Saptahik Rashifal 12 Sept - 11 Sept 2021: इन राशियों के लिये यह सप्ताह रहेगा चमत्कारी, जानिए मेष-मीन के बिजनेस व संबंधों का हाल

Saptahik Rashifal 12 Sept - 18 Sept 2021 ( 12-18 सितंबर 2021 साप्ताहिक राशिफल ) : साप्ताहिक राशिफल के आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-09-11 10:21 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Saptahik Rashifal 12 Sept - 18 Sept 2021 ( 12-18 सितंबर 2021 साप्ताहिक राशिफल ) : 

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल  के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

साप्ताहिक मेष राशिफल ( Aries Horoscope Weekly ) मेष राशि  को इस सप्ताह अटके हुए सारे काम पूरे होंगे। व्यवसाय सही चलेगा और नौकरी में कई अवसरों के साथ पदोन्नति की संभावना है। परिवार में मंगलोत्सव और  धार्मिक कृत्य होंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी। शॉपिंग करें।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)इस सप्ताह  जातक का बिजनेस अच्छा चलेगा। मनचाही नौकरी मिलेगी। निवेश का भविष्य में लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health)   जातक स्वास्थ्य इस सप्ताह अच्छा रहेगा।  परिवार में किसी तबियत खराब होने से खर्च बढ़ेगा।
  •  प्यार- परिवार ( Love& Family) मेष राशि वाले इस सप्ताह जातक संबंधों को लेकर सजग रहेंगे। साथी को लेकर किसी वेकेशन पर जाएंगे। परिवार और बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे।
  •  उपाय ( Remedy) इस सप्ताह गणेश जी की पूजा करें और पूरे सप्ताह दुर्वा चढ़ाएं।
  •  शुभ अंक (Lucky Number) 1,8, 14

साप्ताहिक वृष राशिफल (Taurus Horoscope Weekly) वृष राशि के जातक के लिए सप्ताह जातक को व्यवसायिक यात्रा से लाभ मिलेगा। मां के साथ वक्त बिताएंगे। जातक को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जातक दूसरों की जरूरतों को पूरा करेंगे।  यात्रा पर जा सकते हैं। हर स्थिति में परिवार ढ़ाल बन खड़ा रहेगा।

  •  धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  वृष राशि के जातक  पढाई के क्षेत्र में जातक को मेहनत के बावजूद परिणाम नहीं मिलेगा। पैसे की चोरी या व्यवसाय में नुकसान होगा, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक कर लेगें।
  •  सेहत ( Health)  इस सप्ताह जातक की सेहत साामान्य रहेगा। लेकिन पार्टी मस्ती मनोरंजन का असर भी जातक की सेहत पर पड़ेगा। नशा से दूर रहें।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family)  इस सप्ताह का अधिकांश समय जातक का परिवार के साथ बीतेगा। घर के साज-सज्जा पर ध्यान देंगें  और साथ में करेंगे साफ-सफाई। रोमानियत और प्यार के लिए सप्ताह उचित है। जातक को साथी का बेइंतहा प्यार मिलेगा।
  •  उपाय ( Remedy) इस सप्ताह गरीबों को दान और बुजुर्गों की सेवा करें।
  •  शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Weekly) मिथुन राशि के जातक  कोई बड़ी परेशानी घेर सकती है। सतर्क रहें। आय के साधन बने रहेंगे वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो लाभ होगा।जातक विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे और शौक पूरा करेंगे। इस सप्ताह आपके खर्चों में बढ़ोतरी के साथ काम में सफलता के योग भी है।

  •  धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  व्यवसाय और नौकरी में इस सप्ताह जातक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। इस सप्ताह के मध्य में जातक को यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लाभदायक रहेगी।
  •  सेहत ( Health)  इस सप्ताह जातक सेहत को लेकर सजगता बरतेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। इस सप्ताह की गई यात्रा सुखद रहेगा।
  •  प्यार- परिवार ( Love& Family)  मिथुन राशि वाले अगर प्यार करने की सोच रहें तो समय अनुकूल है। एक बेहतरीन साथी आपका इंतजार कर रहा है। अपनी आंखें खोल कर रखें।
  • उपाय ( Remedy) तुलसी के पौधे में रोज सुबह शाम दीपक जलायें।
  •  शुभ अंक (Lucky Number) 3, 6

साप्ताहिक कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Weekly)   इस सप्ताह इस राशि के जातक की  व्यवसायिक यात्रा से लाभ मिलेगा। मां के साथ वक्त बिताएंगे। जातक को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जातक दूसरों की जरूरतों को पूरा करेंगे।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  नौकरी में सहयोगियों की वजह से जातक को परेशानी होगी और बार-बार जातक के मन में काम छोड़ने का विचार आएगा। सप्ताह के आखिरी तक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • सेहत ( Health) कर्क राशि के जातक सप्ताह के शुरू में व्यस्तता की वजह से शारीरिक रुप से थकान महसूस करेंगे।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family)  इस सप्ताह वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। परिवार के साथ जातक का समय अनुकूल रहेगा। अजातक को पुराने प्यार और ब्रेकअप की याद आएगी।
  • उपाय ( Remedy) रोज गाय और कुत्ते को रोटी खिलायें।
  • शुभ अंक (Lucky Number)   4,12


सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक सिंह राशिफल (Leo Horoscope Weekly)   इस सप्ताह इस राशि के जातक पढाई में जातक का नाम होगा। व्यवसाय और नौकरी में इस सप्ताह जातक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। इस सप्ताह के मध्य में जातक को यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लाभदायक रहेगी।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)    इस सप्ताह जातक धैर्य से काम लेंगे तो कारोबार के लिए अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच लें। बेरोजगारी की समस्या बनी रहेगी। किसी तरह काम चलेगा।
  • सेहत ( Health)  सिंह राशि वाले खान पान पर ध्यान दें। पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं।
  •  प्यार- परिवार ( Love& Family)  प्रेम संबंध के लिए सिंह राशि के जातक जल्दबाजी ना करें। जातक को प्यार में धोखा मिलेगा, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।जातक खुद और परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहेंगे।
  •  उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह पीपल के पेड़ में रोज सरसों के तेल का दीप जलायें।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 5, 14, 17


साप्ताहिक कन्या राशिफल (Weekly Virgo Horoscope  )  इस सप्ताह इस राशि के जातक के लिए घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। लेकिन फिर भी जातक सेहत को लेकर सजगता बरतेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। इस सप्ताह की गई यात्रा सुखद रहेगा।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  सप्ताह कन्या राशि वाले जातक धैर्य से काम लेंगे तो कारोबार के लिए अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच लें। बेरोजगारी की समस्या बनी रहेगी। किसी तरह काम चलेगा।
  • सेहत ( Health)  कन्या राशि वाले इस सप्ताह सेहत को लेकर लापरवाह न बनें वरना नुकसान होगा।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family)   कन्या राशि के जातक संबंधों में मधुरता रहेगा। पारिवारिक संबंधों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। बोलने से पहले सोचे। रविवार का दिन जातक के लिए बेहतर रहेगा।
  •  उपाय ( Remedy)   कान्हा जी को रोज माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
  •  शुभ अंक (Lucky Number)1, 8

साप्ताहिक तुला राशिफल ( Weekly Libra Horoscope )  तुला राशि के जातक इस राशि के जातक लेखन के क्षेत्र में नाम कमाएँगे और किया गया निवेश शुभ फलदायी रहेगा। लेकिन सप्ताह की शुरुआत में जातक को अच्छा महसूस नहीं होगा। रिश्तों में गलतफहमियां पैदा होंगी, किसी की बातों में आने से बचें।

  •  धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  जातक की आय में वृद्धि होगी। जातक को बड़ी-बड़ी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिलेंगे। पढाई में जातक को स्कॉलरशिप मिलेगा।
  •  सेहत ( Health) मौसमी बीमारियों का चपेट में जातक आएंगे तो लेकिन जल्द ही ठीक भी हो जाएंगे।
  •  प्यार- परिवार ( Love& Family) कुछ बातों को लेकर जातक का जीवनसाथी या भाई-बहनों से अनबन होगा,लेकिन आखिर तक गलती का अहसास हो जाएगा और माफी मांग लेगें। प्रेम संबंध के लिए प्रतिकूल रहेगा।
  •  उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह कील, कवच और अर्गला का पाठ करना शुरू कर दें।
  • शुभ अंक (Lucky Number)  2,7, 15

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Weekly )  वृश्चिक राशि  के जातक भाग्य के बल पर सफलता अर्जित करेंगे और बाहर जाने से पहले सोच लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपको मानसिक दर्द मिलेगा। महिला वर्ग से दूरी बनाकर चलेंगे तो अच्छा रहेगा।

  •  धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) कानूनी मामले जातक के पक्ष में रहेंगे।खर्च की अधिकता के बावजूद धन लाभ होगा। सप्ताह का आखिर जातक के लिए कुछ खास लेकर आ रहा है।
  •  सेहत ( Health) सेहत इस सप्ताह थोड़ी अच्छी और थोड़ी खराब रहेगी। जातक को पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family)  जातक इस सप्ताह जातक का परिवार के साथ संबंध सौहाद्रपूर्ण रहेंगे। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। जातक को प्रेम का अहसास सप्ताह के मध्य में होगा, लेकिन सोच-समझ कर पहल करें।
  • उपाय ( Remedy)  विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करेंगे तो बिगड़ें काम बनेंगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 1, 8

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Weekly)  इस राशि के लिए यह सप्ताह प्यार से भरा रहेगा। सप्ताह का हर दिन ख्वाब की तरह रहेगा। जातक अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पढ़ाई, परीक्षा में सफलता के योग है। धन के कई स्त्रोत बनेंगे।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  धनु राशि के लिए इस सप्ताह नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। म कर्ज लेने की हो सकती है यह सप्ताह मनमुताबिक फल देकर जाएगा।
  •  सेहत ( Health) जातक खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। खानपान को लेकर सजग रहेंगे और योग और ध्यान से खुद को चुस्त-दुरुस्त रखेंगे।
  •  प्यार- परिवार ( Love& Family)आने वाले सप्ताह में धनु राशि  के जातक परिवार सामाजिक सरोकार के कामों में समय देगा।घर पर दोस्तों और मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पिता के समर्थन से काम बनेगा।
  •  उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह 5 केले और 5 तुलसी का पौधा घर में जरूर लगाएं।
  •  शुभ अंक (Lucky Number)9,12, 16

साप्ताहिक मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Weekly)  इस सप्ताह इस राशि के जातक का मन प्रसन्न रहेगा। विवाद से दूर रहेंगे और छोटी बातों पर ध्यान न दें। सरकारी कामों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा, लेकिन तनाव भी होगा। यात्रा हो सके तो टाल दें। रिश्तों को सहजता से लें।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मकर राशि के  जातक धैर्य से काम लेंगे तो नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सप्ताह के बीच में स्थिति कर्ज लेने की हो सकती है
  •  सेहत ( Health)  इस सप्ताह मकर राशि वाले  शुरुआत में सेहत कुछ गड़बाएगा, जातक खानपान पर ध्यान दें और खूब पानी पिएं।
  •  प्यार- परिवार ( Love& Family)   इस सप्ताह आप निजी संबंधों  में जल्दबाजी न करें।जातक को प्यार और परिवार से थोड़ी निराशा हाथ लगेगी, लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा और प्यार बना रहेगा।
  • उपाय ( Remedy)   अगर किसी शुभ काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैे तो पहले हनुमान मंदिर जरूर जाएं।
  •  शुभ अंक (Lucky Number)  10, 11, 14

साप्ताहिक कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Weekly) इस सप्ताह जातक का व्यवसाय इस सप्ताह विदेशों में बढ़ेगा। लेकिन कुछ जातकों आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह में कई जातक को आर्थिक लाभ देगा।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) कुंभ राशि के जातक नौकरी साक्षात्कार के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। व्यवसाय में बड़े उद्योगपतियों के बीच पहचान बनेगी। पढाई कर रहें जातक को लक्ष्य मिलेगा।
  •  सेहत ( Health)  सेहत खराब हो सकती है।  वाहन दुर्घटना हो सकती है। किसी से भी हाथापाई करने से बचें।
  •  प्यार- परिवार ( Love& Family)   इस सप्ताह परिवार के साथ वक्त काटेंगे, लेकिन प्रेम जीवन में किसी तीसरे की इंट्री आपके रिश्तों पर असर डालेगा। साथी के लिए समय रहते वक्त निकालें और रिश्ते को मजबूत बनायें।
  •  उपाय ( Remedy)   इस सप्ताह राधा- कृष्ण की पूजा करेंगे तो वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा।
  •  शुभ अंक (Lucky Number)  7,11, 15


साप्ताहिक मीन राशिफल (Pisces Horoscope Weekly )   मीन राशि के  जातक इस सप्ताह प्लानिंग से आगे बढ़ेंगे। चाहे व्यवसाय हो या निजी संबंध जातक को अहसास होगा की मेहनत और सदाचार से सब हासिल कर सकते हैं। खुशियों के बहुत से पल इस सप्ताह आपको मिलेंगे।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह मीन राशि वाले व्यवसाय में बहुत फायदा होगा, नौकरी में प्रमोशन और यात्रा के साथ  काम तारीफ और पुरस्कारों की बौछार होने की संभावना बन रही है।
  •  सेहत ( Health)  सेहत इस सप्ताह के शुरू में सामान्य रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे तबियत खराब होगी।
  •  प्यार- परिवार ( Love& Family)  दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।जातक को इस सप्ताह प्यार का अहसास होगा और इजहार भी करेंगे। आखिर में जातक की अहमियत परिवार को महसूस होगी।
  •  उपाय ( Remedy)   इस सप्ताह गणेश मंत्र का रोज 108 बार जप करें काम बनेगा।
  •  शुभ अंक (Lucky Number) 9,12 ,17

    दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


 Meen Saptahik Rashifal,साप्ताहिक का राशिफल 12 Sept - 18 Sept 2021, 12-18 सितंबर 2021 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल , 12 Sept - 18 Sept 2021 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत

Tags:    

Similar News