Masik Kumbh Rashifal July 2021 : जुलाई में कुंभ राशि के निजी और व्यवसायिक संबंधों पर जानें ग्रहों का असर, पढ़ें मासिक राशिफल

Masik Kumbh Rashifal July 2021: जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। मासिक राशि के आधार पर कुंभ राशि के जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी जानिए...

Update: 2021-06-30 09:38 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Masik Kumbh Rashifal July 2021: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। रवि, अमृतसिद्धि और स्वार्थसिद्धि योग भी इस माह बन रहें है जो जातक को रोजगार और बिजनेस में सफलता देंगे।


मासिक कुंभ राशिफल ( Monthly Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिफल की मासिक गणना के अनुसार इस राशि के जातक को कोई बड़ी परेशानी घेर सकती है, सतर्क रहें। आय के साधन बने रहेंगे वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो लाभ होगा। पढाई के क्षेत्र में जातक को मेहनत के बावजूद परिणाम नहीं मिलेगा।

धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) जुलाई में जातक को विदेश से रोजगार के अवसर मिलेंगे। जातक विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे और शौक पूरा करेंगे। पढाई के क्षेत्र में जातक को मेहनत के बावजूद परिणाम नहीं मिलेगा। व्यवसाय में परेशानी रहेंगी। व्यवसायिक गतिविधियों में जातक को लाभ मिलेगा और ससुराल पक्ष से नीचा दिखाने की कोशिश होगी।

सेहत ( Health) जुलाई में जातक की सेहत साामान्य रहेगा। लेकिन पार्टी मस्ती मनोरंजन का असर भी जातक की सेहत पर पड़ेगा। जुलाई के आखिरी में किसी बड़ी बीमारी के होने की आशंका बनी रहेगी। जातक मां की सेहत का ख्याल रखें। सरकारी नौकरी करते हैं तो जातक के यात्रा करने संयोग हैं। सेहत का ख्याल रखें।

प्यार- परिवार ( Love& Family) इस माह जातक बुद्धिमता से सबको एक साथ लेकर चलने में कामयाब रहेंगे। परिवार और बच्चों की खुशियों के लिए जातक अपने निजी संबंधों की कुर्बानी देंगे।प्यार होगा, लेकिन ग्रहों के प्रतिकूल असर पड़ेगा।

उपाय ( Remedy) इस माह जातक किसी भी काम को शुरू करने से पहले बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें लेंगे तो हर काम में सफलता पाएंगे। तुलसी का पौधा लगाएं।

शुभ अंक (Lucky Number) 4, 13,

शुभ दिन (Lucky Days) बुधवार


                                                                                           राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News