Masik Tula Rashifal July 2021: तुला राशि को रोजगार-बिजनेस में मिलेगी सफलता?, जानिए कैसा रहेगा जुलाई माह पढ़ें मासिक राशिफल

Masik Tula Rashifal July 2021: जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। मासिक राशि के आधार पर तुला राशि के जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी जानिए...

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-06-30 09:39 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Masik Tula Rashifal July 2021: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। रवि, अमृतसिद्धि और स्वार्थसिद्धि योग भी इस माह बन रहें है जो जातक को रोजगार और बिजनेस में सफलता देंगे।

मासिक तुला राशिफल ( Monthly Libra Horoscope ) तुला राशिफल की मासिक गणना के अनुसार जानते हैं कि इस राशि के जातक का कारोबार के लिए अच्छा रहेगा। अध्यात्मिक बनेंगे तो तनाव और छोटी-मोटी समस्या से निदान मिलेगा। बच्चों की पढाई पर ध्यान देंगे।

धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस माह वाणी पर नियंत्रण रखकर धैर्य से काम लेंगे तो फायदा होगा। निवेश और शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले अच्छा है।बेरोजगारी दूर होगी।जातक को इस माह लाभ मिलने की प्रबल संभावना हैं व कई नए समझौते हो सकते हैं जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक होंगे। इस दौरान अपने शत्रुओं का विशेष ध्यान रखे व कुछ गलत समझौता करने से बचे अन्यथा आपको नुकसान भी हो सकता हैं। नौकरी में सरकारी अधिकारियों के लिए इस माह यात्रा करने के योग हैं। बचपन की दोस्ती काम में प्रगति दिलाएगी। बड़े उद्योगपतियों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।

सेहत ( Health)  सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें व समय पर खाने की आदत डालें।दौड़ और सुबह उठने की आदत डालेंग अच्छा रहेगा। मौसम में बदलाव के साथ खुद को भी चेंज करें। यात्रा के दौरान स्वयं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे।अध्यात्मिक बनेंगे तो तनाव और छोटी-मोटी समस्या से निदान मिलेगा। ध्यान कर खुद चुस्त-दुरुस्त रखेंगे।

प्यार- परिवार ( Love& Family) इस माह जातक के घर किलकारी गूंजेंगी, लेकिन जातक के जीवनसाथी, ससुराल वालों और परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते में कुछ समस्याएँ हो सकती हैं। इस माह परिवार के साथ अनबन हो सकती है। क्रोध को नियंत्रण में रखें। जातक को प्यार मिलेगा। जिसका इंतजार था वो सामने नजर आएगा। पारिवारिक संबंधों के लिए सामान्य रहेगा। बोलने से पहले सोचे। रविवार का दिन जातक के लिए बेहतर रहेगा।

उपाय ( Remedy)  इस माह रुद्गाभिषेक करावे और सुंदरकांड पढ़ें और शनिदेव का आराधना से अपना कल्याण करें।

शुभ अंक (Lucky Number) 6, 15, 24

शुभ दिन (Lucky Days) शुक्रवार, नीलम


                                                                                                      राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News