पौधे का वास्तु ज्ञान Paudhe Ka Vastu Gyan : घर में कौन सा पेड़-पौधे लगाना है शुभ-अशुभ, जानिए जिनसे आप बनते हैं अमीर या गरीब

Paudhe Ka Vastu Gyan पौधे का वास्तु ज्ञान: इन पौधों को घर में इससे आपके घर की खूबसूरती और हरियाली बढ़ेगी, साथ ही ये पेड़ शुभ भी माने जाते हैं।जानते है वास्तु के अनुसार घर में कौन से पौधे लगाने चाहिए...

Update:2023-01-05 10:33 IST

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Paudhe Ka Vastu Gyan :

पौधे का वास्तु ज्ञान : 

पेड़-पौधों को अगर सही दिशा और जगह पर न लगाया जाए, तो ये अशुभ फल भी देते हैं। ये न सिर्फ घरों की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि इन्हें हर घर के लिए शुभ भी माना जाता है। इसलिए जरूरी है कि इन्हें सही दिशा और घर के सही हिस्से में लगाया जाए। ऐसे ही कुछ पौधों और पेड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। हिंदू धर्म में तो कई पेड़-पौधों को पूजनीय माना गया है।

वास्तु के अनुसार पौधे नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करते हैं। और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। वास्तु पौधे ऊर्जा के प्रवाह तथा संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। कुछ वास्तु पौधे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं। कहा जाता है कि पेड़ लगाने से हरियाली रहती है और प्रदूषण भी कंट्रोल में रहता है। अगर आप घर में पेड़ लगाते हैं, तो घर में रहने वाले लोग भी स्वस्थ रहते हैं।

क्या जानते हैं कि कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं, जो आपकी किस्मत तक बदल सकते हैं। वैसे तो वास्तु शास्त्र हर घर के लिए शुभ है, लेकिन कुछ पेड़-पौधे घर-आंगन में लगाना अशुभ फल भी देते हैं। अगर आप भी भाग्य का साथ चाहते हैं, तो इन पौधों को घर में इससे आपके घर की खूबसूरती और हरियाली बढ़ेगी, साथ ही ये पेड़ शुभ भी माने जाते हैं।जानते है वास्तु के अनुसार घर में कौन से पौधे लगाने चाहिए...

घर के आंगन में लगाएं ये पेड़-पौधे: कुछ ऐसे पौधे और पेड़ हैं जिन्हें घर के आंगन में लगाना शुभ फल देता है। जैसे अनार, दालचीनी, नारियल, अशोक, गुलाब, बकुल, चमेली, केसर और चंपा के पेड़-पौधे शुभफलदायी होते हैं।ऐसी मान्यता है कि तुलसी, बरगद, पीपल और केला जैसे कई पेड़-पौधों में देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए पेड़-पौधे लगाना बेहद शुभ होता है।

घर के सामने न लगाएं पौधा: घर के ठीक सामने या बीच में कोई भी पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में परेशानियां बढ़ती हैं। वहीं, फलों के पेड़ जैसे आम, जामुन, केला, दूधिया पेड़ जैसे महुआ, पीपल और कांटेदार पेड़ जैसे बबूल, बेर आदि को घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए।

घर में बेल वाले पौधे: लताओं वाले पौधों को मेन गेट या एक्सटीरियर स्पेस जैसे बालकनी में लगा सकते हैं। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि लताएं कंपाउंड की दीवार से ऊंची न चली जाएं। वहीं, दूधिया पेड़-पौधों को घर के आंगन में लगाने से बचना चाहिए। इनके घर में होने से परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

घर में तुलसी के पौधे: तुलसी के पौधे को घर में लगाना प्राचीन काल से ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में रोज सुबह तुलसी को जल चढ़ाया जाता है, वहां कभी पैसों की कमी नहीं होती है। साथ ही पॉजीटिव एनर्जी भी आती है। इस पौधे को घर में उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। इन दिशाओँ में लगाए जाने से तुलसी का पौधा बरकत लाता है।

घर में कांटेदार पौधे: नागफनी जैसे कांटेदार पौधों को घर के भीतर कभी नहीं लगाना चाहिए। लेकिन, गुलाब का पौधा इसके अंतर्गत नहीं आता है। गुलाब का पौधा घर में लगाया जा सकता है। इसे लगाने से जिंदगी में खुशियां आती हैं।

घर में ऊंचे पौधे: ऊंचे पौधों को घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। ऐसी जगह जहां इन्हें सूरज की भरपूर रोशनी मिले और ये पौधे घर में रहने वालों का रास्ता भी न रोकें। वहीं, छोटे साइज के पौधों को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। लेकिन, इन्हें उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने पर अशुभ फल मिलता है।

घर में बरगद का पेड़: बरगद और पीपल के पेड़ को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। इस पेड़ को कभी घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे अशुभ फल प्राप्त होता है, इसलिए इसे हमेशा मंदिरों में ही लगाया जाना चाहिए।

घर में अश्वगंधा: अश्वगंधा के बहुत सारे औषधीय गुण भी हैं, जिसके बहुत से लाभ हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के अंदर उगने वाला अश्वगंधा का पौधा शुभ और वास्तु दोष निवारक होता है। अश्वगंधा का पेड़ घर में लगाने से घर में सुख और समृद्धि आती है।

घर में अशोक: वास्तु की माने तो अशोक का पेड़ घर के पास लगाना बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसी मान्यता है कि अशोक का पेड़ घर या उसके आस-पास लगे हुए अन्य अशुभ पेड़ों का दोष समाप्त कर देता है।



Tags:    

Similar News