New Year 2023 Vastu Tips: 12 राशियां 12 ज्योतिर्लिंग, जानें नए साल पर किस ज्योतिर्लिंग की पूजा है आपके लिए महत्वपूर्ण

New Year 2023 Vastu Tips: नए साल की शुरुआत जल्द होने वाली है। नए साल आने से पहले सभी लोग अगले साल को बेहतर बनाने के लिए प्लानिंग में लग जाते हैं।12 राशियों के अनुसार 12 ज्योतिर्लिंग की पूजा।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-12-20 04:42 GMT

Lord Bholenath (Image: Social Media)

New Year 2023 Vastu Tips: जल्द ही नए साल की शुरुआत होने वाली है। नए साल आने से पहले सभी लोग अगले साल को बेहतर बनाने के लिए प्लानिंग में लग जाते हैं। कुछ लोग फैमिली और फ्रेंड के साथ घूमने की प्लान बनाते हैं तो वहीं ज्यादातर लोग नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन से करना चाहते हैं। दरअसल नए साल को बेहतर और शुभ बनाने के लिए अपनी राशि के अनुसार ज्योतिर्लिंग की पूजा की जाती है।आइए जानते हैं 12 राशियों के अनुसार 12 ज्योतिर्लिंग में से कौन से ज्योतिर्लिंग का पूजा करना आपके लिए ज्यादा शुभ होता है:

जानें 12 राशि के अनुसार 12 में से किस ज्योतिर्लिंग की पूजा करना होगा बेहद शुभ

मेष राशि (सोमनाथ), Somnath

मेष राशि के जातक को अपनी राशि के अनुसार सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का पूजा करना शुभ होता है और भगवान शिव और चंद्रमा की कृपा प्राप्त होती है। सोमनाथ ज्योर्तिलिंग गुजरात के सौराष्ट्र में स्थित है।


दरअसल इस ज्योतिर्लिंग को पृथ्वी का पहला ज्योतिर्लिंग माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि चंद्रदेव ने इसकी स्थापना की थी।  

वृषभ राशि (शैल मल्लिकार्जुन), Shail Mallikarjuna

दरअसल मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, आन्ध्र प्रदेश में कृष्णा नदी तट पर श्रीशैल नाम के पर्वत पर स्थित है।


बता दें वृषभ राशि वाले जातक अगर मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की पूजा करते हैं तो इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।

मिथुन राशि (महाकालेश्वर), Mahakaleshwar

भारत में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। इस ज्योतिर्लिंग की खास बात यह है कि यह एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है।


मिथुन राशि वाले लोग महाकालेश्वर का ध्यान करते हुए 'ओम नमो भगवते रूद्राय' मंत्र का जप करेंगे तो उन्हें कभी अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।

कर्क राशि (ओंकारेश्वर), Omkareshwar

12 ज्योतिर्लिंग में से एक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के इंदौर के समीप स्थित है।


दरअसल कर्क राशि वालों को इस ज्योतिर्लिंग का ध्यान और पूजा जरूर करना चाहिए। ऐसा करना शुभ होगा।

सिंह राशि (बैजनाथ), Vaijnath

बता दें श्री वैद्यनाथ शिवलिंग को समस्त ज्योतिर्लिंगों में नौवां स्थान प्राप्त है। दरअसल इस ज्योतिर्लिंग का संबंध सिंह राशि से हैं। सिंह राशि के जातक को बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा करनी चाहिए।


इससे कारोबार, परिवार, राजनीति या स्वास्थ्य से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होती हैं।

कन्या राशि (भीमशंकर), Bhimshankar

भीमशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के पूणे जिले में सह्याद्रि नामक पर्वत पर स्थित है। बता दें कन्या राशि वाले लोगों को भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग की पूजा जरूर करनी चाहिए।


दरअसल कन्या राशि वाले अगर दूध और घी से शिवलिंग को स्नान कराते हैं तो इससे भीमाशंकर प्रसन्न होते हैं।

तुला राशि (रामेश्वर) 

भारत के तमिलनाडु राज्य के रामनाथ पुरं नामक स्थान में स्थित रामेश्वर ज्योतर्लिंग का संबंध तुला राशि से होता है।


बता दें कि इनकी पूजा और दर्शन से दांपत्य जीवन में प्रेम और सद्भाव बना रहता है।

वृश्चिक राशि (नागेश्वर) 

वृश्चित राशि वाले लोगों को गुजरात के द्वारका जिले में स्थित है।


नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा करना बेहद शुभ होता है।

धनु राशि (काशी विश्वनाथ) 

दरअसल उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी विश्‍वनाथ ज्योतिर्लिंग का संबंध धनु राशि से है।


धनु राशि के जातक को भगवान काशी विश्वनाथ की पूजा करने से भक्त पर भगवान भोलेनाथ के साथ साथ उनके परिवार की कृपा प्राप्त होती है।

मकर राशि (त्रियंबकेश्वर) 

मकर राशि के जातकों को त्रयम्बकेश्वर ज्योर्तिलिंग की पूजा जरूर करनी चाहिए।


बता दें यह ज्योर्तिलिंग नासिक शहर में स्थित है।

कुम्भ राशि (केदारनाथ) 

दरअसल उत्तराखंड स्थित केदारनाथ ज्योतिर्लिंग का संबंध कुंभ राशि से होता है।


कुंभ राशि वालों को केदारनाथ शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराना चाहिए और इसके बाद कमल फूल और धतूरा चढ़ाना चाहिए।

मीन राशि (घुश्मेश्वर)

मीन राशि वाले जातकों का संबंध महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग से है और इनकी पूजा जरूर करनी चाहिए।


बता दें यह ज्योतिर्लिंग 12वें ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रसिद्ध है।

Tags:    

Similar News