Merry Christmas 2022: क्रिसमस ट्री को सजाने में इन दिशा और इन चार रंगों का होता है विशेष महत्व, घर में आती है खुशियां

Merey Christmas 2022: 25 दिसंबर यानी कल दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास मौके पर क्रिसमस ट्री सजाने का रिवाज रहा है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-12-25 01:26 GMT

Christmas Tree (Image: Social Media)

Christmas 2022: 25 दिसंबर यानी कल दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास मौके पर क्रिसमस ट्री सजाने का रिवाज रहा है। क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए बेल, स्टार, टॉफी, रिबन आदि के साथ एक-दो नहीं बल्कि चार रंगों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इन सभी रंगों का विशेष महत्व भी होता है। साथ ही क्रिसमस ट्री को वास्तु के अनुसार सही दिशा में ही लगाना चाहिए क्योंकि इससे घर में खुशियां आती है। तो आइए जानते हैं क्रिसमस ट्री को कौन सी दिशा और साथ ही उन चार रंगों के विशेष महत्व के बारे में जानते हैं:

क्रिसमस ट्री को सजाने में इन 4 रंगों का हैं विशेष महत्व 

ग्रीन कलर

दरअसल रोमनवासी हरे रंग को सौभाग्य का प्रतीक मानते थे। ऐसे में सर्दियों के दौरान इमारतों को रोशन करने के लिए हॉली, आइवी और मिस्टलेटो जैसे पौधों को सजाया जाता है। इसलिए इस कारण से ही क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए सबसे पहले हरे रंग का इस्तेमाल किया जाता है । बता दें हरा रंग अक्सर छुट्टियों और नए साल में धन, सौभाग्य और स्वास्थ्य का प्रतीक होता है। 

रेड कलर

आपको बता दें रेड या फिर लाल रंग क्रिसमस का प्रमुख रंग माना जाता है। दरअसल ये रंग बिशप के वस्त्रों का भी रंग है। इसलिए यही वजह है कि, इस रंग को प्रमुख रंग के रूप में शामिल किया गया है और इस रंग को क्रिसमस सेलिब्रेशन का रंग भी माना गया है।

Christmas Tree

साथ ही ऐसे में इसी रंग का इस्तेमाल क्रिसमस ट्री के दौरान किया जाता है। दरअसल इस रंग को प्रभु ईशु के खून से भी जोड़कर प्रतिनिधित्व करने वाला भी माना गया है।

गोल्डन कलर

दरअसल गोल्डन रंग को आमतौर पर सूर्य के प्रकाश के रंग से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए गोल्डन रंग को क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है क्यूंकि यह कलर बहुत ही शुभ और अच्छा लगता है।

व्हाइट कलर

सर्दियों में यूरोपियन देशों में बहुत बर्फबारी बढ़ जाती है। ऐसे में सफेद रंग को शांति और पवित्रता का भी प्रतीक माना गया है। इसलिए यही वजह है कि क्रिसमस के पेड़ को सजाने के लिए इसी रंग के स्टार, कपास आदि का इस्तेमाल किया जाता है।

किस दिशा में लगाना चाहिए क्रिसमस ट्री

वास्‍तु के अनुसार क्रिसमस ट्री को रखने के लिए उत्‍तर दिशा को सबसे उपयुक्‍त और शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आपके घर में उत्‍तर दिशा में पर्याप्‍त जगह नहीं है तो आप चाहें तो इसे उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम में भी रख सकते हैं। अगर वहां भी नहीं रख सकते तो आप क्रिसमस ट्री को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें।

Tags:    

Similar News