Narad Jayanti 2021: इस दिन है नारद जयंती, जानिए कौन सा मुहूर्त और योग होगा शुभ

Narad Jayanti 2021:देवदूत नारद की जयंती इस बार 27 मई को है। जानिए इस दिन का मुहूर्त और योग जिसमें पूजा से होगा कल्याण।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-05-21 06:29 GMT

कांसेप्ट फोटो ( सौ. से सोशल मीडिया)

Narad Jayanti 2021 : इस बार नारद जयंती 27 मई को है। ज्येष्ठ माह के प्रतिपदा के दिन भगवान विष्णु भक्त नारद का जन्म हुआ था। देवऋषि नारद को देवों का दूत, संचारकर्ता और सृष्टि का पहला पत्रकार कहा जाता है।

संगीत और वीणा के जनक देव ऋषि नारद के जन्म को लेकर ब्रह्मवैर्तव्रत पुराण में कहा गया है कि उनका जन्म सृष्टिकर्ता ब्रह्माजी के कंठ से हुआ था। तो श्रीमद्भागवत और वायुपुराण के अनुसार नारद जी का जन्म ब्रह्मा जी के जंघा से हुआ था।

राक्षसों और देवों में पूजनीय नारद जी को निरंतर चालायमान और भ्रमणशील होने का वरदान मिला है। इस बार नारद जयंती पर कौन सा योग और शुभ मुहूर्त है जानते हैं...

नारद जयंती का शुभ मुहूर्त

नारद जयंती के दिन प्रतिपदा तिथि का आरंभ

26 मई – शाम 04.43 pmसे 27 मई 01.02 pm तक समापन होगा।

इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र और सिद्ध और साध्य दो योग हैं। इन दोनों योगों का समय है।

सिद्ध- 26 मई 10.51 pm से 27 मई 06.47 तक।

साध्य- 27 मई 6.50 pm से 28 मई 02.50 pm तक

इस दिन का शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त- 11.57 amसे 12.50 pm

अमृत काल- 02.42 pmसे 04 .07 pm

ब्रह्म मुहूर्त-04.09 am से 04.57am

नारद जयंती के दिन सुबह- सुबह इन शुभ मुहूर्तों में पूजा करने से बल, बुद्धि और सात्विक शक्ति का वरदान मिलता है।

Tags:    

Similar News