Masik Singh Rashifal July 2021: कैसा रहेगा जुलाई माह सिंह राशि के लिए, जानिए मासिक राशिफल

Masik Singh Rashifal July 2021: जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। मासिक राशि के आधार पर सिंह राशि के जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी जानिए...

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-06-30 09:39 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Masik Singh Rashifal July 2021 : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। रवि, अमृतसिद्धि और स्वार्थसिद्धि योग भी इस माह बन रहें है जो जातक को रोजगार और बिजनेस में सफलता देंगे।

मासिक सिंह राशिफल (Monthly Leo Horoscope ) सिंह राशिफल में ग्रहों की मासिक गणना से जानते हैं कि जातक इस माह अपने कर्म और आगामी योजनाओं की बदौलत आगे बढ़ेंगे। चाहे व्यवसाय हो या निजी संबंध जातक को अहसास होगा । दोस्तों के साथ वक्त बिताएंगे।

धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  जातक के लिए जुलाई का माह चुनौतियों के साथ शुभ संकेत दे रहा हैं। विदेश में रहने और जाने का योग बन रहा है । जातक की आय में वृद्धि होगी। जातक को बड़ी-बड़ी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिलेंगे। पढाई में जातक को स्कॉलरशिप मिलेगा। अस्वस्थता का असर जातक के काम पर पड़ेगा। नौकरी , वकालत और शेयर से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

सेहत ( Health)  जुलाई का महीना सेहत के लिए मिलाजुला रहेगा। इलाज के सिलसिलें में यात्रा करनी पड़ सकती है। खुद या पिता की तबितय खराब होने से चिंता बढेगी

प्यार- परिवार ( Love& Family)  जातक परिवार के दायित्वों को बखूबी निभाएँगे, लेकिन किसी करीबी की मौत जातक के दुख और लड़खड़ाने की वजह बनेगा। प्रेम के बीज पनपेंगे, लेकिन थोड़ा इंतजार करना होगा। पैतृक संपत्ति मिलेगी लेकिन पिता से दूरी बढ़ जाएगी।

उपाय ( Remedy) इस माह मानसिक शांति के लिए जातक दुर्गा पाठ करें और गाय को चारा खिलाएं। अनाथआलय में पुस्तक वितरण करें।

शुभ अंक (Lucky Number) 1, 4 , 10, 28

शुभ दिन (Lucky Days) रविवार और माणिक।


                                                                                             राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News