Aaj Ka Rashifal: 20 May 2021 मेष से मीन राशि वाले जातक, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Aaj Ka Rashifal: 20 May 2021 जानिए आज प्यार, पैसा और सेहत को लेकर 12 राशियों पर पड़ने वाले शुभ प्रभाव के बारे में ।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-05-19 18:07 GMT

 कांसेप्ट फोटो ( सौ. से सोशल मीडिया)

Aj Ka Rashifal: 20 May 2021  हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग  व राहुकाल

आज 20 मई बृहस्पतिवार  तिथि -अष्टमी,नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी , योग- व्याघात और  राहुकाल 12.03 PM से 14:02 PM तक रहेगा और चन्द्रमा आज सिंह राशि संचार करेगा। जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

  • मेष राशि ( Aries Horoscope) राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आज इस राशि के जातक को सम्मान मिलेगा। नौकरी में सहयोगी जातक की आलोचना करेंगे। व्यवसाय में नुकसान संभव है। शिक्षा में बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। प्रेम के लिए दिन बढ़िया है।वैवाहिक बंधन में बधेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

    शुभ रंग- पीला।

    आज का मंत्र- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय।

  •  वृष राशि ( Taurus Horoscope) आज का दिन इस राशि के जातक के लिए रिश्तों में प्यार भरने वाला है।साथी की तलाश सोशल मीडिया के जरिए पूरी हो सकती हैं। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। व्यवसाय में दिन भाग्यशाली रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। सेहत का ख्याल रखें , बाहर बिना मास्क का निकलें।

    शुभ रंग- सफेद

    आज का मंत्र-ऊं दुर्गाय नम:।

  • मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज का दिन इस राशि के जातक के लिए संघर्ष से भरा रहेगा। इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र से संबंधित लोगों को सफलता मिलेगी। समाज में पहचान बढ़ेगी। आज पढ़ाई को लेकर मन में उलझन बनी रहेगी। व्यवसाय में सामान्य रहेगा, लेकिन अगर किराने का व्यवसाय है तो अप्रत्याशित धन लाभ होगा। आज परिवार मे किसी खास की तबियत खराब हो सकती है। बच्चों का ख्याल रखें।

    शुभ रंग- हरा

    आज का मंत्र- ऊं सूर्याय:  नम: ।

  • कर्क राशि ( Cancer Horoscope ) इस राशि के जातक आज अगर चालाकी से काम लेंगे तो सफलता निश्चित है। नौकरी में जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति संभव होगी। व्यवसाय में जातक के लिए मिला-जुला दिन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास करेंगे। साथ ही करियर को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम के मामले अभी थोड़ा इतंजार करना होगा। सेहत का ख्याल रखें। बिना मास्क बाहर ना जाएं।

    शुभ रंग- गुलाबी

    आज का मंत्र-ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।


  • सिंह राशि ( Leo Horoscope) इस राशि के जातक के लिए आज का दिन बढ़िया है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की उलझनें बढ़ेंगी। नौकरी में नए अवसर मिलने की संभावना है। व्यवसाय में लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। किसी दूसरे पर या पार्टनर पर विश्वास नुकसानदेय रहेगा। प्रेम संबंध में साथी की तलाश पूरी होगी । वैवाहिक बंधन और परिवार के साथ सामंजस्य बिठाने में परेशानी होगी। आज जातक का सेहत बढ़िया रहेगा।

    शुभ रंग- बैंगनी

    आज का मंत्र-ऊं भाष्कराय नम:।

  • कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज इस राशि के जातक हीन भावना का शिकार होंगे। ऑफिस में जातक के काम को अहमियत नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। व्यवसाय में निवेश से भविष्य में लाभ संभव है।शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सफलता मिल सकती हैं। परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन और मनोरंजन करेंगे। प्रेम संबंध में अलगाव की संभावना है। सेहत का ख्याल रखें।

    शुभ रंग- सफेद

    आज का मंत्र-ऊं बृहस्पतिदेवाय नम:।

  • तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज इस राशि के जातक को लाभ मिलेगा। जातक आज व्यवसाय में विस्तार की योजना बनाएंगे जो भविष्य के लिए सुखद संकेत है। नौकरी की तलाश में रहेंगे। पढ़ाई में बाधा आएगी। बच्चों के लिए ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।घर में मांगलिक काम का आयोजन होगा। सेहत का ख्याल रखें। प्यार के लिए दिन बढ़िया है।

    शुभ रंग- नीला

    आज का मंत्र- ऊं ह्रीं श्रीं श्री महालक्ष्मीयाय नम:।

  • वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आज इस राशि के जातक को खुशी मिलेगी। व्यवसाय में किया गया निवेश फलदायी रहेगा। लेकिन नौकरी में मनमुताबिक काम न होने से परेशानी होगी। शिक्ष-प्रतियोगिता और लेखन साहित्य के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करेंगे।परिवार का ख्याल रखें। प्रेम में ना सुनने की भी आदत आज डालनी होगी। सेहत को लेकर परेशानी बढ़ेगी। यात्रा से बचें।

    शुभ रंग- हरा

    आज का मंत्र- ऊं राम रामाय नम:।

  • धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज इस राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में कुछ खास नहीं रहेगा। मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी। घर में धार्मिक या वैवाहिक आयोजन होगा। परिवार के साथ आज खुशियों में शामिल होंगे। बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंध में धोखा खाएंगे।

    शुभ रंग- नारंगी

    आज का मंत्र-ऊं हनु: हनुमनते नम:।

  • मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) इस राशि के जातक को आज यात्रा से दूर रहना होगा। बाहर जाने से पहले जरूरी बातों पर ध्यान दें नहीं तो परेशानी होगी। नौकरी और व्यवसाय में भाग्यशाली दिन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों से भरा दिन रहेगा।प्रेम संबंध में बात आगे बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार भरा दिन गुजरेगा। सेहत का ख्याल रखें। खासकर मां की बीमारी परेशानी खड़ी कर सकती है।

    शुभ रंग- लाल

    आज का मंत्र- ॐ शिवाय नमः ।

  • कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आज इस राशि के जातक की सेहत खराब होगी। अस्पताल के चक्कर काटने पड़ेंगें। परिवार पर भी मुसीबतों का पहाड़ टूटेगा।नौकरी में अधिकारी आपके काम से नाखुश होंगे और व्यवसाय में मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम में साथी का साथ नहीं मिलेगा। अपनी भावनाओं का ख्याल रखें।

    शुभ रंग- काला

    आज का मंत्र-ॐ नमो भगवते रुद्राय:।

  • मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज इस राशि के जातक का दिन आराम में गुजरेगा। परिवार के साथ मनोरंजन करेंगे। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जातक के प्रेम संबंधों पर परिवार की सहमति बनेगी। शिक्षा के लिए घर से बाहर जाएँगे। बच्चों की शिक्षा में रुकावटें आएगी। आज जातक को आर्थिक लाभ होगा। नौकरी और व्यवसाय में दिन जातक के लिए शुभ रहेगा।

    शुभ रंग- क्रीम

    आज का मंत्र- ॐ नमः शिवाय।

Tags:    

Similar News