Masik Mesh Rashifal July 2021: मेष राशि के लिए आने वाला जुलाई माह कैसा रहेगा, जानिए मासिक राशिफल

Masik Mesh Rashifal July 2021: जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। मासिक राशि के आधार पर मेष राशि के जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी जानिए...

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-06-30 09:38 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Masik Mesh Rashifal July 2021: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। रवि, अमृतसिद्धि और स्वार्थसिद्धि योग भी इस माह बन रहें है जो जातक को रोजगार और बिजनेस में सफलता देंगे।

मासिक मेष राशिफल ( Aries Monthly Horoscope ) मेष राशिफल की मासिक भविष्यवाणी के अनुसार जातक के लिए जुलाई का माह बहुत अच्छा रहेगा। व्यवसाय, काम और संबंधों को लेकर जुलाई माह मिलाजुला और अच्छा होगा। जातक इस माह अपने व्यवहार से पहचाने जाएंगे और विवाद से खुद को दूर रखेंगे तो अच्छा रहेगा। जातक के काम की क्षमता बढ़ेगा। महामारी से भी जातक बचेंगे।

धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) जातक के लिए यह माह अनुकूल परिणाम ले जाककर आ रहा है। कला-मनोरंजन और शिक्षण से जुड़े लोगों के लिए ग्रहों की स्थिति शुभ परिणाम दे रहे हैं। नौकरी में कठिन परिश्रम और अधिकारियों और अधीनस्थ सहयोगियाों का पूरा सहयोग मिलेगा। जातक के बैंक बैलेंस बढ़ने के साथ स्वभाव में भी बदलाव आएंगे। जातक में अहम भी घर करेगा। बैकिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

सेहत ( Health) इस महीना जातक खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई बड़ी बीमारी तो नहीं होगी लेकिन खानपान पर जरूर ध्यान दें, नहीं तो परेशान रहेंगे। घर में पार्टी होगा,लेकिन आप नॉनवेज और नशा दूर रहेंगे तो लाभ मिलेगा।

प्यार- परिवार ( Love& Family) जातक का यह महीना निजी संबंधों के लिए खास है। इस माह बदल रहे ग्रहों का गोचर की नजर जातक के संबंधों पर है। इसलिए परिवार या साथी से बात करते वक्त सजग रहे। वाणाी का सही इस्तेमाल करें। मांगलिक आयोजन घर पर दोस्तों और मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पिता के समर्थन से काम बनेगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।प्यार मे हद पार करेंगे। बच्चेों के साथ वक्त बिताएंगे।

उपाय ( Remedy) इस माह बुध का दान और सूर्य नमस्कार करना ना भूलें और प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करेंगे तो निराशा से दूर रहेंगे और सकारात्मकता बनी रहेगी।

शुभ अंक (Lucky Number) 7, 16, 25

शुभ दिन व रत्न (Lucky Days & Stone) मंगलवार और मूंगा ।


                                                                                                 राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।



Tags:    

Similar News