Navratri 2024 Me Kab Hai: साल 2024 में कब पड़ेगी चैत्र और शारदीय नवरात्रि, जानिए इसकी तिथियां

Navratri 2024 Me Kab Hai: जानिए हिन्दुओं के सबसे पावन त्योहारों में से एक नवरात्रि आने वाले साल यानि 2024 में कब पड़ेगी साथ ही क्या होगा शुभ मुहूर्त।

Update: 2023-12-10 01:30 GMT

Navratri 2024 Me Kab Hai (Image Credit-Social Media)

Navratri 2024 Me Kab Hai: हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार कई महत्त्व रखते है। इसे साल भर में चार बार मनाया जाता है। दो गुप्त नवरात्रि, एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि। आज हम आपको साल 2024 में पड़ने वाली नवरात्री की तिथियों और सभी जानकारी देने जा रहे हैं। आइये विस्तार से जानते हैं।

2024 में कब पड़ेगी चैत्र और शारदीय नवरात्रि 

नवरात्री का पावन त्यौहार सनातन धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। साल में पड़ने वाली पहली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि के नाम से जाना जाता है, जबकि दूसरी नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि का त्योहार देवी दुर्गा को समर्पित होता है। इस दौरान लोग 9 दिनों तक देवी दुर्गा के 9 रूपों की विधिपूर्वक पूजा करते हैं। साथ ही उपवास रखा जाता है और दुर्गा पूजा पंडाल भी लगाए जाते हैं।

मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान राक्षस महिषासुर का देवी दुर्गा ने वध कर दिया था और ये त्यौहार उनकी इस जीत का जश्न हैं। महिषासुर ने ब्रह्मा जी को घोर तपस्या की और बेहद शक्तिशाली वरदान माँगा जिसके बाद उसे अमरता प्रदान की गई थी, जिसका अर्थ है कि वह कभी नहीं मरेगा। इस वरदान से जुड़ी एक शर्त ये थी कि केवल एक महिला ही महिषासुर को हराने में सक्षम होगी। राक्षस इस वरदान से संतुष्ट था क्योंकि उसे विश्वास नहीं था कि कोई भी महिला उसे मार सकती है। जब हर तरफ राक्षस महिषासुर का आतंक बढ़ गया तो सबसे शक्तिशाली देवताओं ने मिलकर देवी दुर्गा का निर्माण किया, जिन्होंने 10 दिनों की लड़ाई के बाद महिषासुर का वध किया।

देवी को प्रसन्न करने के लिए भक्त नवरात्रि के 9 दिनों तक नवदुर्गा के स्वरूप की पूजा करते हैं। साथ ही उपवास भी रखते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र नवरात्रि अगले साल 9 अप्रैल से शुरू होगी और 18 अप्रैल को समाप्त होगी; दूसरी ओर, शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होगी और 12 अक्टूबर, 2024 को समाप्त होगी।

चैत्र नवरात्रि 2024

9 अप्रैल को मां शैलपुत्री की पूजा

10 अप्रैल को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

11 अप्रैल को मां चंद्रघंटा की पूजा

12 अप्रैल को मां कुष्मांडा की पूजा

13 अप्रैल को मां स्कंदमाता की पूजा

14 अप्रैल को मां कात्यायनी की पूजा

15 अप्रैल को मां कालरात्रि की पूजा

16 अप्रैल को मां महागौरी की पूजा

17 अप्रैल को मां सिद्धिदात्री की पूजा

शारदीय नवरात्रि 2024

3 अक्टूबर को मां शैलपुत्री की पूजा

4 अक्टूबर को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

5 अक्टूबर को मां चंद्रघंटा की पूजा

6 अक्टूबर को मां कुष्मांडा की पूजा

7 अक्टूबर को मां स्कंदमाता की पूजा

8 अक्टूबर को मां कात्यायनी की पूजा

9 अक्टूबर को मां कालरात्रि की पूजा

10 अक्टूबर को मां महागौरी की पूजा

11 अक्टूबर को मां सिद्धिदात्री की पूजा

Tags:    

Similar News