Masik Kanaya Rashifal July 2021: अमृतसिद्धि और स्वार्थसिद्धि योग कन्या राशि पर कैसा होगा असर, जानिए जुलाई का मासिक राशिफल

Masik Kanaya Rashifal July 2021: जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। मासिक राशि के आधार पर कन्या राशि के जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी जानिए...

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-06-30 09:39 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Masik Kanaya Rashifal July 2021:  हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। रवि, अमृतसिद्धि और स्वार्थसिद्धि योग भी इस माह बन रहें है जो जातक को रोजगार और बिजनेस में सफलता देंगे।

मासिक कन्या राशिफल( Monthly Virgo Horoscope ) कन्या राशिफल की मासिक गणना बताती है कि जातक को आने वाले माह को हल्के में नहीं लेना चाहिए।जातक के व्यवसाय का विस्तार होगा। नौकरी और विवाह के लिए अनुकूल समय चल रहा है।

धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)   जातक का व्यवसाय इस माह बढ़ेगा। लेकिन कुछ जातकों आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन नौकरी करने वाले जातकों को लिए समय बढ़िया है नौकरी रोजगार के साथ पदोन्नति भी संभव है। राजनीति में करियर बनाएंगे और सफलता की ओर बढ़ेंगे।

सेहत ( Health)  जुलाई माह में जातक की सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन साथ ही पिता की बीमारी परिवार की नींव हिला के रख देगी। परिवार में भी जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मौसमी बीमारियों का चपेट में जातक आएंगे तो लेकिन जल्द ही ठीक भी हो जाएंगे। धर्म की शरण में भी जाएंगे।

प्यार- परिवार ( Love& Family)   जातक का झुकाव इस माह किसी महिला की ओर होगा। लेकिन फिर धीरे-धीरे यह अहसास होगा कि आपका जीवनसाथी सही मायने में सिर्फ आपके लिए ही बना है। बचपन के प्यार को शादी में बदल सकते हैं। इस माह जातक हनीमून पर बाहर जा सकते हैं। बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखें।

उपाय ( Remedy)  इस माह सोमवार, गुरुवार और शनिवार को जातक 11-11 घी या तेल के दीप मंदिर में जलाएं तो चली आ रही परेशानियों से निदान मिलेगा।

शुभ अंक (Lucky Number) 5, 14 , 23

शुभ दिन (Lucky Days) बुधवार और पन्ना, पुखराज।


                                                                                                   राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News