Ravivar Ke Upay: रविवार की शाम करें ये आसान उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगी राहत, घर में टिकने लगेंगे पैसे

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव (Lord SuryaDevta) की पूजा होती है। रविवार का व्रत (Ravivar Ka Vrat) रखने से भक्त की समस्या धीरे धीरे जरूर समाप्त होने लगती है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2023-02-05 01:35 GMT

Ravivar Ke Upay (Image: Social Media)

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव (Lord SuryaDevta) की पूजा होती है। रविवार का व्रत (Ravivar Ka Vrat) रखने से भक्त की समस्या धीरे धीरे जरूर समाप्त होने लगती है। इस दिन कुछ बातों का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। साथ ही अगर रविवार के दिन कुछ आसान और विशेष उपाय किया जाए तो भगवान सूर्यदेव की कृपा भक्त पर जरूर बनती है और सभी मुश्किलें आसान हो जाती है। तो आइए जानते हैं रविवार के दिन कौन सा आसान उपाय करना चाहिए:

रविवार की शाम करें ये आसान उपाय (Do these things on Sunday)  

रविवार की शाम या दिन पूजा में सूरज देव की पसंद का लाल फूल, लाल चंदन, गुडहल का फूल, चावल चढ़ाएं। साथ ही गुड़ या गुड़ की मिठाई का भोग लगाएं। पूजा के बाद माथे पर लाल चंदन भी अवश्य लगाएं।

रविवार के दिन शाम के समय सूर्यास्त होने के बाद भक्त को पीपल के पेड़ (peepal tree) के नीचे चौमुखा दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को धन-संपत्ति में बरकत प्राप्त होती है। साथ ही मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं। बता दें कि रविवार की शाम को भी पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से घर से सुख-शांति और समृद्धि जरूर आती है। ध्यान दें दीपक चौमुखा होना चाहिए। इससे जातक के मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है और कार्य में भी तरक्की के कई अवसर मिलते हैं।

रविवार की शाम के समय शिव मंदिर में गौरी शंकर रूद्राक्ष जरूर चढ़ाना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी जी का आगमन होता है। आर्थिक तंगी की समस्या नहीं होती है।

Lord Sun

दरअसल रविवार के दिन भी शनिदेव का पूजन किया जाता है क्योंकि रविवार को शनिदेव का पूजन करने से आपको व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। 

दान करना बहुत ही शुभ होता है और रविवार की शाम को काले तिल, काले कपड़े, काली उड़द या काली मिर्च का दान अवश्य करना चाहिए। इससे जीवन में काफी सुख की प्राप्ति होती है। इन उपायों को करने से भक्त पर सभी देवी देवता की कृपा दृष्टि बनी रहती है और भक्त की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।



Tags:    

Similar News