New Year 2023 Tulsi Vastu Tips: नए साल पर इस दिन लगाएं घर में तुलसी का पौधा, सालभर होगी धन में बढ़ोतरी

New Year 2023 Tulsi Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है।हर घर में तुलसी का पौधा लगाया जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी पौध लगाने का खास दिन होता है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-12-27 01:54 GMT
Tulsi Plant (Image: Social Media)

New Year 2023 Tulsi Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। हर घर में तुलसी का पौधा लगाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदू मान्यता के अनुसार तुलसी पौधा को लेकर कई नियम भी हैं, जिनको जरूर ध्यान में रखना चाहिए क्योंकि इससे घर में बरकत और खुशहाली आती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी पौध लगाने का भी खास दिन होता है। तो आइए जानते हैं किस दिन तुलसी पौध लगाने से सालभर घर में सुख समृद्धि और बरकत आती है:

इस दिन लगाएं तुलसी का पौधा

दरअसल हिन्दू धर्म और वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर में गुरुवार के दिन लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। बता दें ऐसी मान्यता है कि गुरुवार भगवान विष्णु का दिन है और तुलसी को विष्णु प्रिया के रूप में पूजा जाता है। इसलिए अगर आप बृहस्पतिवार के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो आपके ऊपर सदैव भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहती है और साथ में माता लक्ष्मी की भी कृपा होती है। 

इस महीने में तुलसी पौधा लगाना है अति शुभ

हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से कार्तिक का महीना तुलसी पौधे को लगाने के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। कार्तिक महीने में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है और तुलसी पौधा के सामने दीपक जलाया जाता है। 

इस दिन भूल से भी ना छुएं तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधे को रविवार के दिन भूलकर भी छूना नहीं चाहिए। इसलिए इस दिन घर में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। 

तुलसी पौधा से जुड़े अन्य नियम

दरअसल ऐसा माना जाता है कि तुलसी पौधा में रोज जल चढ़ाना चाहिए, लेकिन रविवार और एकादशी ऐसी तिथि है जिसमें आपको तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए क्योंकि इस दिन तुलसी माता भी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

आपको बता दें जिस तुलसी की पत्तियां हरी होती हैं उन्हें रामा तुलसी कहा जाता है और जिसकी पत्तियां गहरे रंग की होती हैं उन्हें श्यामा तुलसी कहा जाता है।


दरअसल श्यामा तुलसी भगवान कृष्ण या राधा रानी के भक्तों के लिए अति शुभ और पवित्र मानी जाती है। बता दें यह भगवान कृष्ण से जुड़ी हुई है क्योंकि इसका बैंगनी रंग भगवान कृष्ण के गहरे रंग के समान होता है। ये दोनों ही प्रकार की तुलसी घर के लिए बहुत शुभ मानी जाती है, लेकिन ऐसी मान्यता है कि इन दोनों में से कोई एक ही प्रकार की तुलसी घर के आंगन में लगानी चाहिए।

दरअसल हिंदू धर्म में, तुलसी के पौधे को सभी पौधों में सबसे पवित्र माना जाता है। साथ ही तुलसी के पौधे को स्वर्ग और पृथ्वी के बीच का बिंदु माना जाता है। एक पारंपरिक कथा के मुताबिक ब्रह्मा जी तुलसी पौधा की शाखाओं में निवास करते हैं और सभी हिंदू तीर्थ स्थल इसकी जड़ों में निवास करते हैं।


Tags:    

Similar News