Safalta ke shubh sanket: आपके साथ जब होने लगे ऐसा तो समझ लीजिए बरसेगी भगवान की कृपा, होंगे मालामाल

Safalta ke shubh sanket: समाज में मान सम्मान मिले, सफलता कदम चूमे इसके लिए हम मेहनत भी करते है, लेकिन कब सफलता मिलेगी इसके लिए कुछ कहना मुश्किल होता है। मतलब ये कि जीवन में कुछ संकेत ऐसे भी मिलते हैं जो सफलता और धन लाभ के संकेत देते हैं। जानते हैं कौन- कौन से..

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2022-03-16 06:08 GMT

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Saflta ke shubh sanket

सफलता के शुभ संकेत:

मेहनत के बात भी कई लोगों को जीवन में सफलता नहीं मिलती है। लेकिन कभी-कभी बिन मांगे मुराद पूरी होती है। जैसे कि किसी अच्छी जॉब का ऑफर मिलना, समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होना, आर्थिक लाभ ( Money )होना होने लगे तो मान लें कि अच्छा समय आने वाला है। मतलब ये कि बुरा के बाद अच्छा और अच्छा के बाद बुरा समय आता है। बुरा समय झेलना हर किसी के लिए दुखदायी होता है, लेकिन अच्छा समय खुशियांभर के जाता है।खुशियों के आने से पहले और सफलता मिलने से पहले हमारे जीवन में कई तरह संकेत मिलते हैं। लेकिन हम उनपर ध्यान नहीं देते हैं। कुछ संकेत का हमारे जीवन में शुभ तो कुछ का अशुभ ( shubh  Ashubh signs)  होता है। जीवन में कुछ संकेत ऐसे भी मिलते हैं जो सफलता और धन लाभ के संकेत देते हैं। जानते हैं कौन- कौन से..

  • सुबह सुबह चेहरा देखे अगर आइने में आपका चेहरा खिला खिला और प्रसन्न दिखे तो जान लें कि आपका वक्त अच्छा आने वाला हैं। इस समय आपको किसी बड़े काम की शुरुआत करनी चाहिए आपको जल्द ही सफलता मिलेगी।
  • यदि सुबह अचानक गाय की आवाज़ सुनाई दें, दूध या दही से भरा बर्तन दिखे, नीलकंठ पक्षी, भौंरे, या मछलियां दिखें, आपके घर कोई बिल्ली बच्चों को जन्म दे तो समझ लें किस्मत चमकेगी। किसी काम की शुरुआत से ही सफलता जरूर मिलेगी। 
  • यदि आपको सुबह सुबह रोज किसी न किसी बहाने पैसा मिल रहा हैं, तो समझ लेना चाहिए की आपका समय अच्छा चल रहा हैं।
  • किसी मंदिर या धर्म स्थान में जाते हैं अचानक आँखों से बिना किसी कारण आंसू आने लगते हैं और आप भावुक हो जाते हैं तो समझ लीजिये, की स्वयं ईश्वर आप के साथ हैं। अगर आप किसी तकलीफ में हैं तो जल्द ही उस से बाहर आ जायेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे।
  • घर में अचानक सीलन दिखाई देना, कुत्ते या बिल्ली के रोने की आवाज़ें सुनाई देना, बालों और त्वचा का रूखा होना, हथेली पर धब्बे दिखना जो बताते हैं की आने वाला समय संघर्ष से भरा है।

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

  • अगर आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं और सामने दूध का बर्तन दिख जाए तो समझ जाएं कि आपका कार्य सफल होने वाला है। इसके अलावा आपका दिन अच्छा बीतेगा। इसी तरह बाहर जाते समय भरे पानी का बर्तन दिखे तो भी शुभ संकेत होता है। माना जाता है कि कार्य में सफलता मिलती है।
  • बंदर का घर की छत पर आम की गुठली फेंकना शुभ होता है। यह धन लाभ और सफलता का संकेत माना गया है। इसके अलावा अगर कोई पक्षी कोई छल्ले जैसी चीज फेंकता है तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है।
  • सुबह घर से बाहर निकलने अगर रास्ते में पैसे मिले तो यह धन लाभ का संकेत माना जाता है। वहीं शाम केसमय मिले पैसों को मंदिर में दान कर देना शुभ है। अगर चेहरा रोजाना की तुलना में किसी दिन ज्यादा चमकदार लगे तो माना जाता है कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।
  • सुबह घर से बाहर निकलने अगर रास्ते में पैसे मिले तो यह धन लाभ का संकेत माना जाता है। वहीं शाम के समय मिले पैसों को मंदिर में दान कर देना शुभ है। अगर चेहरा रोजाना की तुलना में किसी दिन ज्यादा चमकदार लगे तो माना जाता है कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।
  • अगर घर के बाहर कोई बालक या बालिका का हंसता हुआ चेहरा दिख जाए तो दिन अच्छा बीतता है। सुबह गाय का बछड़े को दूछ पिलाते देखना भी शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि धन वृद्धि का योग बन सकता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News