Saptahik Rashifal 29 August- 4 September 2021 : सिंह-धनु राशि वालों को मिलेगा अप्रत्याशित लाभ, जानिए अपना

Saptahik Rashifal 29 August-4 September 2021 (29 अगस्त से 4 सितंबर 2021 साप्ताहिक राशिफल)

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-08-28 16:15 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

 Saptahik Rashifal 29 August-4 September 2021 (29 अगस्त से 4 सितंबर 2021 साप्ताहिक राशिफल) :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल  के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

 अगस्त-सितंबर माह में यह  सप्ताह  29-4 तारीख के बीच कई ग्रहों का गोचर होने वाला है। इस  सप्ताह  मंगल बुध और सू्र्य एक साथ विराजमान है। चंद्रमा  मेष  राशि  से  गोचर कर  सिंह राशि तक जायेंगे। । कुंभ और गुरु की युति सप्ताह की शुरुआत में होने से शुभ योग भी बन रहा है जो राशियों को लाभ देकर जाएगा।आने वाले सप्ताह में 12 राशियों का हाल साप्ताहिक राशिफल में देखते है...

साप्ताहिक मेष राशिफल ( Aries Horoscope Weekly )  मेष राशिफल की साप्ताहिक गणना  के अनुसार मेष राशि के जातक को व्यवसायिक यात्रा से लाभ मिलेगा।सभी के साथ आदर से पेश आएं। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। मां के साथ वक्त बिताएंगे। जातक को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जातक दूसरों की जरूरतों को पूरा करेंगे।

  • साप्ताहिक मेष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह मेष राशि वाले  अगर व्यवसाय के विस्तार की  सोच रहे हैं तो बिल्कुल अनुकूल समय है । लॉटरी ,सट्टा करेंगे तो भविष्य उज्जवल रहेगा।नौकरी में पदोन्नति होने से जातक का सम्मान बढ़ेगा। और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
  • साप्ताहिक मेष राशि सेहत ( Health)  मेष राशि वाले जातक सेहत इस सप्ताह अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर किसी भी समस्या से परेशान नहीं रहेंगे। परिवार में किसी तबियत खराब होने से खर्च बढ़ेगा।
  •  साप्ताहिक मेष राशि प्यार- परिवार ( Love& Family)  इस सप्ताह जातक अपने संबंधों को लेकर सजग रहेंगे। साथी को लेकर किसी रोमांटिक जगह  पर जाएंगे। परिवार और बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे, लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को जातक वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो संबंंध और मजबूत होंगे।
  •  साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) अनाज का दान इस सप्ताह करें और बुजुर्गों की सेवा से आपका कल्याण होगा।
  •  साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8,5
    • शुभ दिन (Lucky Days) मंगलवार

साप्ताहिक वृष राशिफल (Taurus Horoscope Weekly) वृष राशि वाले जातक के लिए पूरा सप्ताह हसीन रहेगा। साथी के साथ रोमाटिंक डेट पर जा सकते है। लेकिन इस राशि के जातक को कोई बड़ी परेशानी घेर सकती है। सतर्क रहें। आय के साधन बने रहेंगे वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो लाभ होगा। भविष्य की कोई भी काम बिना योजना के ना करें। बच्चों का ख्याल रखें।

  • साप्ताहिक वृष राशि  धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) वृष राशि वाले  इस सप्ताह अपनी विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे और शौक पूरा करेंगे। पढाई के क्षेत्र में जातक को मेहनत के बावजूद परिणाम नहीं मिलेगा। पैसे की चोरी या व्यवसाय में नुकसान होगा, लेकिन धीरे-धीरे सब कवर कर लेगें।
  • साप्ताहिक वृष राशि सेहत ( Health) वृष राशि वाले जातक की  इस सप्ताह सेहत साामान्य रहेगा। लेकिन पार्टी मस्ती मनोरंजन का असर भी जातक की सेहत पर पड़ेगा। सप्ताह के आखिरी में किसी बड़ी बीमारी के होने की आशंका बनी रहेगी। नशा और बुरी संगत से दूर रहें।
  • साप्ताहिक वृष राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) वृष राशि वाले इस सप्ताह जातक बुद्धिमता से सबको एक साथ लेकर चलने में कामयाब रहेंगे। परिवार और बच्चों की खुशियों के लिए जातक अपने निजी संबंधों की कुर्बानी देंगे।
  •  साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) आप बड़ों के आशीर्वाद के इस सप्ताह  घर से ना निकलें और गाय की सेवा करें।
  •  साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7
    • शुभ दिन (Lucky Days)  सोमवार, बुधवार

साप्ताहिक मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Weekly)  मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। आपका नाम और पुरस्कार मिलने की संभावना है। इस राशि के जातक लेखन के क्षेत्र में नाम कमाएँगे और किया गया निवेश शुभ फलदायी रहेगा। लेकिन सप्ताह की शुरुआत में जातक को अच्छा महसूस नहीं होगा।

  •  साप्ताहिक मिथुन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मिथुन राशि के जातक  इस सप्ताह की शुरुआत में जातक की निराशाजनक बातें जातक के काम को प्रभावित करेगी। नौकरी में सहयोगियों की वजह से जातक को परेशानी होगी और बार-बार जातक के मन में काम छोड़ने का विचार आएगा। सप्ताह के आखिरी तक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  •  साप्ताहिक मिथुन राशि सेहत ( Health)  इस सप्ताह आर्थिक परेशानी के साथ सेहत भी प्रभावित रहेगी। जातक को इस बात का भली-भांति अहसास होगा कि स्वस्थ्य ही धन है। तभी किसी भी काम को आसानी से किया जा सकता है।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) परिवार के साथ जातक का समय अनुकूल रहेगा। अहंकार का त्याग कर जातक परिवार और साथी की भावनाओं को अहमियत देंगे। जातक को पुराने प्यार और ब्रेकअप की याद आएगी।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) विष्णु सहस्त्रनाम  का पाठ करें और घर में धूप बत्ती रोज सुबह-शाम दिखायेंय़
  •  साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 5,1 
    • शुभ दिन (Lucky Days) मंगलवार , शनिवार

साप्ताहिक कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Weekly)   कर्क राशि के जातक आने वाले सप्ताह उत्सव व मांगलिक आयोजन में शामिल होने वाला है। सेहत थोड़ी बहुत खराब रहेगी। बच्चों को अहतियात के साथ स्कूल भेजे।  बिजनेस में नई डील होगी। लेकिन आर्थिक लाभ के लिए अभी इंतजार करना  पड़ेगा।

  • साप्ताहिक कर्क राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) कर्क राशि वाले  पढाई में जातक का नाम होगा। व्यवसाय और नौकरी में इस सप्ताह जातक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। इस सप्ताह के मध्य में जातक को यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लाभदायक रहेगी।
  • साप्ताहिक कर्क राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह इस राशि के जातक के घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। लेकिन फिर भी जातक सेहत को लेकर सजगता बरतेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। इस सप्ताह की गई यात्रा सुखद रहेगा।
  • साप्ताहिक कर्क राशि प्यार- परिवार ( Love& Family)  इस सप्ताह जातक अपने परिवार से दिल की बात कहने में सफल रहेंगे।अगर प्यार करने की सोच रहें तो समय अनुकूल है। एक बेहतरीन साथी आपका इंतजार कर रहा है। अपनी आंखें खोल कर रखें। लेकिन वाणी और संबंधों में निकटता से बचें।
  • साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy) दुर्गा कवच का पाठ नित्य प्रतिदिन करें।
  • साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number)   4
  • शुभ दिन (Lucky Days ) गुरुवार

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक सिंह राशिफल (Leo Horoscope Weekly) सिंह राशि के जातक के लिए साप्ताहिक गणना बताती है कि जातक भाग्य के बल पर सफलता अर्जित करेंगे और बाहर जाने से पहले सोच लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह उत्तम रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह मनोनुकूल परिणाम दे रहा है। बाहर जाने और सेटल होने की योजना बना रहे है।

  • साप्ताहिक सिंह राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) सिंह राशि वाले इस सप्ताह की शुरुआत जातक के लिए उत्तम रहेगा। जातक कोई भी काम और निवेश समझदारी से करेंगे। जातक को जमीन की खरीद के लिए अतिरिक्त धन का इंतजाम करने में सफल रहेंगे।
  • साप्ताहिक सिंह राशि सेहत ( Health) सप्ताह के शुरू में व्यस्तता की वजह से शारीरिक रुप से थकान महसूस करेंगे, लेकिन आखिरी तक जातक खुद को फिट कर लेंगे। रविवार  का दिन जातक के लिए बेहतरीन रहेगा।
  • साप्ताहिक सिंह राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) आने वाला सप्ताह इस सप्ताह जातक खुद और परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहेंगे। जातक को प्यार में धोखा मिलेगा, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।
  • साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) आप इस सप्ताह रविवार का व्रत करें और अपनों की सेवा करें।
  • साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5
  • शुभ दिन (Lucky Days) रविवार

साप्ताहिक कन्या राशिफल (Weekly Virgo Horoscope  ) कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह आपके मन को प्रसन्न रहेगा। विवाद से दूर रहेंगे और छोटी बातों पर ध्यान न दें। सरकारी कामों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा, लेकिन तनाव भी होगा। ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। विपरित लिंग के तरफ आकर्षण बढ़ेगा।

  • साप्ताहिक कन्या राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)   इस सप्ताह जातक धैर्य से काम लेंगे तो कारोबार के लिए अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच लें। बेरोजगारी की समस्या बनी रहेगी। किसी तरह काम चलेगा।
  • साप्ताहिक कन्या राशि सेहत ( Health) कन्या राशि वाले सेहत के मामले में तक के लिए सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अध्यात्मिक बनेंगे तो तनाव और छोटी-मोटी समस्या से निदान मिलेगा। ध्यान कर खुद चुस्त-दुरुस्त रखेंगे।
  • साप्ताहिक कन्या राशि प्यार- परिवार ( Love& Family)इस सप्ताह आप बगावत के मूड में रहेंगे। आपके निजी रिश्तों पर परिवार की हामी मुश्किल से मिलेगी।  इस सप्ताह जातक को प्यार मिलेगा। जिसका इंतजार था वो सामने नजर आएगा। पारिवारिक संबंधों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। बोलने से पहले सोचे। रविवार का दिन जातक के लिए बेहतर रहेगा।
  • साप्ताहिक कन्या राशि  उपाय ( Remedy)   कन्या राशि के जातक सूर्य की विधिवत पूजा करें।
  •  साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number)1, 8
    • शुभ दिन (Lucky Days) बुधवार

साप्ताहिक तुला राशिफल ( Weekly Libra Horoscope ) इस सप्ताह तुला राशि वाले जातक सेहत का ख्याल रखेंगे तो अच्छा रहेगा। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए बाहर जाने से पहले सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। छोटी-बातों को नजरअंदाज करेंगे तो अच्छा रहेगा। बिजनेस का विस्तार और जरूरतमंदों को  नौकरी देंगे। विदेश यात्रा की संभावना बन रही है।

  • साप्ताहिक तुला राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस राशि के जातक का व्यवसाय इस सप्ताह विदेशों में बढ़ेगा। लेकिन कुछ जातकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह में बुध और गुरुवार का दिन जातक को आर्थिक लाभ देगा।
  • साप्ताहिक तुला राशि सेहत ( Health)  इस सप्ताह जातक की सेहत खराब होगी और परिवार में भी जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मौसमी बीमारियों का चपेट में जातक आएंगे तो लेकिन जल्द ही ठीक भी हो जाएंगे।
  •  साप्ताहिक तुला राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक को अहसास होगी कि आपका जीवनसाथी सही मायने में सिर्फ आपके लिए ही बना है। बचपन के प्यार को शादी में बदल सकते हैं। इस सप्ताह जातक हनीमून पर बाहर जा सकते हैं।
  •  साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy)   शनिदेव का पूजन और काली वस्तुओं का दान करें लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number)  2,7

    शुभ दिन (Lucky Days) शनिवार

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Weekly )वृश्चिक राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताहर प्लानिंग से आगे बढ़ने के लिए अच्छा है।। चाहे व्यवसाय हो या निजी संबंध जातक को अहसास होगा की मेहनत और सदाचार से सब हासिल कर सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में दोस्तों और सहयोगियो  का सहयोग मिलेगा। आपका दोस्त आपको कीमती उपहार दे सकता है। इस सप्ताह मांगलिक आयोजन करेंगे।

  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक के लिए शुभ संकेत हैं। जातक की आय में वृद्धि होगी। जातक को बड़ी-बड़ी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिलेंगे। पढाई में जातक को स्कॉलरशिप मिलेगा। सप्ताह के आखिर में अस्वस्थता का असर जातक के काम पर पड़ेगा।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि सेहत ( Health)  सेहत इस सप्ताह के शुरू में सामान्य रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे तबियत खराब होगी। बीच में शारीरिक रुप से अस्वस्थ होंगे और आखिरी तक सबकुछ ठीक हो जाएगा। जातक को हिदायत है कि इस सप्ताह सतर्क रहें।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक परिवार के दायित्वों का निर्वाह करेंगे। भाई-बहनों की शादी हो या मां की सेवा सबकुछ अच्छे से करेंगे। जातक को इस सप्ताह प्यार का अहसास होगा और इजहार भी करेंगे। आखिर में जातक की अहमियत परिवार को महसूस होगी। प्रेम मे ंबात शादी तक पहुंच सकती है।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह आप 5  या 11 पौधे लगायेंगे तो अच्छा रहेगा।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1, 8
    • शुभ दिन (Lucky Days) मंगलवार,शुक्रवार

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Weekly)  धनु राशि के जातक की साप्ताहिक भविष्यवाणी के अनुसार जातक के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। काम और संबंधों को लेकर सप्ताह अनुकूल होगा। विवाद से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा। अपने सामान की सुरक्षा करें। आपकी धार्मिक व्रत पूजा पाठ में संलिप्तता बढ़ेगी।

  • साप्ताहिक धनु राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक की तरफ से नौकरी साक्षात्कार के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। व्यवसाय में बड़े उद्योगपतियों के बीच पहचान बनेगी। पढाई कर रहें जातक को लक्ष्य मिलेगा।
  •  साप्ताहिक धनु राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। खानपान को लेकर सजग रहेंगे और योग और ध्यान से खुद को चुस्त-दुरुस्त रखेंगे। घर में किसी की सेहत खराब होने से मन उदास रहेगा।
  •  साप्ताहिक धनु राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) जातक का यह सप्ताह व्यस्तता से भरा रहेगा। घर पर दोस्तों और मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पिता के समर्थन से काम बनेगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
  • साप्ताहिक धनु राशि  उपाय ( Remedy) इस सप्ताह  जातक माखन मिश्री से कान्हा का जन्मोत्सव मनायें।
  • साप्ताहिक धनु राशि  शुभ अंक (Lucky Number)9,3, 12
    • शुभ दिन (Lucky Days) गुरुवार

साप्ताहिक मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Weekly)मकर राशि के जातक को इस सप्ताह प्यार मिलेगा। सप्ताह का हर दिन ख्वाब की तरह रहेगा। जातक अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के लोग आपके सपनों को पूरा करने में सहयोग देंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। बच्चो का ख्याल रखें। निजी संबंधों मे ंविश्वास रखें।

  • साप्ताहिक मकर राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह की शुरुआत में जातक धैर्य से काम लेंगे तो नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मध्य में स्थिति कर्ज लेने की हो सकती है और आखिर में सप्ताह मनमुताबिक फल देकर जाएगा।
  • साप्ताहिक मकर राशि  सेहत ( Health)  इस सप्ताह की शुरुआत में सेहत कुछ गड़बाएगा, जातक खानपान पर ध्यान दें और खूब पानी पिएं। सप्ताह के मध्य में दिन उत्साहवर्द्धक और हर काम में मन लगाने वाला रहेगा। बाहर जाने से पहले अहतियात बरतें।
  • साप्ताहिक मकर राशि  प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह की शुरुआत में सेहत कुछ गड़बाएगा, जातक खानपान पर ध्यान दें और खूब पानी पिएं। सप्ताह के मध्य में दिन उत्साहवर्द्धक और हर काम में मन लगाने वाला रहेगा। बाहर जाने से पहले अहतियात बरतें।
  • साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक हनुमान चालीस पढ़ें साथ में जन्माष्टमी पर जन्मोत्सव मनायें.
  •  साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number)  10, 11
    • शुभ दिन (Lucky Days) मंगलवार

साप्ताहिक कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Weekly)  कुंभ राशि के लिए आने वाला सप्ताह  जल्दबाजी और लेन-देन से बचने का है  तभी लाभ मिलेगा। मानसिक संक्रीर्णता का त्याग कर आगे बढ़ेंगे तो लोग साथ देंगे। आपका व्यवहार आपको लोगों के करीब ले जाएगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कोई होगा जो आपको बेइंतहा प्रेम करेंगा।

  •  साप्ताहिक कुंभ राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह की शुरुआत में जातक के लिए दिन आर्थिक दृष्टि से लाभवर्धक रहेगा। कानूनी मामलों में हल जातक के पक्ष में रहेगा।खर्च की अधिकता के बावजूद धन लाभ होगा। सप्ताह का आखिर जातक के लिए कुछ खास लेकर आ रहा है।राजनीति में रुतबा बढ़ेगा।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि  सेहत ( Health)  इस सप्ताह जातक को मानसिक शांति महसूस होगी। सप्ताह के मध्य में कुछ हताशा और निराशा होगी, लेकिन आखिरी तक खुद को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि  प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक का परिवार के साथ संबंध सौहाद्रपूर्ण रहेंगे। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। जातक को प्रेम का अहसास सप्ताह के मध्य में होगा और आखिर तक ख्वाब की तरह लगेगा।
  •  साप्ताहिक कुंभ राशि उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह  आप कृष्ण जन्मोत्सव के साथ कान्हा की छठी भी जरूर मनायें।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि  शुभ अंक (Lucky Number)  7,11
    • शुभ दिन (Lucky Days) बुधवार

साप्ताहिक मीन राशिफल (Pisces Horoscope Weekly )  आने वाले सप्ताह में जातक को इस सप्ताह वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार में मुसीबत आ सकती हैं। सचेत रहेंगे तो लाभ मिलेगा। इस राशि के जातक को राजनीति क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। दोस्ती को प्रेम में बदलने का उचित समय है। कृष्ण मंत्र के जाप से इस सप्ताह अपने मनोरथ पूर्ण करें।

  • साप्ताहिक मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक पर काम का दबाव बनेगा,जो जातक के व्यक्तित्व को उभारने का काम करेगा। अधिकारियों की नजर में जातक का काम तारीफ के काबिल रहेगा और आखिरी तक चाहे व्यापार हो या नौकरी पदोन्नति संभव है। पढाई में नाम होगा।
  •  साप्ताहिक मीन राशि सेहत ( Health)  जातक की सेहत इस सप्ताह थोड़ी अच्छी और थोड़ी खराब रहेगी। सप्ताह के मध्य में जातक को पेट संबंधी समस्या हो सकती है। सावधान रहेंगे तो लाभ मिलेगा। मां की तबियत इस सप्ताह खराब हो सकती है। बच्चों का भी ख्याल रखें।
  •  साप्ताहिक मीन राशि प्यार- परिवार ( Love& Family)   इस सप्ताह बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे। साथ ही अहसास होगा कि परिवार ही जीवन की पूंजी है। कुछ बातों को लेकर जातक का जीवनसाथी या भाई-बहनों से अनबन होगा,लेकिन आखिर तक गलती का अहसास हो जाएगा और माफी मांग लेगें।
  •  साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह  जातक जन्माष्टमी का पूजन और व्रत जरूर करें, समृद्धि और खुशी बढ़ेगी।
  • साप्ताहिक मीन राशि  शुभ अंक (Lucky Number) 9,12
    • शुभ दिन (Lucky Days) गुरुवार, रविवार

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

  • दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News