Mesh Rashi 01 July 2021: सेहत अच्छा रहेगा, लेकिन प्यार और व्यापार के लिए है कुछ और, जानिए आज का मेष राशिफल

Mesh Rashi 01 July 2021: दैनिक राशि के आधार पर मेष राशि के जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी जानिए...

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-06-30 09:26 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Mesh Rashi 01 July 2021:  हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।


1st July 2021 आज का मेष राशिफल ( Aries Horoscope Today ) आज का मेष राशिफल की भविष्यवाणी के अनुसार जातक का साक्षात्कार के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। व्यवसाय में बड़े उद्योगपतियों के बीच पहचान बनेगी। पढाई कर रहें जातक को लक्ष्य मिलेगा।

धन-संपत्ति (Money): आज जातक के लिए दिन अनुकल है, धन लाभ होगा।

सेहत (Health): आज जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काम छोड़ आराम करेंगे तो अच्छा रहेगा।

करियर ( Career): नौकरी और पढ़ाई को लेकर प्रयासरत रहेंगे, बाहर जाने से पहले माता-पिता की राय लें।

प्यार (Love): आज का लव राशिफल का दिन बस  साथी के साथ प्यार का अनुभव करेंगे, शादी और रोमांस में वक्त बीतेगा।

परिवार (Family): जातक के घर परिवार में साधारण हालात रहेंगे। सदस्यों से तालमेल बिठाकर चलें अच्छा रहेगा।

उपाय ( Remedy): आक का पौधा घर में लेकर आएँ , लाभ देगा।

पूर्वाभास (Forecast): आंधी-तूफान से नुकसान होगा।

शुभ अंक (Lucky Number): 7


                                                                                                                  राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

Tags:    

Similar News