Rishi Panchami Vrat 2024:ऋषि पंचमी व्रत 2024 कब है, जानिए इसकी सही तिथि और उसके मुहूर्त बारे में

Rishi Panchami Vrat Kab Hai 2024: सप्तऋषियों के सम्मान के लिए ऋषि पंचमी व्रत को किया जाता है। खासकर रजस्वला स्त्री के लिए ये व्रत करना जरूरी है। जानते हैं 2024 में यह व्रत कब है....

Update: 2024-08-07 04:00 GMT

Rishi Panchami Vrat 2024: अनजाने में हुए भूल की माफी के लिए हिंदू धर्म में ऋषि पंचमी का व्रत करने की महिमा का बखान किया गया है। । ऋषि पंचमी महिला के लिए पति के प्रति अपनी आस्था, कृतज्ञता, विश्वास और सम्मान व्यक्त करने का एक तरीका है। इस पर्व पर व्रत करने से अनजाने में किए गए पापों का भी नाश होता है। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी का व्रत किया जाता है। इस व्रत से एक दिन पहले तीज और गणेश चतुर्थी का व्रत भी होता है। इस साल ऋषि पंचमी 8 सितंबर रविवार को मनाई जाएगी।

          ऋषि पंचमी 2024 के लिए शुभ मुहूर्त

रविवार, 8 सितंबर 2024

पंचमी तिथि प्रारंभ : 07 सितंबर 2024 को शाम 05:37 बजे

पंचमी तिथि समाप्त: 08 सितंबर 2024 को शाम 07:58 बजे

ऋषि पंचमी पूजा मुहूर्त : सुबह 11:06 बजे से दोपहर 01:33 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM – 12:48 PM

अमृत काल - 05:37 AM – 07:25 AM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:39 AM – 05:27 AM

सर्वार्थ सिद्धि योग : Sep 07 12:34 PM - Sep 08 06:15 AM

पारणा समय: 06.35 AM से 8.55 AM

सुबह जल्दी उठकर इस व्रत को विधि विधान से पूजा करने से व्यक्ति का कल्याण होता है। इस दिन सप्त ऋषियों की पांरपरिक पूजा का विधान है। उन 7 ऋषियों के नाम हैं - ऋषि कश्यप, ऋषि अत्रि, ऋषि भारद्वाज, ऋषि विश्वमित्र, ऋषि गौतम, ऋषि जमदग्नि और ऋषि वशिष्ठ। इन्होंने समाज कल्याण के लिए काम किया था। इसलिए उनके सम्मान में यह व्रत और पूजन करते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कोई भी व्यक्ति खासकर महिलाएं इस दिन सप्त ऋषियों का पूजन करते है और सभी पापों से मुक्त हो जाते हैं। माना जाता है कि स्त्रियों को रजस्वला दोष लगता है। इसलिए कहते हैं कि ऋषि पंचमी व्रत करने से मासिक धर्म के दौरान भोजन को दूषित किए गए पाप से मुक्ति मिलती है।

हिन्दू धर्म में मासिक धर्म से समय महिलाओं को अशुद्ध माना जाता है| ऐसा भी कहा जाता है कि इस समय यदि कोई भी महिला धार्मिक कार्यों में भाग लेती है तो उसे रजस्वला दोष लग जाता है| इसलिए इस दोष से पीड़ित महिलाओं को ऋषि पंचमी 2024 के दिन व्रत रखकर सप्त ऋषियों की पूजा करने की सलाह दी जाती है|इस दिन व्रत व सप्तर्षियों की पारम्परिक तरीके से पूजा करने पर भक्तों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है| इस दिन शास्त्रों में बताए गए सप्तर्षियों की पूजा की जाती है| आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे कि ऋषि पंचमी के दिन सात ऋषियों की पूजा किस प्रकार की जाती है|

rishi panchami 2024, ऋषि पंचमी 2021, ऋषि पंचमी कब है, rishi panchmi kab hai, rishi panchami 2024 in hindi, rishi panchami kab hai, ऋषि पंचमी कब है 2024 rishi panchami 2024 date, 2024 में ऋषि पंचमी कब है, rishi panchmi kab ki hai, rishpanchmi 2024, rishi panchami 2024 in india, rishi panchmi vrat 2024, 

Tags:    

Similar News