मोर पंख के Totke: मोर का पंख घर में किस दिशा में लगाना चाहिए , मोर पंख किस दिन खरीदना चाहिए , मोर पंख के फायदे , मोर पंख से पुत्र होने के उपाय

मोर पंख के Totke: मोर पंख के 5 चमत्कारी फायदे ( Five Amazing Benefits of Peacock Feathers ): इंद्र देव का मोरपंख के सिंहासन पर बैठना, कृष्ण का अपने मुकुट पर मोरपंख को स्थान देना, यहां तक पौराणिक काल में महर्षियों द्वारा इसी मोरपंख की कलम बनाकर बड़े-बड़े ग्रंथ लिखना आदि कुछ ऐसे उदाहरण हैं, जो मोरपंख की उपयोगिता को बयां करते हैं

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-08-04 07:53 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

मोर पंख के चमत्कारी फायदे ( Five Amazing Benefits of Peacock Feathers ):

मोरपंख ( Peacock Feathers ) कृष्ण को अतिप्रिय है। इसलिए उनके साथ मोरपंख का होना अनिवार्य है, या यूं कहें कि कल्पना ही नहीं कर सकते हैं। इसका जिक्र हमें कई ग्रंथों में भी मिलता है। प्राचीन काल में इसे औषधि के लिए भी इस्तेमाल किया जाता था। वास्तु की मानें तो घर के वास्तु दोष दूर करने में मोर पंख जरूरी है।

मोर एक पक्षी है जिसको देखने से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। यही वजह है कि अधिकांश लोग अपने घरों में मोर के पंख लगाते हैं। इंद्र देव का मोरपंख के सिंहासन पर बैठना, कृष्ण का अपने मुकुट पर मोरपंख को स्थान देना, यहां तक पौराणिक काल में महर्षियों द्वारा इसी मोरपंख की कलम बनाकर बड़े-बड़े ग्रंथ लिखना आदि कुछ ऐसे उदाहरण हैं, जो मोरपंख की उपयोगिता को बयां करते हैं। मोरपंख को घर में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। मोर को मां लक्ष्मी का भी वास होता है। तो जानें मोर पंख को घर में रखने से क्या लाभ ( Benefits )होता हैं...

  • यहां लगाएं मोरपंख या फोटो : मोर पंख में मां लक्ष्मी है। जो हमें धन-धान्य से पूर्ण करती है और लोग इसे अपने घर की तिजोरी में रखते हैं। इसके अलावा अगर आप घर और ऑफिस में मोर की सुंदर सी फोटो और शोपीस भी रख सकते हैं।
  • मोरपंख नेगेटिव एनर्जी को करता है दूर: घर से किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा और वास्तुदोष दूर करने में मोर पंख बहुत प्रभावशाली है। इसलिए घर में मोरपंख रखना अच्छा माना गया है।
  • मोरपंख हमसफर के प्यार में नहीं आती कड़वाहट: बेडरूम के अग्नि कोण में मोर की फोटो लगाने से पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहता है। इसके अलावा बेडरूम, दरवाजे के सामने मोर पंख लगाना चाहिए, जिससे नकारात्मक ऊर्जा दरवाजे से ही बाहर चली जाए।
  • मोरपंख ग्रह बाधा को भी करता है दूर: मोर पंख को घर में ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां से इसे सभी देख सकें। वास्तु की मानें तो इससे घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और घर का माहौल अच्छा हो जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो अगर किसी व्यक्ति को किसी ग्रह से परेशानियां हो रही हों तो भी मोर पंख के सही इस्तेमाल से इसे ठीक किया जा सकता है।


सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

मोरपंख हर धर्म से जुड़ा है

हिंदू धर्म में मोर को धन की देवी लक्ष्मी के साथ जोड़कर देखा जाता है। लक्ष्मी सौभाग्य, खुशहाली, विनम्रता और धैर्य का प्रतीक मानी जाती हैं इसलिए लोग मोर के पंखों का प्रयोग लक्ष्मी की इन्हीं विशेषताओं को हासिल करने के लिए करते हैं।

ग्रीक पौराणिक कथाओं के अनुसार वैसे तो हिंदू ही नहीं हर धर्म के लिए मोरपंख खुशी का पैगाम लाता है। जैसे ग्रीकवासी मोर के पंखों को स्वर्ग और सितारों की निगाहों के साथ जोड़ते हैं। तो एशिया के देशों में मोर के पंखों को अध्यात्म के साथ जोड़ा जाता है। बौद्ध धर्म के अनुसार मोर के पंख दिलों में प्रेम भरने का काम करते हैं।

ईसाई धर्म में मोर के पंख, अमरता, पुनर्जीवन और अध्यात्मिक शिक्षा से संबंध रखते हैं तो इस्लाम धर्म में मोर पंख जन्नत के दरवाजे के बाहर अद्भुत शाही बाग के प्रतीक माने जाते हैं।

वैसे जो लोग मोर के पंखों से जुड़ी उपरोक्त बातों से बिल्कुल परिचित नहीं हैं वे भी अपने घरों में मोर के पंख इसलिए रखते हैं क्योंकि बहुत से लोग यह मानते हैं कि घरों में मोरपंख रखने से कीड़े-मकोड़े घर में दाखिल नहीं होते।

मोर पंख से पुत्र प्राप्ति में फायदा

मोर पंख निसंतान की झोली भी भरता है। इससे घर में खुशहाली आती है। मोर पंख से लड़का होने के उपाय यह है कि अगर मोर पंख के आसमानी रंग के चाँद (टुकड़े) की कैंची से बारीक काटकर और गुड़ में लपेटकर खा लें तो पुत्र की कामना पूरी होती है। मतलब मोर पंख के आसमानी रंग के चाँद (टुकड़े) की कैंची से बारीक काटकर और गुड़ में लपेटकर गोली बना लें। तीन चाँदों की 3 गोलियाँ बनायें, फिर दो मास का गर्भ पूरा होने पर अर्था 61, 62, 63 वें दिन 1-1-गोली प्रातः काल बछड़े वाली गौ के दूध के साथ गर्भवती को सेवन करायेंगे पुत्र प्राप्ति  होगा। इसका वर्णन कुछ शास्त्रों में भी दिया गया है।


सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)


 

मोर का पंख घर के किस दिशा में लगाए

मोर और मौर का पंख समृद्धि का सूचक है। घर हो या ऑफिस अगर आपको पैसे की कमी हो रही है तो वहां दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख रखना चाहिए। इससे बहुत लाभ होगा। कभी भी धन की कमी नहीं होगी और रूका धन भी आसानी से मिलेगा। धन कमाने के नए साधनों का भी पता चलेगा।


सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

मोर पंख कब खरीदें

मोरपंख हर घर के लिए बेहद शुभ माना गया है। मोरपंख वही सही है जो मोर के द्वारा प्राकृतिक तरीके से गिराया गया हो। मोर को जबरन नुकसान पहुंचाकर मोरपंख लेना अशुभ है। ऐसे में मोर जो पंख स्‍वयं गिरा देता है वही मोरपंख लेना चाहिए। मोरपंख हमेशा जीवित रहता है। टूटा हुआ मोरपंख जब भी मोरपंख खरीदें तो शुभ मुहूर्त में ही खरीदें। वैसे जन्माष्टमी, नवरात्रि , शिवरात्रि या किसी भी एकादशी को घर में मोरपंख लाना शुभ माना गया है।को दक्षिणी-पूर्वी कोने में लगाने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है और धन की कमी नहीं होती।

Tags:    

Similar News