बुध कर रहा है कर्क राशि में गोचर, जानिए किन राशियों का होगा भाग्योदय?

Update: 2017-07-02 11:18 GMT

लखनऊ: बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और संवाद का कारक माना जाता है। बुध की विशेषता यह है कि यह दूसरे ग्रहों के गुणों को ग्रहण कर उनके अनुरूप फल देता है। जैसे शुभ ग्रहों के साथ में यह शुभ परिणाम देता है जबकि क्रूर ग्रहों के संपर्क में आकर इसके परिणाम जातक के लिए अशुभ हो जाते हैं। 3 जुलाई 2017 को सोमवार को रात्रि 03 बजकर 11 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेगा और 21 जुलाई 2017 शुक्रवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक कर्क राशि में ही स्थित रहेगा।

मेष: बुध ग्रह आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपके घरेलू जीवन में शांति एवं सामंजस्य की स्थिति बनी रहेगी। हालाँकि दूसरी ओर गोचर के प्रभाव से आपके माता-पिता की सेहत में गिरावट हो सकती है। अतः उनकी देखभाल करते रहें। कार्य क्षेत्र में आप जमकर मेहनत करेंगे। फलस्वरूप आपको परिश्रम के बाद अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामले में विवाद की आशंका है। आप नए घर का निर्माण कार्य शुरू कर सकते हैं। ऑफिस में आपको सीनियर्स एवं आपके सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा। जीवन साथी के प्रोफ़ेशनल स्टेटस में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।

उपायः बुधवार के दिन ब्राह्मणों को फल दान में दें।

वृषभ: बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में संचरण करेगा। इसके फलस्वरूप किसी कार्य के प्रति आपका दृढ़ निश्चय बढ़ेगा। गोचर के दौरान आप अपने भाई-बहनों की आर्थिक मदद कर सकते हैं और आपकी संवाद शैली में जबरदस्त सुधार देखने को मिल सकता है। आपके लिए यह सलाह है कि आप दूसरों पर निर्भर न रहें बल्कि अपने कर्मों पर ही भरोसा रखें। प्रयासों के ज़रिए ही आपको आमदनी होगी। छोटी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। किसी नए रिश्ते का आगाज़ हो सकता है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

उपायः गाय की सेवा करें।

आगे की स्लाइड में जानिए बुध के इस बदलाव का मिथुन और कर्क राशि पर असर

मिथुन: बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेगा। परिणाम स्वरूप आपकी भाषा में मिठास देखने को मिल सकती है। अपनी प्रभावी संवाद शैली से आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आप उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास करें। गोचर के दौरान आप धन जुटाने में सफल रह सकते हैं। प्रॉपर्टी से धन लाभ के योग हैं। स्वादिष्ट भोजन का भी आप आनंद ले सकते हैं। गोचर की अवधि में माता जी को स्वास्थ्य लाभ एवं भौतिक सुख मिलने की संभावना है।

उपायः भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें चंदन चढ़ाएं।

कर्क: बुध आपकी राशि में गोचर करेगा और यह आपके पहले भाव में स्थित होगा। गोचर के प्रभाव से आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। विदेशी संबंधों से लाभ मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। गोचर के दौरान आपके व्यक्तित्व में ज़बरदस्त सुधार देखने को मिल सकता है। भाई-बहनों का प्यार एवं विपरीत परिस्थितियों में उनका समर्थन आपको मिल सकता है। अपने निजी जीवन को लेकर आप संतुष्ट दिख सकते हैं। दूसरी ओर प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में भी सबकुछ अच्छा होने के संकेत मिल रहे हैं। जीवन साथी को किसी तरह का लाभ मिलने की संभावना है।

उपायः बुधवार के दिन कपूर दान करें।

आगे की स्लाइड में जानिए बुध के इस बदलाव का सिंह और कन्या राशि पर असर

सिंह: बुध ग्रह आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। बेवज़ह के ख़र्चों पर लगाम लगाएं अन्यथा आपके सामने आर्थिक समस्या आ सकती है। घर के किसी सदस्य के विदेश जाने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय के संबंध में आपको किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी विवाद को लेकर समय बर्बाद हो सकता है, लिहाज़ा विवादों से बचने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र में आप पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्य के साथ अपना कार्य करेंगे।

उपायः शुद्ध घी एवं कपूर से विष्णु जी की पूजा करें।

कन्या: बुध आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान लंबे समय से रुकी हुई आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। गोचर की अवधि में आपको स्वास्थ्य लाभ संभव है। समाजिक कार्यों में आप सक्रिय रहेंगे। जिसके कारण आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दोस्तों एवं अपने प्रियतम के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। वहीं बच्चों के लिए भी गोचर सकारात्मक रहने के संकेत दे रहा है। बौद्धिक रूप आपको लाभ प्राप्त होने के योग हैं। आपकी प्रभावी संवाद शैली किसी ख़ास व्यक्ति को बेहद पसंद आ सकती है। हो सकता है उनके साथ आपका कोई नया रिश्ता जुड़ जाए। गोचर के दौरान आपका मुख्य उद्देश्य अपनी आमदनी में वृद्धि करने पर रह सकता है। आपको उच्च लाभ प्राप्त होने के भी योग हैं।

उपायः प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम स्रोत्र का जाप करें।

आगे की स्लाइड में जानिए बुध के इस बदलाव का तुला और वृश्चिक राशि पर असर

तुला: बुध आपकी राशि से दसवें भाव में जाएगा। यह अवधि आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकती है। आप अपने निजी एवं पेशेवर दोनों जीवन में संतोष का अनुभव कर सकते हैं। आपके करियर में उन्नति की संभावना दिखाई दे रही है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। वहीं पारिवारिक जीवन में भी ख़ुशियाँ दिखाई दे रही हैं। विदेश संबंधों से आपको किसी प्रकार का मुनाफ़ा हो सकता है। भाग्य का सितारा भी आपके पक्ष में होने की गवाही दे रहा है। आपकी संवाद शैली में ज़बरदस्त निखार देखने को मिल सकता है और उन्नति की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।

उपायः अपनी बहन अथवा चाची को कोई उपहार भेंट करें।

वृश्चिक: बुध आपकी राशि से नौवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको जीवन में उतार-चढ़ाव का अनुभव देखने को मिल सकता है, हालांकि आपको अप्रत्याशित लाभ की संभावना भी है। ज्योतिषफल के अनुसार माता-पिता जी की सेहत में कमी देखी जा सकती है। इसलिए उनके स्वास्थ्य का ख़्याल रखें। इस अवधि मे आपको अचानक ही किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा के लिए वृश्चिक राशि के जातक विदेश जा सकते हैं। दान-पुण्य में आपका मन अधिक लगेगा और लेखन में आपकी रुचि बढ़ सकती है। धन के स्रोतों में वृद्धि की संभावना दिखाई दे रही है।

उपायः बुधवार के दिन हरी सब्जियां दान में दें।

आगे की स्लाइड में जानिए बुध के इस बदलाव का धनु और मकर राशि पर असर

धनु: बुध आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेगा जिस कारण आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। वैवाहिक जीवन में भी विवाद होने के आसार हैं। जीवन साथी के साथ बहसबाज़ी न करें और इस बंधन को मजबूत बनाने का प्रयास करें। मंत्रों को सीखने, किसी रहस्य एवं ज्योतिष जैसे विषयों को जानने में आपकी रुचि बढ़ सकती है। पिता जी को धन हानि होने के संकेत मिल रहे हैं। अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। आपको किसी प्रकार का अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।

उपायः गाय को हरा चारा एवं गुड़ खिलाएं।

मकर: बुध आपकी राशि से सातवें भाव में जाएगा। इस स्थिति में आपके करियर में उन्नति संभव है। प्रमोशन अथवा वेतन वृद्धि की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से गोचर आपके लिए शुभ होने के संकेत दे रहा है। पिता जी को धन लाभ होने के भी योग हैं। आप अपनी संवाद शैली के माध्यम से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। किसी के साथ बहसबाज़ी अथवा लड़ाई-झगड़ा करने से आपकी छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ छोटी-मोटी बातों को लेकर बहस न करें। गोचर के दौरान माता जी को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है।

उपायः किन्नरों का आशीर्वाद लें।

आगे की स्लाइड में जानिए बुध के इस बदलाव का कुंभ और मीन राशि पर असर

कुंभ: बुध आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आप अपना पुराना उधार चुका सकते हैं। इस बीच आपके ख़र्चों में भी वृद्धि संभव है। यदि अदालत में आपका कोई क़ानूनी मुकदमा चल रहा है तो उसका फ़ैसला आपके पक्ष में आ सकता है। बच्चे गोचर के दौरान समय का आनंद लेते हुए नज़र आएंगे परंतु आपकी सेहत में कमी देखी जा सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलने की संभावना है। अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखने का प्रयास करें।

उपायः बुधवार को शुद्ध घी का दान करें।

मीन: बुध आपकी राशि से पांचवे भाव में जाएगा। इस दौरान आप नई चीज़ों को जानने एवं सीखने में रुचि ले सकते हैं। आपका ध्यान मंत्र, वाणिज्य और गणित जैसे विषयों को सीखने में अधिक लग सकता है। वहीं छात्र अध्ययन क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अधिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवन साथी को किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल होने की प्रबल संभावना है। वहीं यदि आप अविवाहित हैं तो प्रेम विवाह के बारे में विचार कर सकते हैं। अपने हृदय के सबसे क़रीब शख़्स से आप अपने दिल की बात साझा कर सकते हैं।

उपायः गणपति महाराज की पूजा करें और उन्हें मोदक एवं ध्रुव (घास) चढ़ाएं।

Tags:    

Similar News