Mesh Rashi 13 August 2021: विदेश जाने का बन रहा योग, जानिए आज का राशिफल

Mesh Rashi 13 August 2021: जातक को सामाजिक कामों में सफलता मिलेगी। वाणी में सावधानी बरतें। निजी संबंधों में थोड़ी मजबूती आएगी। नौकरी में पदोन्नति और सहयोगियों से मतभेद बनी रह सकती हैं।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-08-12 07:22 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mesh  Rashi 13  August 2021

13 August 2021 आज का मेष राशिफल ( Aries Horoscope Today) आज का मेष राशि की जातक की भविष्यवाणी के अनुसार इस राशि के जातक को सामाजिक कामों में सफलता मिलेगी। वाणी में सावधानी बरतें। निजी संबंधों में थोड़ी मजबूती आएगी।आज आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति मतभेद खटपट बनी रह सकती है। संबंधों के लिए कल सामान्य है।

  • धन-संपत्ति (Money) बिजनेस के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं।
  • सेहत (Health) सेहत सामान्य रहेगा, काम की अधिकता और निद्रा की समस्या से मानसिक तनाव बढ़ेगा।
  • करियर ( Career) ऑफिस अथवा कार्य स्थल पर आपका प्रमोशन होगा।
  • प्यार (Love) आज का लव राशिफल में युवा जातकों का प्यार में ही दिन गुजरेगा।
  • परिवार (Family) सामाजिक सरोकार के कामों से जुड़कर परिवार का नाम करेंगे।
  • मेष राशि का उपाय ( Remedy) शिव भगवान की आराधना करें।
  • पूर्वाभास (Forecast) गुस्से पर काबू रखें और अंहकार को त्याग दें।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 4

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News