Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन भूलकर भी ना खरीदें ये 5 चीजें, हो जाती है आर्थिक तंगी

Raviwar Ke Upay: रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव (Lord Suryadev) की पूजा की जाती है। रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव का दिन माना जाता है। इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2023-01-22 01:46 GMT

Ravivar Ke Upay (Image: Social Media)

Raviwar Ke Upay: रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव (Lord Suryadev) की पूजा उपासना करने से भक्त को तरक्की मिलती है। रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव का दिन माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य दोष है तो इससे बचने के लिए सूर्यदेव की उपासना करना चाहिए। इस दिन कुछ चीजों का ध्यान रखने से पैसों की किल्लत नहीं होती। जैसे रविवार के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं खरीदना चाहिए। तो आइए जानते हैं रविवार को कौन सी चीज खरीदने से बचना चाहिए:

रविवार के दिन इन चीज़ों को भूलकर भी ना खरीदें (Do not buy these things on Sunday)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन लोहा का सामान खरीदना अशुभ होता है। ऐसा करने से आपको जीवन में भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।

रविवार के दिन घर बनाने की वस्तुएं और गार्डेनिंग का सामान खरीदने से भी एकदम बचना चाहिए। दरअसल इसकी वजह से आपको सूर्य दोष का सामना करना पड़ सकता है। 

रविवार के दिन लोहे की वस्तुएं और वाहन की भी खरीदारी भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। दरअसल ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

Lord Sun

ज्योतिष के अनुसार रविवार के दिन लोहा या सोहे से बना सामान खरीदना अशुभ होता है क्योंकि इसे खरीदने से आर्थिक नुकसान होता है। इतना ही नहीं साथ ही, मां लक्ष्मी भी घर से चली जाती है। 

रविवार के दिन हार्डवेयर का सामान भी खरीदने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है। 

इन बातों का भी रविवार को जरूर रखें ध्यान 

दरअसल रविवार के दिन पश्‍चिम और वायव्य दिशा में यात्रा नहीं करें क्योंकि इस दिन पश्‍चिम में दिशा शूल रहता है। लेकिन अगर इस दिन किसी कारणवश इन दिशाओं में जाना जरुरी है तो रविवार को दलिया, घी या पान खाकर या इससे पहले पांच कदम पीछे चलकर ही इस दिशा में जाएं। इसलिए रविवार को इन उपायों को करने से भगवान सूर्यदेव सहित सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं और भक्त पर अपनी कृपा बरसाते हैं।


Tags:    

Similar News