Rishi Panchami Vrat 2021: ऋषि पंचमी व्रत कब है, जानिए समस्त पापों की मुक्ति के लिए किस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Rishi Panchami Vrat Kab Hai 2021: धर्मानुसार अनजाने में हुए भूल के प्रायश्चित और सप्तऋषियों के सम्मान के लिए ऋषि पंचमी व्रत को किया जाता है। खासकर रजस्वला स्त्री के लिए ये व्रत करना जरूरी है।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-09-07 06:45 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

ऋषि पंचमी व्रत कब है? ( Rishi Panchami Vrat 2021)

अनजाने में हुए भूल की माफी के लिए हिंदू धर्म में ऋषि पंचमी का व्रत करने की महिमा का बखान किया गया है। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी का व्रत किया जाता है। इस व्रत से एक दिन पहले तीज और गणेश चतुर्थी का व्रत भी होता है। इस साल ऋषि पंचमी 11 सितंबर शनिवार को मनाई जाएगी।

                                                                                         ऋषि पंचमी 2021 के लिए शुभ मुहूर्त

  • शनिवार, 11 सितंबर 2021
  • पंचमी तिथि प्रारंभ : 10 सितंबर 2021 को रात 09:57 बजे
  • पंचमी तिथि समाप्त: 11 सितंबर 2021 को शाम 07:37 बजे
  • ऋषि पंचमी पूजा मुहूर्त : 11:03 AM से 01:32 PM
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:30 AM से 12:19 PM
  • अमृत काल मुहूर्त :01:36 AM से 03:06 AM, 12 सितंबर
  • ब्रह्म मुहूर्त : 04:10 AM, से 04:56 AM, 12 सितंबर
  • रवि योग :11:23 AM से 05:43 AM, 12सितंबर
  • सर्वार्थ सिद्धि योग : 05:42 AM से 11:23 AM
  •  पारणा समय:  06.35 AM से  8.55 AM

सुबह जल्दी उठकर इस व्रत को विधि विधान से पूजा करने से व्यक्ति का कल्याण होता है। इस दिन सप्त ऋषियों की पांरपरिक पूजा का विधान है। उन 7 ऋषियों के नाम हैं - ऋषि कश्यप, ऋषि अत्रि, ऋषि भारद्वाज, ऋषि विश्वमित्र, ऋषि गौतम, ऋषि जमदग्नि और ऋषि वशिष्ठ। इन्होंने समाज कल्याण के लिए काम किया था। इसलिए उनके सम्मान में यह व्रत और पूजन करते हैं।

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कोई भी व्यक्ति खासकर महिलाएं इस दिन सप्त ऋषियों का पूजन करते है और सभी पापों से मुक्त हो जाते हैं। माना जाता है कि स्त्रियों को रजस्वला दोष लगता है। इसलिए कहते हैं कि ऋषि पंचमी व्रत करने से मासिक धर्म के दौरान भोजन को दूषित किए गए पाप से मुक्ति मिलती है।

rishi panchami 2021, ऋषि पंचमी 2021, ऋषि पंचमी कब है, rishi panchmi kab hai, rishi panchami 2021 in hindi, rishi panchami kab hai, ऋषि पंचमी कब है 2021, 

rishi panchami 2021 date, 2021 में ऋषि पंचमी कब है, rishi panchmi kab ki hai, rishpanchmi 2021, rishi panchami 2021 in india, rishi panchmi vrat 2021, 

Tags:    

Similar News