Saptahik Rashifal 24 से 30 October 2021: इन 8 राशियों के लिए त्योहारों की खुशी होगी दोगुनी, जानिए अपना आने वाला साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal 24 से 30 October 2021: इस सप्ताह प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर साप्ताहिक भविष्यवाणी, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-10-23 07:31 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Saptahik Rashifal 24 से 30 October 2021: ( 24  अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2021 साप्ताहिक राशिफल ) : 

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल  के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

इस सप्ताह शुरू में चंद्रमा वृष से  आखिरी दिन सिंह राशि में रहेगा और इस सप्ताह की शुरूआत में  24 अक्टूबर करवा चौथ, 28 अक्टूबर अहोई अष्टमी, 26 अक्टूबर स्कंद षष्ठी और राधाकुंड स्नान 29 अक्टूबर को रहेगा।

साप्ताहिक मेष राशिफल ( Aries Horoscope Weekly ) आने वाले सप्ताह में  मेष राशि के जातक के लिए घर बाहर त्योहारों का माहौल रहेगा। कई रास्ते से खुशियां दस्तक देंगी, बिजनेस नौकरी और निजी जीवन में ग्रह-नक्षत्र अनुकूल रहेगा।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह मेष राशि के जातक को बिजनेस में कई बेहतरीन मौके मिलेगे। आमदनी बढ़ने के साथ ऊंच पद भी मिलेगा। पढ़ाई पर भी मन लगाकर ध्यान दें।
  • सेहत ( Health) मेष राशि के जातक इस सप्ताह भागदौड़ ज्यादा रहेगी। सेहत का पूरा ख्याल रखें।
  •  प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह मेष राशि वाले लव पार्टनर पर शक करेंगे। पारिवारिक जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगे।
  •  उपाय ( Remedy)  मेष राशि वाले इस सप्ताह आध्यात्मिक मार्ग अपनायें।
  •  शुभ अंक (Lucky Number) 1,8, 14

 साप्ताहिक वृष राशिफल (Taurus Horoscope Weekly)  वृष राशि के जातक के लिए आने वाला सप्ताह ढेर सारी चुनौतियां लेकर आ रहा है।आमदनी बढ़ेगी, लेकिन खर्चों के साथ।  दोस्तों के साथ मेल-मिलाफ बढ़ेगा और निजी जीवन में संघर्ष, सतर्क रहें।

  •  धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  वृष राशि के जातक इस सप्ताह खर्च पर नियंत्रण रखें, कारोबार अच्छा चल निकलेगा। नौकरी की परेशानी से परिवार को परेशानी में डालेंगे। बच्चों का भविष्य प्लान करेंगे।
  •  सेहत ( Health) वृष राशि के जातक के लिए  यह उर्जावा और परिश्रम वाला रहेगा। शराब ,नशा या नॉनवेज का सेवन न करें।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family)  वृष राशि के जातक इस सप्ताह परिवार के साथ मिलकर त्योहारों का आनंद लेंगे। निजी संबंध में प्रगाढ़ता के साथ दिल चुभने वाली बात भी होगी।
  •  उपाय ( Remedy) इस सप्ताह वृष राशि के जातक  अंधिकाश समय पूजा पाठ में लगाएं।
  •  शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, 29

साप्ताहिक मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Weekly)  मिथुन राशि के लिए आनेवाले सप्ताह में अच्छा गुजरने वाला है। ऑफिस में जातक को लाभ मिलेगा। पदोन्नति के साथ सैलरी बढ़ सकती है। व्यवसाय में लक्ष्मी जी की कृपा बरसेगी। रिलेशनशिप को लेकर स्ट्रॉंग रहेंगे।

  •  धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  मिथुन राशि के जातक  इस सप्ताह  हर तरफ से लाभ के योग बन रहे है। पढ़ाई मन लगाकर करें।
  •  सेहत ( Health)  मिथुन राशि वाले जातक इस सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छे रहेंगे।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family)  मिथुन राशि वाले इस सप्ताह  निजी संबंधों में अनुकूलता रहेगी।, मां के साथ मिलकर घर को सजायेंगे। विवाहयोग्य लोगों की शादी तय हो सकती है।
  • उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक किसी गरीब या अपनी मेड को कपड़े का दान करें।
  •  शुभ अंक (Lucky Number) 3, 6, 27

साप्ताहिक कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Weekly) आने वाला सप्ताह कर्क राशि के लिए मन में शान्ति व प्रसन्नता के भाव रहेंगें। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। परन्तु बातचीत में संयत रहें। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)   कर्क राशि के जातक इस सप्ताह   बिजनेस में जी जान लगा देंगे। नौकरी में जीवनसाथी के सहयोग से मदद मिलेगी। बच्चों की वजजह से घर में खुशिां आएंगी।
  • सेहत ( Health) कर्क राशि के जातक इस सप्ताह  सेहत अच्छा रहेगा।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family)  इस सप्ताह जातक  घर में महिलाओं की इज्जत करें और उन्हें सम्मान दें। बाहर जाने से पहले बड़ों की इजाजत लें। प्रेम में साथी पर विश्वास करें तब संबंध प्रगाढ़ होगे।
  • उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह कर्क राशि वाले  इस सप्ताह चंद्र की पूजा और दान दें।
  • शुभ अंक (Lucky Number)   4,12 ,26


सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक सिंह राशिफल (Leo Horoscope Weekly) सिंह राशि के लिए इस सप्ताह धैर्यशीलता में कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे।नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)    सिंह राशि के जातक इस सप्ताह  ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलेगी। जमीन का बंटवारा हो सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health)  सिंह राशि वाले  इस सप्ताह खान पान पर नियंत्रण नहीं रहेगा। त्योहारों के  तैयारी में व्यस्तता की वजह से तबियत खराब होगी।
  •  प्यार- परिवार ( Love& Family) सिंह राशि के जातक इस सप्ताह घर के कामों में व्यस्त रहेंगे। अपनी गरीबी और आर्थिक नुकसान के लिए साथी को जिम्मेदार ठहराने से बचे। बच्चेों का ख्याल रखें।
  •  उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह जातक  अथर्वस्त्रोत का पाठ करें।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 5, 14, 17


साप्ताहिक कन्या राशिफल (Weekly Virgo Horoscope  )  इस सप्ताह कन्या राशि के जातक आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन आप अति उत्साही होने से बचें और धैर्य बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेगें।नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह कन्या राशि वाले जातक बम पटाखे के व्यवसाय में निवेश करेंगे। जो त्वरित लाभ देगा। बाहर जाने से बचें। किसी पर भरोसा न करें। ऑफिस में महिला सहयोगी को लाइक
  • सेहत ( Health)  कन्या राशि वाले इस सप्ताह सेहत खराब हो सकती है।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family)   कन्या राशि के जातक इस सप्ताह त्योहारों की तैयारी के साथ निजी जीवन में भी प्यार में पड़ेंगे  और साथी पर खर्च करेंगे। माता-पिता का ख्याल रखेंं।
  •  उपाय ( Remedy)    कन्या राशि वाले इस सप्ताह रुद्राष्टक का पाठ करें।
  •  शुभ अंक (Lucky Number)1, 8

साप्ताहिक तुला राशिफल ( Weekly Libra Horoscope ) आने वाले सप्ताह में तुला राशि के जाततक की  किसी राजनेता से मिलना हो सकता है। जातक के सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। आप बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं।

  •  धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह तुला राशि के जातक व्यवसाय की दृष्टि से मिला-जुला रहेगा। प्यार के मामले में धन खर्च करेंगे। जिसका असर आमदनी पर पड़ेगा। पढ़ाई पर ध्यान दें।
  •  सेहत ( Health)  इस सप्ताह जातक सेहत अच्छा रहेगा।
  •  प्यार- परिवार ( Love& Family)   तुला राशि वाले इस सप्ताह जातक प्यार से दूरी बना लें। कॉलेज या ऑफिस का कोई साथी आपके सामने प्यार का इजहार कर सकता है। घर की साफ-सफाई आपकी प्राथमिकता रहेगी।
  •  उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह तुला राशि के जातक मां दुर्गा और लक्ष्मी के चरणों मे नारियल अर्पित करें।
  • शुभ अंक (Lucky Number)  2,7, 15

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Weekly ) जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। परिश्रम अधिक होगा।अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

  •  धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)   वृश्चिक राशि वाले इस सप्ताह बिजनेस में विरोधियों से सावधान रहें। नौकरी में पासवर्ड और काम का आइडिया किसी से भी शेयर न करें।
  •  सेहत ( Health) वृश्चिक राशि वाले  अपनी सेहत का ख्याल रखें। 
  • प्यार- परिवार ( Love& Family)  आने वाले सप्ताह में  जातक का परिवार के साथ अच्छे संबंध बनेगे, लेकिन निजी रिश्तों में मनमुटाव और बहसबाजी होगी।
  • उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह  वृश्चिक राशि वाले जातक मंदिर में द्रव्य का दान करें लाभ मिलेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 1, 8, 30

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Weekly) आने वाले सप्ताह में धनु राशि के जातक खानपान के प्रति सचेत रहें।  नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  धनु राशि के जातक के लिए इस सप्ताह अमीर जीवनसाथी आपको बिजनेस में सहयोग देगा। बिजनेस में लाभ और नौकरी में सैलेरी बढ़ने की संभावना है।
  •  सेहत ( Health) इस सप्ताह धनु राशि के जातक नेत्र विकार से पीड़ित रहेंगे।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family)  धनु राशि के जातक इस सप्ताह निजी संबंधों में प्रेम चरम की पराकाष्ठा पर रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। 
  •  उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह आप  आवला के पेड़ में दीपदान करें।
  •  शुभ अंक (Lucky Number) 9,12, 16

साप्ताहिक मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Weekly) मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह  सामान्य रहेगा । जातक घर में किसी समारोह के आयोजन में व्यस्त रह सकते हैं। किसी परियोजना को शुरु करने से पहले मानसिक स्तर पर कई तरह की योजना बनानी पङती है, इस संदर्भ में कमर कस सकते हैं। किसी को पैसा देने से पहले उसकी सलाह को पूरे ध्यान से सूनें अन्यथा उधार वापसी में दिक्कत का सामना करना पङ सकता है।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह  जातक के बिजनेस में सरदर्द होने वाला है। किसी पर भी पूरा भरोसा नुकसानदेय है। नौकरी में सहयोगी परेशान करेंगे।
  •  सेहत ( Health)  मकर राशि के जातक आने वाले सप्ताह में  मेडिटेशन योग और फिटनेस पर ध्यान देंगे।
  •  प्यार- परिवार ( Love& Family)   इस सप्ताह मकर राशि के जातक  भावनाओं में बहने से बचें। माता-पिता की मर्जी से शादी करेंगे। साथी को प्रेम में धोखा भी दे सकते हैं।
  • उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह मकर राशि के जातक रोज दीप दान करें।
  •  शुभ अंक (Lucky Number)  10, 11, 14

साप्ताहिक कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Weekly) कुंभ राशि के जातक यह सप्ताह आपके लिए बेहतर परिणाम देगा। आपकी आर्थिक उन्नति होने की संभावना है। जो लोग किसी बीमारी से ग्रस्त चल रहे हैं उनकी स्थिति में सुधार संभव है। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ विशेष आयोजित कर सकता है। लम्बे समय से प्रेम संबंध में रहने वाले शादी का विचार कर सकते हैं। रियलिटी बाजार में एक अच्छा सौदा संभव है।

  •  धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) कुंभ राशि के लिए आने वाला सप्ताह में पढ़ाई पर ध्यान देनें की जरूरत हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। नौकरी पर ध्यान दें।
  •  सेहत ( Health)  कुंभ राशि के जातक आने वाले सप्ताह में फिटनेस पर पूरा ध्यान दें।
  •  प्यार- परिवार ( Love& Family)  कुंभ राशि वाले जातक इस सप्ताह खुशियां आपके जीवन में दस्तक देगी। प्रेम जीवन की वजह से त्योहारों की खुशी दोगुनी हो जाएगी।
  •  उपाय ( Remedy)   इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक घर में रामायण करवा सकते हैं।
  •  शुभ अंक (Lucky Number)  7,11, 15

साप्ताहिक मीन राशिफल (Pisces Horoscope Weekly ) आने वाले सप्ताह में मीन राशि के जातक के समझदारी से काम लेने की जरूरत है । जातक घर से दूर रहने वाले किसी सदस्य से मिलने जाने की योजना बना सकते हैं। किसी करीबी के साकारात्मक विचार से घर का माहौल हल्का बन सकता है। रोमांटिक लाइफ में रोमांचक स्थिति की संभावना है। फिटनेस की चाहत में पसीना बहा सकते हैं।

  •  धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मीन राशि के जातक इस  सप्ताह कानूनी मामलों में पड़ने से बचें। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा।  बिजनेस का ध्यान रखें।
  •  सेहत ( Health) इस सप्ताह  मीन राशि के जातक सेहतमंद रहेंगे। योग पर ध्यान देंगे।
  •  प्यार- परिवार ( Love& Family)  इस सप्ताह मीन राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में साथी के लिए उतार-चढ़ाव रहेगा। मां और भाभी से संबंध बेहतर रखें।
  •  उपाय ( Remedy)   मीन राशि वाले इस सप्ताह  हरे रंग का कपड़े पहने, काम बनेगा।
  •  शुभ अंक (Lucky Number) 9,12 ,17

    दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Saptahik Rashifal 24 से 30 October 2021, 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2021 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल ,24 Oct- 30 Oct 2021 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal

Tags:    

Similar News