Masik Vrish Rashifal July 2021: वृष राशि के लिए कैसा गुजरेगा जुलाई माह, जानिए क्या होगा धन लाभ?

Masik Vrish Rashifal July 2021: जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। मासिक राशि के आधार पर वृष राशि के जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी जानिए...

Update: 2021-06-30 09:40 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Masik Vrish Rashifal July 2021: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। रवि, अमृतसिद्धि और स्वार्थसिद्धि योग भी इस माह बन रहें है जो जातक को रोजगार और बिजनेस में सफलता देंगे।

मासिक वृष राशिफल ( Monthly Taurus Horoscope ) वृष राशिफल की मासिक गणना के अनुसार जातक के लिए जुलाई का माह अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। इस माह आपके ख्वाबों को पँख लगेंगे। माह के हर दिन कुछ ना कुछ नया होने की संभावना है। जातक अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। जिसकी तमन्ना है वो पूरा करेंगे।

धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस माह जातक वाणी और धैर्य से काम लेंकर व्यवसाय को उंचाई पर पहुंचाएंगे। जातक की नौकरी में और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माह के मध्य में लेनदेन- से बचें। कपड़ा, शराब, सिलाई हो या फिर ड्रेस डिजाइनिंग के व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। नौकरी के लिए अगर प्रयासरत है तो इस माह अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। पढाई में भी इस राशि के जातक अच्छा कर गुजरेंगे।

सेहत ( Health)  जुलाई में जातक सेहत को लेकर सजग रहेंगे और माह के शुरुआत में सेहत अच्छा रहेगा। जातक खानपान पर ध्यान दें और खूब पानी पिएं। शुगर और हार्ट से जुड़ी समस्या इस माह होने की पूरी संभावना है, चेकअप कराते रहें। जातक खुद को ऊर्जावान महसूस कर हर काम को करेंगे।। बाहर जाने से पहले मास्क सैनिटाइजर लगाना ना भूले।

प्यार- परिवार ( Love& Family) जातक इस माह रिश्तों के प्रति ईमानदारी दिखाएंगे। बच्चों के अच्छा मार्गदर्शन के साथ अच्छे माता-पिता बनने की कोशिश में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी झिझक रहेगी। शादी योग्य जातक के विवाह बंधन में बंधने की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। लेकिन माह के आखिर में हर काम से मन उचटने लगेगा।

उपाय ( Remedy) पूरे माह भगवान विष्णु की आराधना करें और रोज सुबह स्नान के साथ पीपल के वृक्ष में दीप जलाएं, लाभ देगा।

शुभ अंक (Lucky Number) 6, 24

शुभ दिन व रत्न (Lucky Days & Stone) शुक्रवार और हीरा


                                                                                           राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।



Tags:    

Similar News