Premanand Maharaj Success Tips: पत्नी के साथ किया ये काम तो हो जायेंगे बर्बाद, नहीं होना चाहते कंगाल तो आज ही छोड़ दे ये आदतें

Premanand Maharaj Success Tips: लाख कोशिशों के बाद भी सफलता नहीं मिलती है,घर में कंगाली छाती है तो ऐसे में संत महाराज प्रेमानंद जी कहते हैं कि इन आदतों को तुरंत त्याग देना चाहिए...

Update: 2024-07-29 03:15 GMT

Premanand Maharaj Success Tips: एक समय था जब कहा जाता था कि सारी जिम्मेदारियों के बाद संतों की शरण में जाना चाहिए, लेकिन अब तो लोग शांति की तलाश  में कम उम्र में ही अध्यात्म का रास्ता चुनने लगे है। आजकल हैरान-परेशान सब संतों की वाणी का सहारा ले रहे है। और उनके प्रवचन सुन रहे है और अमल कर रहे है। ऐसे ही संतों में आपने संत प्रेमानंद जी को जरूर सुना होगा। उनपर लाडली जी की असीम कृपा है।

वे  एक कृष्ण मार्गी संत हैं, जिनका वृन्दावन में श्री राधा केलि कुंज नाम का आश्रम है। अपने प्रवचन और एकांतिक वार्ता से वो लोगों को सही राह पर लानें और अध्यात्म को जगाने का काम कर रहे है। वो लोगों में हिंदू धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों बताते हैं। प्रभु को पाने के लिए नाम जप का सूत्र बताने वाले प्रेमानंद जी के अनुसार कुछ आदते हैं जो लोगों को बर्बादी और कंगाली की ओर ले जाती है। अगर ये आदते घर की महिलाओं में हो तो  उस घर के पुरुषों को  या कहे पति को कंगाल बना देती है।इसलिए संत महाप्रभु का कहना है कि इन आदतो को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

 वह कौन सी आदतें हैं जिससे व्यक्ति कंगाल हो सकता है। साथ ही उसके जीवन में धन की कमी आ सकती है।जानते है,,,,

गंदा बिस्तर और फटा कपड़ा- जिन लोगों के बिस्तर साफ नही रहते हैं। साथ ही बेड पर गंदी और फटी चादर होती है। ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। साथ ही जो लोग फटे हुए वस्त्र पहनते हैं, उनके जीवन में भी दरिद्री छा जाती है। साथ ही मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

मुख्य द्वार गंदा- जो लोग अपने मुख्य दरवाजे को गंदा रखते हैं और जूते- चप्पल दरवाजे पर रखते हैं। तो ऐसे लोगों ने मां लक्ष्मी नाराज हो कर चली जाती हैं। वहीं ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति खराब रहती है।
थाली में हाथ धोना- जो लोग खाने की थाली में अपने हाथ धोते हैं, उनके जीवन में धन का अभाव रहता है। साथ ही रात को जो लोग सिंक में बर्तन झूठे छोड़ देते हैं। ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी नाराज रहती है।

पत्नी का आदर न करना- जो पति अपनी पत्नी को बोझ समझते हैं, उनके घर में कभी भी सुख-शांति का वास नहीं होता है।पति को हमेशा अपनी पत्नी की जरूरत का ख्याल रखना चाहिए। जो पति अपनी पत्नी की जरूरत का ख्याल नहीं रखता है और उन्हें घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता है, उन्हें जीवन भर कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।

बेटा-बेटी में भेदभाव करना-जिस घर में बेटी के जन्म पर मातम मनाया जाता है, उस घर में कभी भी खुशहाली नहीं रहती है। मां-बाप को हमेशा अपने बच्चों को बराबर प्रेम देना चाहिए। अगर माता-पिता अपने बच्चों में भेदभाव करते हैं तो देवी-देवता उनसे नाराज रहते हैं।

घर की जिम्मेदारी न निभाना- पति को हमेशा अपनी पत्नी की जरूरत का ख्याल रखना चाहिए। जो पति अपनी पत्नी की जरूरत का ख्याल नहीं रखता है और उन्हें घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता है, उन्हें जीवन भर कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।

पत्नी के साथ मारपीट- महाराजजी कहते हैं कि जो पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हैं उन्हें जीवन भर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हर एक औरत को देवी का रूप माना जाता है और जिस घर में देवी का सम्मान नहीं होता है, वहां पर कभी भी सुख-शांति नहीं रहती है।

Tags:    

Similar News