Priyanka Chopra and Nick Jonas Kundli Matching : प्रियंका-निक के रिश्ते का कैसा रहेगा भविष्य, जानिए उनके तलाक पर भविष्यवाणी
Priyanka Chopra and Nick Jonas Kundli Matching : प्रियंका चोपड़ा को लेकर पिछले दिन हर तरफ चर्चा होने लगी कि शायद देसी गर्ल अब तलाक लेने या अपने पति से अलग होना चाहती है। ऐसे दोनों के रिश्तों पर ज्योतिष के आंकड़े क्या कहते हैं, जानिए दोनों के वैवाहिक जीवन की कुंडली।;
Priyanka Chopra and Nick Jonas Kundli Matching प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस की कुंडली
प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra )ने पिछले दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सरनेम जोनस क्या हटा दिया हड़कंप मच गया। हर तरफ चर्चा होने लगी कि शायद देसी गर्ल अब तलाक लेने या अपने पति से अलग होना चाहती है। लेकिन बाद में इस खुद प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा ने खारिज करते हुए कहा कि यह अफवाह है। ऐसी खबरों को तुल देना गलत है। जिस तरह से दोनों का प्यार परवान चढने के साथ शादी हुआ और अभी तक दोनों के हैप्पी लाइफ को लोग पसंद करते हैं । हक किसी को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी पसंद आती है। ऐसे दोनों के रिश्तों पर ज्योतिष के आंकड़े क्या कहते हैं, जानिए दोनों के वैवाहिक जीवन की कुंडली।
प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ था।
नाम- प्रियंका चोपड़ा
जन्म तिथि- 18 जुलाई 1982
जन्म स्थान- जमशेदपुर
जन्म समय- 00:30:00
इसके अनुसार प्रियंका चोपड़ा का जन्म मेष लग्न में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इनकी राशि वृष है। इनके लग्न मेष का स्वामी मंगल हैं तो राशि का स्वामी शुक्र है। इस वजह से उन्होंने आज तक जो भी पाया संभव हो पाया है। प्रियंका बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। अभिनय से लेकर संगीत तक भी सब क्षेत्र में नाम कमाया है। मेष लग्न की वजह से इन्हें नेमफेम सबकुछ मिलता रहेगा और आकर्षक व्यकितत्व की मालकिन उम्र का अधिकांश पड़ाव तक रहेंगी।
इनकी कुंडली में बृहस्पति (Jupiter) और शनि ( Saturn) के कारण आगे बढ़ने और सफल होना है। मेष लग्न की वजह से प्रियंका को भाग्य का साथ मिलता रहेगा और पैसे और सम्मान की कमी नहीं रहेगी।
इनकी कुंडली में बृहस्पति के साथ बुध सौभाग्यशाली है। इस वजह से वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित होती रहेंगी। उनका कद निरंतर बढ़ने के साथ निजी जीवन में भी संतुलन प्यार बनाकर चलेगी।
प्रियंका की कुंडली में चंद्रमा, शुक्र, राहु और बुध, सूर्य, शनि मंगल और गुरु अच्छी स्थिति में बैठे हुए है। जो वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाते हैं। इनका और इनके लाइफ पार्टनर में अच्छी पटेगी। दोनों भाग्योदय वैवाहिक स्थिति में फिलहाल कोई परिवर्तन नहीं दिख रहा है। इनका वैवाहिक जीवन आगे भी बहुत ही सुखी रहेगा।
निक जोनस की कुंडली
नाम- निक जोनस
जन्म तिथि- 16 सितंबर 1992
जन्म स्थान- डलास, टेक्सास, यूएसए
जन्म समय-
अगर बात निक जोनस (Nick Jonas ) की कुंडली की करें तो निक जोनस का जन्म सिंह लग्न में है और राशि मेष हैं। जोनस के कुंडली के सप्तम भाव में सूर्य और केतु की दृष्टि हैं। साथी ही गुरु पर मंगल की दृष्टि के कारण वैवाहिक सुख में कमी को दर्शाता है। इनका वैवाहिक जीवन भविष्य में सुखद न रहने की संभावना बन रही है।
लेकिन प्रियंका और निक की कुंडली ( kundali) में गुणों के आधार पर मिलान दोनों की कुंडली में देखा जाये तो प्रियंका मेष लग्न की और निक सिंह लग्न के है। एक सा स्वामी मंगल और दूसरे का सूर्य है। जे आपस में रिश्ते के लिए शुभ योग है। लेकिन इनकी जन्म राशि की बात करें तो प्रियंका की राशि वृष और निक की राशि मेष राशि है। मेष का मंगल और वृष राशि का स्वामी शुक्र है। मंगल और शुक्र दोनों की आपस में नहीं पटती है। लेकिन अगर इनकी कुंडलियों का मिलन कर गुण निकाले तो साढ़े 23 गुण मिले थे जो आदर्श स्थिति है। इनका रिश्ता आपसी समझ और प्यार से जितने दिन रहेगा सुखद रहेगा। लेकिन प्रियंका और निक का वैवाहिक रिश्ता कुंडली के हिसाब से बहुत लंबा नहीं चलने वाला है। अभी जो स्थिति है वो एक सुगबुगाहट या फिर मजाक भले है, लेकिन यह भविष्य की चेतावनी भी देता है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा विश्व सुंदरी ( Miss World) का खिताब जीतने के बाद फिल्मों में आई और कई अवॉर्ड्स भी जीते।, वो अब तक लगभग 86-87 अवार्ड्स (Awards) अपने नाम कर चुकी हैं। इनमें नेशनल फ़िल्मफेयर अवार्ड, 4 फ़िल्मफेयर और आईफा अवार्ड्स, 6 स्क्रीन अवार्ड्स और 7 स्टार गिल्ड अवार्ड्स है। इसके बाद हॉलीवुड में पहचान बनाया। उनकी क्वांटिको सीरीज़ बहुत सफल रही।