Mesh Rashi 15 August 2021: मेष राशि के लिए बिजनेस में आपार संभावनाएं, जानिए कैसा रहेगा आज का राशिफल

Mesh Rashi 15 August 2021: जातक के लिए परेशानियां बरकरार हैं, लेकिन उनसे निकलने का आत्मविश्वास के बल पर सफलता हासिल करेंगे। बिजनेस से संबंधित कुछ अच्छी संभावनाएं बन रही हैं।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-08-14 07:11 GMT

Mesh Rashi 15  August 2021

मेष राशि 15 अगस्त 2021: जातक के लिए परेशानियां बरकरार हैं, लेकिन उनसे निकलने का आत्मविश्वास के बल पर सफलता हासिल करेंगे। बिजनेस से संबंधित कुछ अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहेगा। आज की भविष्यवाणी के अनुसार मेष राशि के जातक कुछ नई बातें और बदलाव उनके जीवन में होने वाले हैं। 

  • मेष राशि धन-संपत्ति-करियर (Career & Money) कारोबार में मन-मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी में नए काम से जुड़ने का मौका मिलेगा और पढ़ाई में नाम होगा।
  • मेष राशि सेहत (Health) अपनी सेहत का ख्याल रखें।
  • मेष राशि प्यार (Love) आज का लव राशिफल में जातक को प्रेम में परेशानी होगी।
  • मेष राशि परिवार (Family) परिवार के साथ आजादी का जश्न मनायेंगे।
  • मेष राशि पूर्वाभास (Forecast)  सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।
  • मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)  2
  • मेष राशि आज का टिप्स-  लाल फूल से  हनुमान जी की पूजा करें तो हर काम में सफलता मिलेगी।

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती हैषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News