Ravivar ke Upay: रविवार से साल के पहले दिन करें इस एक चीज का दान, सालभर बढ़ेगा धन, मान-सम्मान

Ravivar ke Upay: रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्यदेव भगवान की पूजा करने से भक्त के सभी कष्ट और परेशानी से छुटकारा मिल जाता है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2023-01-01 01:52 GMT

Ravivar Ke Upar (Image: Social Media)

Ravivar ke Upay: रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्यदेव भगवान की पूजा करने से भक्त के सभी कष्ट और परेशानी से छुटकारा मिल जाता है। वहीं इस साल रविवार से नए साल की शुरुआत हो रही है। बता दें अगर इस दिन आप दान करेंगे तो यह शुभ परिणाम देगा। तो आइए जानते हैं साल के पहले दिन यानी रविवार के दिन किस चीज का दान करना चाहिए:

रविवार को करें इस चीज का जरूर करें दान (Donate these things on Sunday)

दरअसल नए साल 2023 की शुरुआत रविवार से हो रही है। ऐसे में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि रविवार के दिन आदित्य मंडल का दान देने से भगवान सूर्य देव अति प्रसन्न होते हैं। साथ ही ऐसी भी मान्यता है कि आदित्य मंडल दान से दानकर्ता के सारे अशुभ दोष भी समाप्त हो जाते हैं और उसे राजयोग जैसा सुख मिलता है।

Ravivar Ke Upay

बता दें नए साल के पहले दिन इसका दान करने से सालभर साधक का भाग्य सूर्यदेव की तरह ही चमकता रहता है।

आदित्य मंडल दान देने की विधि (Aditya Mandal Daan Vidhi)

दरअसल शास्त्र सम्मत विधि के अनुसार आदित्य मंडल बनाने के लिए सबसे पहले आपको गुड़ और जौ को मिलाकर सूर्य मंडल के आकार का पुआ बना लें। अब इसे गाय के घी में पका लें।

फिर ब्रह्म मुहूर्त में भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें और फिर उनकी तस्वीर के आगे लाल चंदन का मंडप बनाया जाता है।

अब इसके बाद इसके ऊपर पुए से बनाए सूर्य मंडल को रखें और षोडोपचार विधि से पूजन करें।

पूजा के बाद ब्राह्मण को आदर के साथ निमंत्रण दें और उन्हें सूर्य मंडल सहित वस्त्र, दक्षिणा का दान करें। ध्यान दें ब्राह्मण को आदित्य मंडल दान देते वक्त ये मंत्र बोलें - आदित्यतेजसोत्पन्नं राजतं विधिनिर्मितम् । श्रेयसे मम विप्र त्वं प्रतिगृहेणदमुत्तमम्।।

साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि ब्राह्मण जब दान ग्रहण करें तो इस मंत्र का उच्चारण करते हुआ उनका आशीर्वाद लें - कामदं धनदं धम्र्यं पुत्रदं सुखदं तव। आदित्यप्रीतये दत्तं प्रतिगृहणामि मण्डलम् 

आदित्य मंडल दान के हैं कई लाभ (Aditya Mandal Daan Significance)

दरअसल शास्त्रों के अनुसार आदित्य मंडल का दान वैसे तो रोज भी किया जा सकता है लेकिन रविवार और रथ सप्तमी के दिन इसका दान करने से कई गुना अधिक फल मिलता है। इसलिए इस दान से व्यक्ति के सारे कष्ट मिट जाते हैं और वह ग्रहों के राजा सूर्य के समान सदा चमकता रहता है। 

  

Tags:    

Similar News