Masik Karak Rashifal July 2021: जुलाई में कर्क राशि पर ग्रहों के गोचर का जानिए असर, पढ़ें मासिक राशिफल

Masik Karak Rashifal July 2021: जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। मासिक राशि के आधार पर कर्क राशि के जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी जानिए...

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-06-30 09:39 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Masik Karak Rashifal July 2021: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। रवि, अमृतसिद्धि और स्वार्थसिद्धि योग भी इस माह बन रहें है जो जातक को रोजगार और बिजनेस में सफलता देंगे।

मासिक कर्क राशिफल (Monthly Cancer Horoscope ) कर्क राशिफल की मासिक गणना बताती है कि जातक को इस माह सितारों का साथ नहीं मिलेगा। व्यवसाय में सतर्कता जरूरी है। परिवार पर भी इस माह मुसीबत आ सकती हैं। सचेत रहेंगे तो अच्छा रहेगा। बच्चों के लिए योजना बनाएंगे।।

धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस माह जातक पर काम का दबाव बनेगा, व्यवसाय में जातक की पुरानी योजनाएं काम करेंगी, नई योजना के लिए समय अनुकूल नहीं है।जातक को उभारने में धन काम करेगा। ऑफिस में अधिकारियों की नजर में जातक का काम तारीफ के काबिल रहेगा, लेकिन दबाव कम नहींं होगा। जातक परिश्रम से पढाई करेेंगे और नाम होगा। खेती से जुुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा।

सेहत ( Health) जातक की सेहत अच्छी और थोड़ी खराब रहेगा। जातक को पेट संबंधी समस्या हो सकती है। सावधान रहेंगे तो लाभ मिलेगा। मां की तबियत या जीवनसाथी की तबियत खराब हो सकती है। बच्चों का भी ख्याल रखें।

प्यार- परिवार ( Love& Family) जातक के मन में प्यार का अहसास जगेगा और लगेगा कि परिवार ही जीवन की पूंजी है। कुछ बातों को लेकर जातक का जीवनसाथी या भाई-बहनों से विवाद होगा,लेकिन वह क्षणिक रहेगा। माता-पिता से संबंध गहरे होंगे। बच्चों की उपलब्धि गौरवान्वित करेगी।

उपाय ( Remedy) पूरे माह जातक धार्मिक कामों में मन लगाएं और जरुरतमंदों को दान दें घर और काम की जगह पर गंगाजल छिड़केंगे तो अच्छा रहेगा।रोज दुर्वा चढ़ाएं।

शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7,11, 20

शुभ दिन (Lucky Days) सोमवार और मोती



                                                                                                  राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News