्छा अनुसार रख सकते हैं। और पूरी श्रद्धा से इस व्रत को रखने पर आपको इसका फल जरूर मिलता है। तो यह हैं वो व्रत जिन्हे लड़का या लड़की कोई भी कर सकता है, और इन्हे करने से उन्हें फायदा जरूर मिलता है। और जल्दी शादी करने में मदद मिलती है।