आर्थिक तंगी व रिश्तों में हो रही खटास से है परेशान तो आजमाएं ये सरल उपाय

Update: 2017-09-05 04:36 GMT

लखनऊ: आज के समय में हर कोई अच्छी लाइफ जीना चाहता है। पैसे की तंगी को कोई नहीं झेल पाता है। कई बार घर परिवार में इसके वजह से कई बार कलह भी होती रहती है। इसके अलावा व्यक्ति मन-मुताबिक चीजें भी नहीं खरीद पाता है। आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए लोग मेहनत भी करते हैं। चाहे नौकरी को और अधिक समय देने की बात हो या फिर बिजनेस में सफलता पाने के लिए की गई मेहनत। हालांकि, इससे कई बार सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे वक्त के लिए वास्तु में कुछ उपाय दिए गए हैँ। इससे लाभ भी मिलता है।

आगे...

आटे में शक्कर मिलाकर काली चींटियों को जरूर खिलाना चाहिए। इससे घर में लगातार रह रही धन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं।

माना जाता रहा है कि घर की साफ सफाई सूरज ढलने के पहले कर ली जानी चाहिए। यदि घर के सभी कमरों की सफाई सुबह उठते ही हो जाए तो और भी बेहतर है। घर में शाम के वक्त झाडू़ व पोछा नहीं करना चाहिए। इससे लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं।

आगे...

आमतौर पर लोग दूसरे को पेमेंट करते या पैसा लेते समय दिन नहीं देखते हैं। जरूरत के हिसाब से लेन देन होता है। लेकिन वास्तु की मानें तो हफ्ते में दो दिन ऐसे हैं, जिस दिन लोगों को पैसों का लेन-देन करना चाहिए। ये दो दिन सोमवार और बुधवार है। इस दिन किया गया लेन-देन हमेशा लाभप्रद होता है।

घर में जब भी रोटी बनाएं तो सबसे पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए। रोटी नहीं तो थोड़ा चावल भी गाय को खिलाया जा सकता है। कहते हैं कि इससे लोगों के बंद भाग्य खुल जाते हैं और घर में दरिद्रता नहीं आती है।

आगे...

अभी भी बड़ी संख्या में लोगों के घर में आटा गेहूं को पिसवा कर ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में उन लोगों को शनिवार को आटा पिसवाना चाहिए। वास्तु में शनिवार को आटा पिसवाना अच्छा माना गया है।

आगे...

इसके अलावा शनिवार को खाने में काले चने का भी इस्तेमाल करना चाहिए। आजकल लोग सुबह सुबह ही उठकर ऑफिस या कॉलेज के लिए तैयार होने लगते हैं। ऐसे में कई बार उन्हें घर में बिना झाड़ू लगाए ही नाश्ता देना पड़ता है। साफ-सफाई का अपना एक अहम स्थान है। इसी वजह से जब भी किसी को नाश्ता देना हो तो यह जरूर सुनिश्चत कर लें कि घर के किसी हिस्से में तब तक झाड़ू लग चुका है। इससे पॉजिटिव एनर्जी आती है।

Tags:    

Similar News