Raksha Bandhan 2021 में कब है , जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और कब से कब रहेगा इस दिन भद्रा काल

Raksha Bandhan 2021 :रक्षा बंधन के दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे, धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग भी लगेगा। भद्रा काल को छोड़ कर राखी बांधने के लिए पूरा 12 घंटे का समय रहेगा।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-06-15 09:31 GMT

डिजाइन तस्वीर ( सौ.से सोशल मीडिया)

2021 में रक्षा बंधन का पर्व  सावन में कब है?  

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व आने वाला है। इस साल यह पर्व 2021 में 22 अगस्त को पड़ेगा। इस त्योहार का जितना धार्मिक महत्व है उतना ही वैज्ञानिक भी। बहनों को इस पर्व का हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। जहां भाई रक्षा सूत्र बंधवाकर बहन की रक्षा का संकल्प लेता है वहीं बहन भाई के सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करती है। रक्षाबंधन को राखी भी कहते हैं।

धार्मिक मान्यतानुसार रक्षा बंधन का त्योहार पौराणिक काल से चला आ रहा है। भविष्यपुराण के अनुसार शचि ने इंद्र को रक्षा सूत बांधा, जिसके बाद असुरों पर इंद्र की विजय हुई थी। उसी तरह एक कथा के अनुसार मां लक्ष्मी ने राजा बलि को राखी बांधी थी तो महाभारत काल में द्रौपदी कृष्ण को राखी बांधी थी।

रक्षा बंधन और  सावन की पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

हर साल सावन की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षाबंधन इस साल भी पूर्णिमा के दिन ही 22 अगस्त को मनाया जाएगा। जानते हैं राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त ताकि भाई-बहन का प्यार बना रहे...

  • रक्षा बंधन पूर्णिमा तिथि का आरंभ- 21 अगस्त 15.45 से
  • रक्षा बंधन पूर्णिमा तिथि का समापन- 22 अगस्त 17.58 तक 
  • रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त- 05.50 AM से 18.03 PM तक
  • रक्षा बंधन की समय अवधि- 12 घंटा 11 मिनट
  • रक्षा बंधन में दोपहर का समय- 13.44 PM से 16.23 PM तक
  • रक्षा बंधन के दिन प्रदोष काल- 20.08 PM से 22.18 PM तक
  • अभिजीत मुहूर्त -12.04 PM से 12.58 PM
  • अमृत काल – 09.34 AM से 11.07 AM
  • ब्रह्म मुहूर्त – 04.33 AM से 05.21 AM
  • विजय मुहूर्त- 02.09 PM से 03.01 PM
  • गोधूलि बेला- 06.14 PM से 06.38 PM
  • निशिता काल- 11.39 PM से 12. 23 AM तक 23 अगस्त
  • भद्रा काल -05.34 AM से 06.12 AM तक

रक्षा बंधन के दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे, धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग भी लगेगा। भद्रा काल को छोड़ कर राखी बांधने के लिए पूरा 12 घंटे का समय रहेगा।

भाई-बहन के पवित्र प्रेम को गहरा बनाने के लिए रक्षा बंधन के दिन इन शुभ मुहूर्तों राखी बांधने से भाई बहन का रिश्ता कभी नहीं टूटता है और प्यार बना रहता है।

Tags:    

Similar News