Masik Vrishchik Rashifal July 2021: जुलाई में ग्रह बदल रहे अपनी चाल, जानिए मासिक राशिफल से वृश्चिक राशि का भाग्य देगा साथ?

Masik Vrishchik Rashifal July 2021: जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। मासिक राशि के आधार पर वृश्चिक राशि के जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी जानिए...

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-06-30 09:38 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Masik Vrishchik Rashifal July 2021: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

जुलाई माह में कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। बुध, सूर्य, शुक्र का गोचर इस माह के राशिफल पर भी असर डाल रहा है। रवि, अमृतसिद्धि और स्वार्थसिद्धि योग भी इस माह बन रहें है जो जातक को रोजगार और बिजनेस में सफलता देंगे।

मासिक वृश्चिक राशिफल (Monthly Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिफल की मासिक गणना बताती है कि जातक भाग्य के बल पर सफलता अर्जित करेंगे। इस माह छात्रों को उचित मार्गदर्शन मिलेगा, अपने माता-पिता के परामर्श को जीवन में अपनाएं जो भविष्य के लिए सहायक सिद्ध होगा।

धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस माह की शुरुआत जातक के लिए उत्तम रहेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए यह माह अच्छा जायेगा। जातक कोई भी काम और निवेश समझदारी से करेंगे। जातक को जमीन की खरीद के लिए अतिरिक्त धन का इंतजाम करने में सफल रहेंगे। करियर और पैसे के लिए जुलाई का माह अच्छा फल देने वाला है।

सेहत ( Health) जुलाई के शुरू में व्यस्तता की वजह से शारीरिक रुप से थकान महसूस करेंगे, लेकिन आखिरी तक जातक खुद को फिट कर लेंगे। माह के बीच में चोट-चपेट के साथ शारीरिक बीमारी भी हो सकती है। बच्चों का ख्याल रखें और नए वैरिएंट से बचाएं।

प्यार- परिवार ( Love& Family)  इस माह जातक को प्यार नहीं मिलेगा और खुद-परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहेंगे। जातक को प्यार में धोखा मिलेगा, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। बच्चों में संस्कार के बीज डालेंगे।

उपाय ( Remedy)  जातक जुलाई में धार्मिक कामों में लिप्त रहेंगे तो जीवन खुशहाल बनेगा। मेन दरवाजे पर स्वास्तिक बनाए और मंगलवार को घर में गंगाजल छिड़के।

शुभ अंक (Lucky Number) 9, 18

शुभ दिन ( Lucky Days ) मंगलवार व मूंगा।


                                                                                                    राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News