Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र से खुलेगा महिलाओं के इन अंगों की पोल, आदर्श जीवनसाथी की तलाश में है तो न करें इसे नजरअंदाज

Samudrik Shastra:समुद्रशास्‍त्र में महिलाओं के अंगों के बारे में लिखा है और उनके अंगों के आकार-प्रकार उनके सौभाग्य और आर्थिक स्थिति को जोड़कर बताया गया हैं। इस विधा को जानकर आप भी अपने जीवन में एक आदर्श जीवनसाथी को तलाश सकते हैं।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-12-25 05:37 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Samudrik Shastra सामुद्रकि शास्त्र में महिलाओं के अंग

महिलाओं को देवी का रुप माना जाता है। उनमें दुर्गा तो कभी काली और चंडिका देवी का भी अवतार देखने को मिलता है। कहते हैं कि एक सुशील और सदगुणों से युक्त महिला अपने घर में अपने बात व्यवहार से सबका भला करती है और उस घर की प्रगति में सहायक होती है। ज्योतिष शास्त्र में चाणक्य नीति में महिलाओं के सदगुणों की चर्चा है। हस्तरेखा हो या कुंडली हम उसे व्यक्ति विशेष के स्वभाव को जानते हैं।

खासकर समुद्रशास्‍त्र  (Samudra Shastra )में महिलाओं के अंगों ( women body part) के बारे में लिखा है और उनके अंगों का आकार-प्रकार उनके सौभाग्य और आर्थिक स्थिति को बताते हैं। इस विधा को जानकर आप भी अपने जीवन में एक आदर्श जीवनसाथी (Life Partner) को तलाश सकते हैं।

सामुद्रकि शास्त्र में महिलाओं के अंग सौभाग्य का प्रतीक

  • कहते हैं कि मृगनयनी आंखें लोगों जितना अपनी तरफ आकर्षित करती है उतना ही साफ दिल की झलक भी होती है जिनकी भी बड़ी आंखे होती है वो महिलाएं अंदर आर बाहर से खूबसूरत होती है। इसका मतलब ये नहीं कि छोटी आंख वाली अच्छी नहीं होती है।
  • सामुद्रिक शास्त्र में कहा गया है कि जिन महिलाओं का हाथ बड़ा होता है वो महिलाएं कम मेहनत और ज्‍यादा पैसे कमाती हैं। ऐसी महिलाओं को पैसे कमाने के शॉर्ट ट्रिक्‍स की अच्‍छी नॉलेज होती है। ये इतनी भाग्यशाली होती है कि इनसे जुड़े लोगों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।
  • कहते हैं जिन महिलाओं का सिर बड़ा होता है वह बहुत सौभाग्‍यशाली होती हैं। ऐसी महिलाओं का दिमाग बहुत तेज होता है। अपने करियर और एजुकेशन दोनों में ये महिलाएं आगे होती हैं। ऑफिस में अच्‍छा काम होने की वजह से अच्‍छा प्रमोशन होता है। बहुत ज्यादा महत्वकांक्षी होती है।
  • जिन महिलाओं के कान लंबे होते है वो विलासिता वाली जिंदगी जीने की आदी होती हैं। इसलिए मेहनत से पैसे कमाती है ,इन महिलाओं को कठिन परिश्रम से डर नहीं लगता। बस ये मालूम हो कि जिस काम में मेहनत करनी है उससे अच्छा आमदनी होगी।
  • लंबी टांगों वाली महिलाएं सौभाग्‍यशाली के साथ समाज में अपनी एक पहचान भी रखती है। ऐसी महिलाओं को पुश्तैनी संपत्ति मिलती है। इन्‍हें कभी आर्थिक तंगी का शिकार नहीं होने देती। ये नौकरी की जगह बिजनेस करने में यकीन रखती है। और अथाह संपत्ति की मालकिन होती है।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

  • जिन महिलाओं के कान बड़े होते हैं उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्‍छी होती है। ऐसी महिलाओं पैसे जोड़ने की आदत होती है। ये महिलाएं फालतू पैसा खर्च नहीं करतीं और न ही किसी को उधार पैसा देने में विश्‍वास रखती हैं।
  • आजकल महिलाएं अपने बालों को छोटा रखने लगी है और अलग-अलग स्‍टाइल में कटवा रही हैं मगर जिन महिलाओं के बाल लंबे होते हैं, सामुद्रिक शास्‍त्र के अनुसार वो महिलाएं घर के लिए बेहद शुभ और भाग्‍यशाली होती हैं। ऐसी महिलाओं के घर पर होने से घर में हमेशा सुख और खुशियां ही आती हैं। लंबे बाल आपके घर पर खुशियों की बारिश करते हैं।
  • जिन महिलाओं की नाभी बड़ी और गहरी होती हैं उनके पास पैसों की कभी कमी नहीं होती। चाहे वे खुद नौकरी करें या न करें उनके पास धन हमेशा रहता है। बड़ी ओर दाईं ओर मुड़ी हुई होती है वे महिलाएं ज्‍यादा ही भाग्‍यशाली होती हैं।



Tags:    

Similar News